Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Nasik: दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिला का बाबा ने कराया गर्भपात, आखिर इतने साल चुप क्यों रहीं सभ्रांत परिवारों की पढ़ी लिखी महिलाएं ?
    Featured

    Nasik: दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिला का बाबा ने कराया गर्भपात, आखिर इतने साल चुप क्यों रहीं सभ्रांत परिवारों की पढ़ी लिखी महिलाएं ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n707020231177518710972565c26a1a9eef59df2591e6388e6bdfe5a9a6de765c6feb7c640a140c835430fd
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    नासिक/स्वराज टुडे: नासिक के कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात ( Ashok Kharat) उर्फ ‘भोंदू बाबा’ पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। जैसे-जैसे जांच की दिशाएं आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कई खुलासे हो रहे हैं । बताया जा रहा है कि वह भविष्य बताने, न्यूमरोलॉजी (neurology) और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उनका यौन शोषण करता था।  खरात पर कई महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप हैं, लेकिन एक महिला के साथ तो उसने सभी हदें पार कर दी थीं। आरोप है कि लगातार रेप के चलते महिला प्रेग्नेंट तक हो गई थी।

    10 साल तक शोषण और गर्भवती होने का आरोप

    एक महिला जिसकी शिकायत पर अशोक खरात के खिलाफ पहला रेप केस दर्ज हुआ था, ने आरोप लगाया कि वह पिछले करीब 10 सालों से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। बाद में सच्चाई सामने आने के डर से खरात ने उस महिला को अबॉर्शन की दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया था।

    महिलाएं इतने सालों तक चुप क्यों रहीं?

    आज सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि पढ़ी लिखी उच्च सभ्रांत परिवारों की महिलाओं का अगर इतने लंबे समय से शोषण हो रहा था, तो वे महिलाएं चुप क्यों रहीं। बताया जा रहा है कि इसकी सबसे बड़ी वजह अशोक खरात के कथित पॉलिटिकल और प्रभावशाली कनेक्शन थे। उसने ऐसा माहौल बना रखा था कि बड़े नेता, कारोबारी और प्रभावशाली लोग उसके संपर्क में रहते थे। इस कारण पीड़ित महिलाएं डर और बदनामी के चलते खुलकर सामने नहीं आ पाती थीं। हालांकि अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खरात और उन महिलाओं के आपत्तिजनक कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें :  सहायक कार्यपालन अभियंता के विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति देख अधिकारियों की फटी रह गयी आँखें

    रूपाली चाकणकर कनेक्शन और विवाद

    इस मामले में महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का नाम भी सामने आया है। उनकी अशोक खरात के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें वह अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। रुपाली कभी खरात के पांव धोती तो कभी उसके लिए छतरी पकड़े नजर आ चुकी हैं।

    पत्रकार को धमकाने की कोशिश

    नासिक के एक पत्रकार का कहना है कि जब उसने खरात के खिलाफ खबर पब्लिश की तो रुपाली चाकणकर ने उसे फोन कर खबर का खंडन छापने के लिए प्रेशर बनाया था। रुपाली ने यह भी कहा कि वह पीड़िता को सामने लेकर लाए, ताकि बाबा पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाली महिला की सच्चाई सामने आ सके। पत्रकार ने यह भी सवाल उठाया कि महिला आयोग जैसी संस्था से जुड़े लोग ही जब इस तरह के आरोपियों को बचाने की कोशिश करते हैं, तो फिर पीड़ित महिलाओं को न्याय आखिर कहां मिलेगा।

    खरात के ट्रस्ट से जुड़ी थीं रुपाली चाकणकर

    बताया गया कि चाकणकर अशोक खरात के ट्रस्ट से जुड़ी थीं और उनका नाम ट्रस्ट बोर्ड में भी शामिल था। बाद में खरात की गिरफ्तारी के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफ देना पड़ा। इस केस में अब रुपाली की बहन का भी कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि रुपाली की बहन के नाम पर अशोक खरात का बैंक खाता भी था।

    अन्य लोगों के अनुभव: डर और संदेह का माहौल

    नासिक के सिन्नर इलाके के रहने वाले रामकृष्ण मदाने ने भी अपनी पीड़ा शेयर करते हुए बताया है कि वो अपनी पत्नी के साथ संतान प्राप्ति की समस्या लेकर खरात के पास गए थे। खरात ने उनकी पत्नी को मिलने के लिए ऑफिस में बुलाया। हालांकि, बाद में वो दोबारा कभी उसके पास नहीं गए। जब मामले में खरात की हकीकत सामने आई तो वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने उससे आगे संपर्क नहीं रखा।

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    1500 करोड़ की संपत्ति का आरोप

    आरोप है कि अशोक खरात ने लोगों के डर और भरोसे का फायदा उठाकर पिछले 20 सालों में करीब 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा की। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति उन लोगों से ठगी करके जुटाई गई, जो अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने उसके पास आते थे। सूत्रों के अनुसार, यह संपत्ति 1500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है।

    ट्रस्ट, मंदिर और आलीशान फार्महाउस

    कथित तौर पर इस पैसे से खरात ने नासिक जिले के सिन्नर तालुका में शिवनिका ट्रस्ट की स्थापना की, भगवान शंकर का मंदिर बनवाया और एक बड़ा फार्महाउस तैयार किया। करीब 12 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में विदेशों से मंगवाए गए महंगे फर्नीचर और सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि उसने इजरायल और तुर्की से भी सामान मंगवाया और लग्जरी जीवन जीना शुरू किया।

    यह भी पढ़ें: हनुमान जयंती पर कोरबा में भक्ति और सेवा का भव्य माहौल, जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों में की सहभागिता

    यह भी पढ़ें: Korba: जिले की सभी महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का निःशुल्क भव्य आयोजन 12 अप्रैल को; सखी-सहेली समूह की पहल: महिलाओं के लिए यादगार बनेगा “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, जल्द कराएं पंजीयन….

    यह भी पढ़ें: Bihar news: मोहब्बत में नाकाम प्रेमिका बन गयी हैवान, 2 जघन्य हत्या समेत कर डाले 18 कांड, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,063 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में सांप के…

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.