Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम
    Featured

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260610 143242
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     *जून 2024 में मुक्ता ग्राम के दोहरे हत्याकांड (अप.क्र. 247/2024 धारा 103(1) बीएनएस) को भी उपरोक्त आरोपियों द्वारा ही दिया गया था अंजाम*
     *लूट का सोने का आभूषण खरीदने वाला बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर को भी किया गया गिरफ्तार*
     *लूट के सोने के आभूषण को ज्वेलरी व्यापारी आरोपी बाबूलाल से बरामद करने में मिली सफलता*
     *मामला सुलझाने में CEIR पोर्टल का उपयोग बना महत्वपूर्ण साधन*
    # आरोपीओ के कब्जे से सोने का आभूषण 9 ग्राम लगभग 16000 गला हुआ सोना 5 ग्राम मूल्य 85000 नकद रकम 77000 रूपये घटना मे उपयोग राड मोटर साइकिल भी बरामद

    सक्ती/स्वराज टुडे: घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक 02-03/06/2026 के दरम्यिानी रात को अपने घर में सो रहे पति-पत्नि की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गयी थी। दिनांक 03.06.2026 को थाना मालखरौदा में घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) तत्काल घटनास्थल पहुंचे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एसडीओपी डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा अलग-अलग थानों की टीम व सायबर सेल के स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सक्ती के मार्गदर्शन में घटना के कारणों का पता लगाने व संदेहियों की पतासाजी करना प्रारम्भ कर दिये।

    घटना दिनांक को मृतक पुरूषोत्तम खुंटे व मृतिका गुहरिन बाई खुंटे जो कि पति-पत्नि थे, अपने घर के परछी में पलंग में सोये हुये थे जिनकी अज्ञात आरोपियों द्वारा चेहरे एवं सिर पर किसी भारी वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी गयी थी। साथ ही मृतिका गुहरिन बाई खुंटे के द्वारा पहने हुये सोने के आभूषण भी गायब थे एवं कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था जिससे हत्या के साथ लूट की भी वारदात को अंजाम देना ज्ञात हुआ था। इस संबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 331(8), 103(1) बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। मौके पर डाॅग स्क्वायड व फौरेंसिक एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।

    यह भी पढ़ें :  नेपाल की तबाही में चमत्कार! 700 मौतें और हजारों लापता, ढ़ह गए सारे ढ़ांचे. फिर 'बाढ़ के सैलाब' को चीरकर कैसे बच गया 'हरा घर'?

    पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के लगातार दिशानिर्देश, पुलिस अधीक्षक, श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व एवं डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा एसडीओपी सक्ती के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थाना/चैंकी प्रभारियों व सायबर सेल की टीम लगातार पांच दिनों तक 24 घण्टे ग्राम सेन्दुरस में कैम्प कर आरोपियों के पतासाजी में जुटी रही। पतासाजी के दौरान अनेक संदेहियों से पूछताछ किया जाता रहा । साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये मोबाईल टावर डंप एवं काॅल डिलेट का बारिकी से विश्लेषण किया गया।

    घटनास्थल से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल भी गायब था, जिसे सायबर सर्विलांस में रखा गया था। मोबाईल टावर डंप व मोबाईल लोकेशन के आधार पर संदेहियों का खरसिया थाना क्षेत्र के पलगडा के आस-पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना किया गया। पलगड़ा के जायसवाल ढाबा से आरोपी देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, निवासी पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती छ0ग0 को हिरासत में लिया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी देवकुमार यादव के कब्जे से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी देवकुमार यादव ने हत्या के घटना को अपने अन्य साथी रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिन पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया, इसके बताये अनुसार अन्य आरोपी रूपचरण यादव के घर ग्राम पंडरीपानी में दबिश दी गई, आरोपी रूपचरण अपने घर में छुपा हुआ था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

    आरोपिओं ने बताया कि घटना दिनांक के कुछ दिन पूर्व मृतक पुरूषोत्तम खुंटे के साथ घर के सामने मोटर सायकल रखने की बात को लेकर कहा सुनी हुई थी, आरोपीगण मृतक पुरूषोत्तम खुंटे से रंजिश रखने लगे थे एवं यह जानकर भी मृतक व उसकी पत्नि दोनो घर में अकेले रहते हैं, घटना दिनांक को मौंका पाकर रात के अंधेरे में स्केल पट्टी को दरवाजा के अंदर घुंसाकर दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किये, घर में घुंसते ही पलंग में सो रहे पुरूषोत्तम एवं उसकी पत्नि गुहरिन बाई के चेहरे एवं सिर में मोटे लोहे की राड़ से लगातार कई बार प्रहार किये, आरोपियों ने घटना के तुरंत बाद मृतिका के गले एवं नाक में पहने हुये सोने के आभुषणों को छीनकर अपने साथ रख लिये। प्राणघातक वार होने से कुछ समय बाद ही दोनो पति-पत्नि की मौंके पर ही मौंत हो चुकी थी, इसके बाद आरोपियों द्वारा घर के अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई एवं कमरे में रखे रूपये व मोबाईल को अपने साथ लेकर चले गये।
    आरोपी रूपचरण के बताये अनुसार घर की तलाशी लेने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का राड और वारदात के दौरान पहने हुये खुन लगा शर्ट-पेंट व 74,000 रूपये बरामद किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    घटना के कुछ दिन बाद आरोपी रूपचरण यादव लूटे हुये आभूषणों को जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू जो कि खिलेश्वर ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है के पास 84,000 (चैरासी हजार) रूपये में बेच दिये थे। चोरी व लूट की संपत्ति खरीदने वाले बाबूलाल साहू के घर से मृतिका से लूटे हुये आभूषण को बरामद करने में भी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई एवं बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर वार्ड नंबर 02 को भी प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर जून 2024 में मालखरौदा थाना के मुक्ता ग्राम में हुये दोहरे हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों द्वारा अंजाम देना पता चला। इस घटना के संबंध में आरोपी रूपचरण यादव द्वारा बताया गया कि मृतिका बुधवारा बाई गबेल के घर के पास ही मुक्ता ग्राम में इसका ससुराल है एवं किसी बात को लेकर मृतिका बुधवारा बाई गबेल से कई बार विवाद हुआ था, एक दिन मौका पाकर रूपचरण यादव अपने साथी देवकुमार यादव के साथ उनके घर में पीछे से घुंसकर घर में ही रखे मोटे लकड़ी से मृतक मगनलाल गबेल व उसकी पत्नि बुधवारा बाई गबेल के सिर में लगातार वार कर हत्या कर दिये एवं अलमारी में रखे आभूषणों को लेकर चले गये।

    इस प्रकार सक्ती पुलिस को दो-दो डबल व्र्लाइंड मर्डर प्रकरण को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनो जघन्य अंघे हत्याकांड में शामिल दोनो आरोपियों रूपचरण यादव एवं देवकुमार यादव को व लूट का आभूषण खरीदने वाले आरोपी बाबूलाल साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    उपरोक्त दोनो दोहरे अंधे हत्याकांड को सुलझाने में लगी पूरी टीम को पुलिस महानिरीक्षक महोदय, रेंज बिलासपुर , श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा नगद ईनाम (कैश रिवाॅर्ड) देने की घोषणा की गयी है।

    दोहरे अंधे हत्याकांड में शामिल आरोपीगण 01. देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, 02. रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिनान् पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को किया गया गिरफ्तार*

    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा के निरीक्षक प्रवीण राजपूत व निरीक्षक राजेश पटेल, निरी लखन पटेल, कमल किशोर महतो, नरेंद्र यादव निरी0 अमित सिंह भैना, उप निरी0 सायबर प्रभारी सी.पी. कंवर, उप निरी0 भुपेन्द्र चंद्रा, अनवर अली सउनि संतोष तिवारी, बिसोहन चंद्रा, प्र0आर0 दामोदर जायसवाल, प्र0आर0 कृष्ण कुमार तिवारी, आर0 सेतराम पटेल, आर0 पवन साण्डे, आर0 कमलेश लहरे, आर0 जितेन्द्र कंवर, आर0 कमल किशोर सिदार, आर0 गोपाल साहू, आर0 एलेक्सियूस मिंज, आर0 फारूख खान सायबर सेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    यह भी पढ़ें:भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    यह भी पढ़ें:बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    यह भी पढ़ें:रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.