छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सी०आर०सी०, कोरबा में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि श्री जी० के० द्विवेदी, महाप्रबंधक / विभागाध्यक्ष, सेण्ट्ल वर्कशॉप, कोरबा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच का संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन भारतीय कला है, जिसे सभी आयु वर्ग के लोगो को अपने दैनिक जीवन मे शामिल करने के लिए प्रेरित किया। योग गुरू आचार्य श्री विपिन कुमार यादव द्वारा सामूहिक अभ्यास कराते हुए सभी प्रतिभागियों को निरोग रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया ।
इस अवसर पर श्री जी० के० द्विवेदी, महाप्रबंधक / विभागाध्यक्ष, श्री के० के० राव, उप महाप्रबंधक (उत्ख) / कार्य प्रबंधक, श्री आर० के० गुप्ता, मुख्यप्रबंधक (उत्ख), श्री राजदीप, चक्रवर्ती, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक, श्री अरूण कुमार, श्री एम० के० जैन, श्री नीरज सहाय, श्री विजय कुमार पटुआ, वरि०प्रबंधक (उत्ख), श्री आशुतोष कुमार, प्रभारी (सिविल) आदि के साथ जे०सी०सी० के सम्मानित सदस्यगण, एससीएसटी/ओबीसी, सिस्टा काउसिंल के सम्मानित सदस्य तथा कर्मचारीगण एवं महिलाएँ आदि उपस्थित रहे ।
श्री शैलेन्द्र पराशर, स्टाफ आफिसर (एच०आर०) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री एम० के० जैन की टीम तथा कार्मिक की टीम का का सराहनीय योगदान रहा ।

Editor in Chief





