Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया “नो वर्क-नो पेमेंट” नोटिस, एनएचएम कर्मियों ने अनुकंपा नियुक्ति मिलने तक हड़ताल जारी रखने करी घोषणा
    Featured

    हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया “नो वर्क-नो पेमेंट” नोटिस, एनएचएम कर्मियों ने अनुकंपा नियुक्ति मिलने तक हड़ताल जारी रखने करी घोषणा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1200 675 24839670 thumbnail 16x9 img
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: नियमितीकरण सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारियों प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए “नो वर्क-नो पेमेंट” का नोटिस जारी किया है।
    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि संविदाकर्मी यदि काम नहीं करते हैं तो उन्हें वेतन नहीं मिलता है। एनएचएम कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं, इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति दी जा चुकी है, जिसमे 22% वेतन वृद्धि, ट्रांसफर नीति बनाना, 30 दिन के चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा शामिल हैं। जहाँ तक एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण का सवाल है, इसे केवल भारत सरकार की सहमति से ही पूरा किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है।

    जाने क्या है पूरा मामला

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भर्ती हुए कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें से पांच मांगे राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार की जबकि पांच अन्य केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार की हैं। कोरबा में चल रहे प्रदर्शन के बीच अमरदीप मरकाम नामक कर्मचारी की हाइपरटेंशन से मृत्यु हो गई। कर्मचारियों ने उसे श्रद्धांजलि देने के साथ अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कही।

    कोरबा के ओपन थिएटर क्षेत्र के पास राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसमें सभी शासकीय चिकित्सालयो और कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी शामिल है। उन्होंने काफी समय से मांगो के लंबित होने का हवाला देकर इस बार हड़ताल की है। कर्मचारी संगठन से संबंधित प्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत करते बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के कई मामले लंबित पड़े हैं। हमारी मांग है कि ऐसे सभी मामलों में दिवंगत कर्मचारियों के एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाना चाहिए। मांग पूरी होने तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े हुए कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी अस्पतालों मैं कई प्रकार की सेवाओं पर असर पड़ा है। मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रों के माध्यम से कामकाज को सुचारू रूप से चलने की कोशिश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  डॉ कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई में 6ठे 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' का सफल आयोजन

    याद रहे 2 दिन पहले ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा इस बात को कहा जा चुका है कि प्रदेश सरकार के क्षेत्राधिकार की पांच मांगों को मान लिया गया है लेकिन बाकी मांगों के लिए यहां से कुछ नहीं हो सकता।

    यह भी पढ़ें: पहले ससुर-देवर बनाते हैं संबंध फिर आता है पति का नम्बर…राजस्थान के इस रश्म को लेकर वायरल वीडियो का पुलिस ने किया खंडन

    यह भी पढ़ें: झूठी कसमें खाने से मिलता है ये बड़ा दंड, जानिए क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

    यह भी पढ़ें: दोस्त की पत्नी को मनाली ले गया, लौटा तो पति ने गोलियों से भून डाला, पढ़िए हैरान कर देने वाली सनसनीखेज वारदात

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.