Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: ममता बनर्जी के वो 5 फैसले, जिस पर 24 घंटे में सुवेंदु को चलाना होगा ‘बुलडोजर’, तभी होगी मोदी की गारंटी पूरी!

    May 9, 2026

    Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    May 9, 2026

    IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; अंतिम तिथि 20 मई 2026

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे
    Featured

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7063852251774766017206b8102756f7e774190a56c96014f4ad6557f9c5d4ad8f03cd8f2ee3bffd6af3b1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में हर साल लाखों उम्मीदवार आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनने का सपना लेकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन केवल 180 उम्मीदवार ही IAS बनने का सपना पूरा कर पाते हैं.

    दरअसल, आईएएस के पद को देश में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है और इस प्रतिष्ठित नौकरी को हासिल करना काफी मुश्किल है. लेकिन अलग हम आपसे यह कहें कि यह नौकरी पाना जितना मुश्किल है, उसे अधिक मुश्किल इस नौकरी को छोड़ना है, तो शायद आपको इस बात पर यकीन ना हो.

    दरअसल, IAS जैसी प्रतिष्ठित नौकरी को छोड़ना जितना आसान सुनने में लगता है, उतना होता नहीं है. एक आईएएस अधिकारी सिर्फ इस्तीफा देकर तुरंत सेवा से बाहर नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया, जांच और कई स्तरों की मंजूरी से गुजरना पड़ता है. कई बार तो इस्तीफा महीनों ही नहीं, बल्कि सालों तक लंबित रह सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर IAS की नौकरी छोड़ना इतना मुश्किल क्यों है और इसके पीछे क्या नियम-कायदे काम करते हैं?

    दरअसल, साल 2012 बैच के IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथन (Kannan Gopinathan) ने साल 2019 में कश्मीर में अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदियों के विरोध में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनका इस्तीफा अब तक यानी करीब 6 साल बाद भी स्वीकार नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार जानबूझकर उनके इस्तीफे को रोक रही है, जिसकी वजह से वह केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संबोधित करते हुए इसे ‘उत्पीड़न’ बताया है.

    राजनीति में हिस्सा लेने पर क्या हैं नियम?

    कन्नन गोपीनाथन ने अगस्त 2019 में इस्तीफा दिया था, जब जम्मू और कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद कई पाबंदियां लगाई गई थीं. बाद में अक्टूबर 2025 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली और उन्हें केरल की पलक्कड़ सीट से उम्मीदवार बनाने की चर्चा थी. लेकिन नियम कहते हैं कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ नहीं सकता और न ही किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा ले सकता है.

    यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में दिल दहला देने वाला कांड, 14 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार

    साल 2014 में संशोधित All India Services (Conduct) Rules के मुताबिक हर सरकारी कर्मचारी को राजनीतिक रूप से निष्पक्ष रहना जरूरी है और संविधान की सर्वोच्चता बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है. चूंकि गोपीनाथन का इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं हुआ है, इसलिए उनकी स्थिति अभी भी एक सरकारी अधिकारी की ही मानी जा रही है.

    IAS अधिकारी इस्तीफा कैसे देता है?

    दरअसल, आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (Indian Forest Service) के अधिकारियों का इस्तीफा All India Services (Death-cum-Retirement Benefits) Rules, 1958 के तहत होता है. अगर कोई अधिकारी अपने स्टेट कैडर में काम कर रहा है, तो वह अपना इस्तीफा राज्य के चीफ सेक्रेटरी को देता है. वहीं, अगर वह केंद्र में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर है, तो उसे संबंधित मंत्रालय के सचिव को इस्तीफा देना होता है.

    कन्नन गोपीनाथन AGMUT कैडर से थे, इसलिए उनका मामला गृह मंत्रालय के जरिए आगे बढ़ता है. इसके बाद संबंधित राज्य और केंद्र सरकार मिलकर जांच करते हैं और अंत में DoPT (Department of Personnel and Training) को भेजते हैं, जहां अंतिम फैसला लिया जाता है. वहीं, IAS अधिकारियों के इस्तीफे पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री ही लेते हैं.

    इस्तीफे के बाद क्या प्रक्रिया होती है?

    इस्तीफा मिलने के बाद सबसे पहले यह जांच की जाती है कि अधिकारी पर कोई बकाया, जांच या भ्रष्टाचार का मामला तो नहीं है. अगर ऐसा कुछ होता है, तो इस्तीफा खारिज भी किया जा सकता है. इसके बाद राज्य सरकार अपनी रिपोर्ट और सिफारिश केंद्र को भेजती है.

    इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि अधिकारी ने किसी ट्रेनिंग या स्कॉलरशिप के बदले सरकार के साथ कोई बॉन्ड तो नहीं साइन किया है. अगर ऐसा होता है और अधिकारी समय से पहले इस्तीफा देता है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है. उदाहरण के तौर पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को IRS से इस्तीफा देने के बाद करीब 9 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा था.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: 7 किलो गौमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

    क्या सरकार इस्तीफा रोक सकती है?

    नियमों में इस्तीफा स्वीकार करने की कोई तय समय सीमा नहीं है. हालांकि, 1988 के DoPT सर्कुलर में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी काम नहीं करना चाहता, तो उसे जबरन रोकना सही नहीं है. लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में इस्तीफा रोका जा सकता है – जैसे अधिकारी पर जांच चल रही हो, या वह किसी महत्वपूर्ण पद पर हो और उसकी जगह नया अधिकारी नियुक्त करने में समय लग रहा हो.

    कन्नन गोपीनाथन के मामले में क्या हुआ?

    गोपीनाथन ने अगस्त 2019 में इस्तीफा दिया था, लेकिन सितंबर 2019 में ही उन्हें दादरा और नगर हवेली के पावर डिपार्टमेंट में सचिव के रूप में पोस्ट कर दिया गया. इसके बाद गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी और मीडिया से बिना अनुमति बात करने जैसे आरोप लगाए गए.

    कोविड-19 महामारी के दौरान जब उन्हें वापस ड्यूटी पर आने को कहा गया और उन्होंने मना कर दिया, तो अप्रैल 2020 में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई. इस FIR में IPC की धारा 188, Epidemic Diseases Act और Disaster Management Act के तहत आरोप लगाए गए.

    अब तक कितने IAS अधिकारियों ने दिया इस्तीफा?

    RTI के अनुसार, साल 2010 से अब तक कुल 31 IAS अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है. इनमें से 2010 से 2014 के बीच 11 अधिकारियों ने और 2015 से मई 2025 तक 20 अधिकारियों ने इस्तीफा दिया. कई अधिकारी बाद में राजनीति में भी आए, जैसे – अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और ओ. पी. चौधरी (O. P. Choudhary). वहीं, AGMUT कैडर के कशिश मित्तल (Kashish Mittal) ने 2019 में इस्तीफा दिया था, जिसे उसी साल स्वीकार भी कर लिया गया था.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    क्या इस्तीफा वापस लिया जा सकता है?

    कुछ मामलों में अधिकारी अपना इस्तीफा वापस भी ले सकते हैं. जैसे शाह फैसल (Shah Faesal) ने 2019 में इस्तीफा दिया था, लेकिन 2022 में वापस लेकर फिर से सेवा में लौट आए. नियम कहते हैं कि अगर इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है, तो अधिकारी लिखित में इसे वापस ले सकता है.

    हालांकि, अगर कोई अधिकारी राजनीति में जाने के लिए इस्तीफा देता है, तो आमतौर पर उसे वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाती. लेकिन शाह फैसल के मामले में उनका इस्तीफा भी लंबे समय तक लंबित रहा, इसलिए उन्हें वापसी का मौका मिल गया.

    यह भी पढ़ें: Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    यह भी पढ़ें: पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

    यह भी पढ़ें: पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: ममता बनर्जी के वो 5 फैसले, जिस पर 24 घंटे में सुवेंदु को चलाना होगा ‘बुलडोजर’, तभी होगी मोदी की गारंटी पूरी!

    May 9, 2026

    Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    May 9, 2026

    IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; अंतिम तिथि 20 मई 2026

    May 9, 2026

    Kolkata: आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन इसके पहले ही RG kar रेप व हत्या मामले में कर दिया बड़ा ऐलान

    May 9, 2026

    राशिफल 9 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 9, 2026

    10वीं बोर्ड में तीन जिलों से पीछे रहा कोरबा- संभाग में 12वीं में कोरबा को पांचवां स्थान

    May 9, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026955 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026859 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Kolkata: ममता बनर्जी के वो 5 फैसले, जिस पर 24 घंटे में सुवेंदु को चलाना होगा ‘बुलडोजर’, तभी होगी मोदी की गारंटी पूरी!

    May 9, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में शनिवार को ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ भाजपा सरकार…

    Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    May 9, 2026

    IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; अंतिम तिथि 20 मई 2026

    May 9, 2026

    Kolkata: आज शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लेकिन इसके पहले ही RG kar रेप व हत्या मामले में कर दिया बड़ा ऐलान

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.