Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, कोरबा में पहली बार 3 मरीजों में सफल एआईसीडी प्रत्यारोपण, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार
    Featured

    हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, कोरबा में पहली बार 3 मरीजों में सफल एआईसीडी प्रत्यारोपण, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260531 WA0803
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद हृदय रोगियों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगी हैं। इससे गंभीर मरीजों को रायपुर या अन्य महानगरों में उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ रहा और समय पर इलाज मिलने से जीवन रक्षा आसान हो रही है।
    भीषण गर्मी, अनियमित खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण इन दिनों हृदय संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग सीने में जलन, गैस, अपच और बेचैनी को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई मामलों में ये हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत साबित हो रहे हैं। पिछले सप्ताह एनकेएच में 15 से अधिक हृदय रोगी पहुंचे, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में तत्काल उपचार किया गया।

    रायपुर से आने वाले कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं डॉ. एस.एस. मोहंती की टीम द्वारा मरीजों की जांच के बाद 5 मरीजों की एंजियोप्लास्टी और 5 मरीजों की एंजियोग्राफी की गई। इसके अलावा एक मरीज में सफलतापूर्वक पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया। विशेष उपलब्धि के रूप में कोरबा में पहली बार अब तक 3 मरीजों में एआईसीडी (ऑटोमेटिक इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर) प्रत्यारोपण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

    क्या है एआईसीडी?

    एआईसीडी एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसे छाती में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह हृदय की धड़कनों पर लगातार नजर रखता है और खतरनाक अनियमित धड़कन या अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में विद्युत झटका देकर दिल की सामान्य लय बहाल करता है। यह उपकरण कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।

    यह भी पढ़ें :  डॉ. निर्मला शर्मा बनीं न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकारों में हर्ष की लहर

    अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मई माह में कैथलैब में 17 मरीजों की एंजियोग्राफी, 12 मरीजों की एंजियोप्लास्टी तथा एक मरीज का पेसमेकर प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद से अब तक एनकेएच में 400 से अधिक एंजियोग्राफी और 200 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं।

    एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि जिले की पहली कैथलैब सुविधा शुरू होने से अब कोरबा में ही हृदय रोगों का समग्र और उन्नत उपचार संभव हो गया है। इससे मरीजों का समय, धन और अनावश्यक परेशानी बच रही है, वहीं गंभीर परिस्थितियों में तत्काल उपचार मिलने से बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति ने आयोजित किया ध्यान-योग, यज्ञ एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम

    यह भी पढ़ें: बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    यह भी पढ़ें: सपा नेता पार्टी की ही मह‍िला नेत्री के साथ आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ाए, पर‍िजनों ने जमकर पीटा, मह‍िला नेत्री अस्‍पताल में भर्ती 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026

    गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील

    July 10, 2026

    दुर्ग शहर से युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मोहित वालदे ने प्रस्तुत की दावेदारी

    July 10, 2026

    भारत सरकार द्वारा स्थापित Quality Council of India (QCI) के अंतर्गत NABH मान्यता प्राप्त करने वाला City Dental Care बना कोरबा का गौरव

    July 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,732 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,424 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 9 जुलाई दिन गुरूवार को *गौमुखी सेवाधाम* द्वारा देवपहरी ग्राम में संचालित…

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026

    गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.