Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260610 WA0062
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    भिलाई/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल, जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक शासनकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप भवन, भिलाई तथा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नारधा स्थित रुक्खडनाथ धाम में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, सहसंयोजक दया सिंह एवं सीरीश अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप भवन में भगवान हनुमान, भगवान शिव, प्रभु श्रीराम-जानकी, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं मां जगदंबा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

    IMG 20260610 WA0060

    इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आम के पौधों का रोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन विरले नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने दीर्घकाल तक जनसेवा करते हुए राष्ट्र को नई दिशा, नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान की है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्री.बीएड. एवं बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 11 जून को, परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी

    IMG 20260610 WA0061

    उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है तथा विश्व समुदाय भारत की विकास यात्रा को सम्मान और आशा की दृष्टि से देख रहा है। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
    इसके पश्चात सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, भाजपा जिला प्रभारी रामजी भारती, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नारधा स्थित रुक्खडनाथ धाम पहुंचे। यहां पश्चिममुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा बाबा रुक्खडनाथ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
    कार्यक्रम में सरस्वती बंजारे, ईश्वर सिंह ठाकुर, अहिवारा विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह नटवर लाल ताम्रकार, सतीश साहू, प्रेमलाल साहू, योगेंद्र सिंह, चन्ना केश्वलु, विनोद सिंह, विपिन शर्मा (सरपंच) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व एवं जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ, कनिष्ठ, जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    यह भी पढ़ें :  Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    यह भी पढ़ें: मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    यह भी पढ़ें: बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    June 10, 2026

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,618 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ भिलाई/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री…

    Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    June 10, 2026

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.