Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या को पुलिस ने सुलझाया, 1 नाबालिग समेत 04 आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह
    Featured

    बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या को पुलिस ने सुलझाया, 1 नाबालिग समेत 04 आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251224 182030 0966
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● थाना कटघोरा ने चंद घंटो मे बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या को सुलझाया, 03 आरोपी गिरफ्तार

    ● कटोरी नगोई मे हुई हत्या के वारदात का हुआ बडा खुलासा

    कोरबा/स्वराज टुडे: विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक अक्षय गर्ग जो ठेकेदारी का काम करता है। अपने वाहन ईनोवा कार कमांक JH 05 DK 2244 से अपने काम के सिलसिले मे दिनांक 23.12.2025 को अपने साईट, ग्राम कटोरी नगोई केम्प गया हुआ था। जो करीबन प्रातः 10:00 बजे अक्षय गर्ग अपने केम्प के मेश के पास अन्य लेबरो से काम के सबंध में चर्चा कर रहा था उसी समय चार पहिया वाहन में तीन अज्ञात व्यक्ति आए और अक्षय गर्ग को लोहे के धारदार टंगिया व चाकू से मारकर, चोट पहुंचाकर भाग गए। अक्षय गर्ग के सिर के पीछे, हाथ, पेट में गभीर चोट लगा था। उक्त घटना की सूचना मिलने पर अक्षय गर्ग के बड़े भाई अभय गर्ग, सुपरवाईजर पिनाकराम एवं अन्य लोग अक्षय गर्ग को तत्काल ईलाज हेतु हरिकृष्ण अस्पताल कटघोरा उसके ईनोवा वाहन से लेकर आये। जिसे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उसकी मृत्यु हो जाना बताया गया।

    प्रार्थी जय गर्ग पिता स्व. प्रदीप गर्ग उम्र 30 वर्ष साकिन कटघोरा वार्ड नंबर 03 की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा मे मर्ग कमांक 162/25 धारा 194 बीएनएसएस पर से अपराध क्रमांक 425/25 धारा 103 (1), 238 (ए), 61(2), (ए), 3(5) BNS का पंजीबद्ध किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित होकर अग्रिम जांच / विवेचना हेतु पर थाना कटघोरा, सायबर, FSL टीम को निर्देशित किये। उपरोक्त प्राप्त निर्देशानुसार घटना स्थल पर उपस्थित गवाहो से पुछताछ कर भौतिक/ तकनिकी साक्ष्यो को एकत्रित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्ग दर्शन मे विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 7-8 घंटे में ही आरोपी (1) मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलदा, थाना कटघोरा (2) विश्वजीत ओग्रे पिता स्व. नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी सिघिया कोरबी, (3) गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 वर्ष निवासी मलदा (4) विधि से संघर्षरत बालक को पुछताछ कर हिरासत में लिया गया। उक्त आरोपियो द्वारा एक दिन पूर्व भी मृतक अक्षय गर्ग का पीछा कर हत्या करने का प्रयास किया गया किंतु उक्त प्रयास में असफल रहे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    आरोपियो की भूमिका :-

    1. मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलदा मुख्य आरोपी जिसके द्वारा हत्या के संबंध मे योजना तैयार कर हथियार इक‌ट्ठा कर सर्वप्रथम घटना स्थल पर मृतक के पेट पर वार किया गया है।

    2. विश्वजीत ओग्रे पिता स्व. नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी सिघिया कोरबी उक्त घटना स्थल पर लोहे आरोपी के द्वारा मिर्जा मुस्ताक का मुख्य सहयोगी है जिसके द्वारा की टंगिया से अक्षय गर्ग के सिर पर वार कर चोट पहुंचाया है।

    3. गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 वर्ष निवासी मलदा मृतक अक्षय गर्ग की आवगमन की सूचना मिर्जा मुस्ताक अहमद को दी जाती थी।

    4. विधि से संघर्षरत बालक

    हत्या का कारण :-

    1. व्यवसायिक प्रतिद्वंतता : आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद क्षेत्र मे ठेकेदारी का काम करना चाहता था किंतु मृतक अक्षय गर्ग के प्रभाव से आरोपी को उक्त क्षेत्र मे ठेके का कार्य न मिलना।

    2. राजनितिक प्रतिद्वंतता:  पूर्व जनपद चुनाव मे मृतक अक्षय गर्ग एवं आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद के बीच सीधी चुनावी टक्कर थी इस दौरान दोनो के बीच वाद विवाद होना पाया गया।

    3. आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद द्वारा सड़क निर्माण मे अनियमिता को रोकने हेतु प्रगति पथ संस्था बनाया गया था।

    4. मृतक अक्षय गर्ग क्षेत्र कमांक 18 बिंझरा जनपद मे चुनाव जीत जाने के पश्चात आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद का उस क्षेत्र से सामाजिक प्रभाव मे कमी।

    विवेचना के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया, लोहे का चापड़, चार पहिया वाहन (क्रमांक CG 12 BF 4345), घटना समय पहने कपड़े, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित....नवज्योति पटनायक, जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितिश ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, श्री विमल पाठक नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, श्री पंकज ठाकुर श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, श्री नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का, थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी, निरीक्षक युवराज तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, दुर्गेश वर्मा, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिह, चंद्रपाल खांडे, चद्रधर राठौर, राम पाण्डेय, धनंजय नेटी व अन्य थाना व जिले के टीम के महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी के नाम लिखा सुसाइड नोट, फिर कारोबारी ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: नाबालिग किशोरी की हत्या की गुत्थी रायपुर पुलिस ने सुलझाई, 1 माह बाद गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा

    यह भी पढ़ें: संभल में मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए कई टुकड़े, फिर अलग-अलग जगह फेंका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026

    राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 21, 2026

    मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    November 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,101 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़ पेंड्रा/स्वराज टुडे: खबर लिखने को लेकर एक पत्रकार को धमकी मिलने का मामला सामने…

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.