Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर
    Featured

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n706028960177458133773814cec5d61cef7d9872f7817f85b601b2fd0e15a66b0399939f1b7e97cc0041b6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2026 का बिगुल बज चुका है. एनटीए के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 03 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में होगी.

    भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस और अन्य आयुष कोर्सेस में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा में 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है. नीट यूजी 2026 परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच होगी.

    नीट यूजी से पहले परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और रिवाइज्ड सिलेबस समझना जरूरी है. हाल के सालों में एनटीए ने नीट यूजी सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं. इसमें एनसीईआरटी (NCERT) के नए सिलेबस के हिसाब से कुछ चैप्टर्स को हटाया या जोड़ा गया है. निगेटिव मार्किंग और सेक्शन बी के विकल्पों का सही चुनाव ही जीत और हार के बीच का अंतर तय करेगा. जानिए नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफल होने के लिए इसकी फाइनल तैयारी कैसे करें.

    NEET UG Exam Pattern: नीट यूजी परीक्षा पैटर्न 2026

    नीट यूजी 2026 कुल 720 अंकों की परीक्षा होगी. इसमें तीन मुख्य विषय- भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology – Botany & Zoology) शामिल हैं. हर विषय को दो खंडों में बांटा गया है:

    • सेक्शन ए: इसमें 35 अनिवार्य प्रश्न होते हैं.
    • सेक्शन बी: इसमें 15 प्रश्न होते हैं, जिनमें से किन्हीं 10 प्रश्नों का उत्तर देना होता है. यह विकल्प कठिन प्रश्न छोड़ने की आजादी देता है.

    NEET UG Marking Scheme: नीट यूजी 2026 मार्किंग सिस्टम

    यह भी पढ़ें :  जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    नीट परीक्षा में सटीकता ही सफलता की कुंजी है. नीट यूजी मार्किंग स्कीम नीचे समझ सकते हैं:

    • हर सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं.
    • हर गलत उत्तर के लिए -1 अंक (निगेटिव मार्किंग) काटा जाता है.
    • बिना हल किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं कटता.

    नीट यूजी में एक-एक अंक से हजारों रैंक का अंतर आ जाता है. इसलिए एस्पिरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे तुक्का मारने से बचें.

    NEET UG Syllabus: नीट यूजी सिलेबस में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें?

    एनटीए ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के सुझावों के आधार पर सिलेबस अपडेट किया है. अब मुख्य फोकस NCERT की नई किताबों पर है.

    • बायोलॉजी: इस सेक्शन में जेनेटिक्स, ईकोलॉजी और ह्यूमन फिजियोलॉजी जैसे चैप्टर्स का वेटेज अधिक रहता है.
    • फिजिक्स: मैकेनिक्स और इलेक्ट्रोडायनामिक्स से वैचारिक सवाल पूछे जाते हैं.
    • केमिस्ट्री: ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के रिएक्शंस और इनऑर्गेनिक के फैक्ट्स स्कोरिंग होते हैं.

    NEET UG Preparation Tips: नीट यूजी 2026 की फाइनल तैयारी कैसे करें?

    नीट यूजी परीक्षा 2026 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फाइनल तैयारी के लिए स्टूडेंट्स नीचे लिखे टिप्स आजमा सकते हैं:

    • नीट यूजी मॉक टेस्ट: हफ्ते में कम से कम दो फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें. इससे टाइम मैनेजमेंट सुधारने में मदद मिलेगी.
    • रिवीजन: नए टॉपिक्स पढ़ने के बजाय पुराने नोट्स और फॉर्मूला शीट्स को बार-बार रिवाइज करें.
    • पिछले वर्षों के पेपर (PYQs): पिछले 10 साल के नीट यूजी पेपर हल करने से प्रश्नों का पैटर्न समझना आसान हो जाएगा.

    नीट यूजी परीक्षा के दिन क्या करें?

    एनटीए ड्रेस कोड के मामले में बहुत सख्ती बरतता है. नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हल्के कपड़े, आधी आस्तीन वाली शर्ट/टी-शर्ट और बिना हील वाली चप्पल पहनने की सलाह दी जाती है. बड़े बटन, जूते और धातु के गहने पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है.

    यह भी पढ़ें :  Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी, पोल्ट्री फार्म व प्रवासी पक्षियों की निगरानी के निर्देश जारी

    यह भी पढ़ें: Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,929 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,380 Views
    Don't Miss

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: किसी गांव में जब किसान अपनी फसल के लिए बारिश का इंतजार…

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.