Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bihar news: मोहब्बत में नाकाम प्रेमिका बन गयी हैवान, 2 जघन्य हत्या समेत कर डाले 18 कांड, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    Bihar news: मोहब्बत में नाकाम प्रेमिका बन गयी हैवान, 2 जघन्य हत्या समेत कर डाले 18 कांड, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7064693221774827682015fb886967bfc4097914b16dd32ff9ac02ae99a460564d50f92c9a7f7ca13f7130
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना/स्वराज टुडे: प्यार में जो भी बाधा बन रहा था, उसे मौत के घाट उतार दिया जाता था। हत्या को हादसा बनाकर लगातार पुलिस के साथ लोगों को गुमराह किया जा रहा था। इसका खुलासा चिरैया की अंशिका हत्याकांड में गिरफ्तार एक युवती ने पुलिस पूछताछ में किया है। इसकी जानकारी सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने दी। उन्होंने बताया कि अंशिका हत्याकांड में शिल्पी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। शिल्पी कुमारी, अंशिका की पड़ोस की मुंहबोली बहन है।

    प्रेमप्रसंग का विरोध करने पर मार डाला

    डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि अंशिका की हत्या के पीछे की वजह गिरफ्तार युवती शिल्पी का प्रेम प्रसंग है। शिल्पी का उसके गांव के ही नीतीश कुमार नाम के युवक के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था, जो शिल्पी और नीतीश के घर वाले को पसंद नहीं था। घर वालों के विरोध से दोनों का प्यार टूट गया। जिसके कारण वह बदला लेने की रणनीति बनाने लगी। एक-एक कर उसने अगलगी और हत्या सहित 18 घटनाओं को अंजाम दिया। लेकिन वह पूर्व के किसी भी कांड में वह नहीं पकड़ी गई।

    प्रेमी के दादा को जलाने में शामिल थी शिल्पी

    सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार शिल्पी ने कई अहम खुलासा किए हैं। उसने स्वीकार किया है कि 25 जुलाई 2025 की रात नीतीश के दादा को सोये अवस्था में पेट्रोल डाल कर उसने आग लगा दी थी। इलाज के दौरान नीतीश के दादा की मौत हो गई थी। उसने इतने शातिराना अंदाज से घटना को अंजाम दी थी कि घर वाले को शक नहीं हुआ और दुर्घटना बता सिर्फ सनहा दर्ज कराया गया।

    यह भी पढ़ें :  वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    गायब हो गई थी अंशिका

    सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने बताया कि चिरैया थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गांव के रागनी देवी ने 20 मार्च को घर से अपनी पांच वर्षीया बेटी अंशिका के गायब होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उसके खोजबीन में जुट गई थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी क्रम में 22 मार्च को गांव के समीप खेत से अंशिका का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने ख़ुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया था। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर गांव की ही 22 वर्षीया बीए की छात्रा शिल्पी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में शुरुआत में छात्रा पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। उसने पुलिस को बताया कि अंशिका की मां ने उसके प्रेमी को भड़का कर उससे अलग की थी। अंशिका की बड़ी मां ने चोरी का आरोप लगा कर उसे घर वालों से पिटवाई थी। इसलिए उसे एक तीर से दो शिकार करना था। पहला अंशिका की हत्या करना और उस हत्या में उसकी बड़ी मां को फंसाना था।

    मृतका की मां को फंसाने के लिए बुना जाल

    पूछताछ में गिरफ्तार शिल्पी ने खुलासा किया है कि अंशिका की हत्या से पहले बड़ी मां के नाम से हत्या करने का कई ऑडियो रिकॉर्ड कराया और हत्या के बाद उसे वायरल कर दिया। जिस मोबाइल से ऑडियो वायरल हुआ। वह मोबाइल भी चोरी की थी। पड़ोस में आई एक संबंधी की मोबाइल चोरी हुई थी, जिसे शिल्पी ने अंशिका के सहयोग से चुराया था। इसका पोल मृतका अंशिका ने खोल दिया था। पुलिस और आम लोगों को मृतका की बड़ी मां पर शक हो, इसके लिए उसने ऑडियो वायरल किया था। लेकिन पुलिस अनुसंधान ने उसके पूरे मंसूबे पर पानी फेर दिया है। डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि अंशिका के हत्या की आरोपी शिल्पी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख....1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    ऑन लाइन साइट से मंगाई थी हत्या में प्रयुक्त चाकू

    शिल्पी ने हत्या में इस्तेमाल करने के लिए ऑन लाइन साइट से चाकू मंगाई थी। चाकू अपनी भाभी की बहन के फोन से बुक की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के पास उसने बिना खून लगा चाकू रख दिया था। जबकि हत्या जिस चाकू से की थी उसे अपने घर में छुपा कर रखा था। पुलिस वह चाकू बरामद कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, ऑडियो वायरल करने वाला मोबाइल, सिम सहित अन्य सामान को बरामद कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: जर्मनी में पार्ट-टाइम जॉब सर्च कर रहे हैं? भारतीय छात्रों के लिए आसान कमाई के नए रास्ते खुल गए

    यह भी पढ़ें: CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    यह भी पढ़ें: IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    भाजपा कोसाबाड़ी़ मंडल के द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी, सह प्रभारी किए गये नियुक्त, वार्ड 37 के प्रभारी बनाए गए सुभाष राठौर

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के द्वारा जिला के प्रभारी श्री अनिल…

    छत्तीसगढ़ के कुख्यात लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश

    August 26, 2026

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.