Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !
    Featured

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260329 093703
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को नोएडा में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे जेवर हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। शुरू में सालाना 12 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट, 70 मिलियन यात्रियों तक विस्तार करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे दिल्ली के IGIA (Indira  Gandhi International Airport)पर भीड़ कम होगी और भारत की विमानन प्रोफाइल को बढ़ावा मिलेगा।

    इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के बीच नोएडा का एक खबर वायरल हो रही है। वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट की वजह से एक किसान करोड़पति बन गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेवर एयरपोर्ट के लिए सरकार ने जो जमीन अधिग्रहण किया था। इससे लोकल निवासियों को बहुत फायदा हुआ है। इसमें कई किसान भी शामिल हैं। एक किसान को 15 करोड़ रुपये मिले और उस पैसों से उसने एक हेलिकॉप्टर खरीदा है। साथ ही वह दोस्तों के साथ थाईलैंड घूमने की प्लानिंग भी कर रहा है।

    हालांकि, किसान ने यह दावा नहीं किया है। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के उप-ठेकेदारों में से एक जिसका नाम शिवम प्रजापति है उसने यह बात कही।

    किसानों की चमकी किस्मत

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिवम प्रजापित ने कहा- “ज्यादातर लोग एयरपोर्ट बनने और उनकी जमीन अधिग्रहित होने से बहुत खुश हैं। सबने अपने शौक-शौक पूरे कर लिए।”

    रिपोर्ट के अनुसार शिवम ने दावा किया कि एक किसान जिसके पास बहुत ज्यादा जमीन थी। उसे लगभग 15 करोड़ रुपये मिले। शिवम दावा करते हुए कहा कि जिस किसान को 15 करोड़ रुपये मिले हैं वह अगले महीने अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड घूमने जाने की प्लानिंग कर रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    आसपास के क्षेत्र के सभी किसानों की आर्थिक स्थित सही हो गई है। उन्हें जमीन के बदले करोड़ों रुपये मिले हैं। लाभ पाने वाले लोगों में एक नाम किशोरपुर गांव के अजय बेनीवाल का भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाले अजय अब एक छोटी सी सर्विस चलाकर हर महीने लगभग 60,000 रुपये कमाते हैं। इस सर्विस में मजदूर काम पर जाते समय अपने हेलमेट और चाबियां जमा कर देते हैं।उन्होंने कहा, “पहले मैं सबसे गरीब लोगों में से एक था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं।”

    नोएडा इंटरनेशनल सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से तैयार किया गया है। शुरुआत में इस एयरपोर्ट की यात्री संभालने की क्षमता सालाना 12 मिलियन यात्रियों की होगी, और पूरी तरह से विकसित होने पर यह क्षमता बढ़कर सालाना 70 मिलियन यात्रियों तक पहुंच जाएगी।

    एयरपोर्ट की वजह से आसपास की प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल

    InvestoXpert Advisors के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विशाल रहेजा ने कहा- “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत के साथ ही, इसकी घोषणा के महज़ 15 दिनों के अंदर, रिहायशी प्रॉपर्टी के लिए पूछताछ में 56% और कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए 75% की बढ़ोतरी हुई, जो रियल एस्टेट में एक जबरदस्त उछाल का संकेत है। YEIDA के सेक्टर 18, 20, 22D, 32, सेक्टर 150, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और डेल्टा-जेटा जैसे अहम माइक्रो-मार्केट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसकी मुख्य वजह बेहतर कनेक्टिविटी, एक्सप्रेस वे और इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधार हैं।”

    यह भी पढ़ें :  पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामुदायिक स्वयंसेवकों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, सामुदायिक सहभागिता और स्थानीय नेतृत्व से स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा नया बल

    InvestoXpert के RealX Stats की हालिया स्टडी के मुताबिक नोएडा के माइक्रो-मार्केट्स ने लगभग 5 गुना रिटर्न (~30-35% CAGR) दिया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर अपार्टमेंट की कीमतें 158% और प्लॉट्स की कीमतें 536% बढ़ी हैं, जिसमें ज़मीन की कीमत 5-6 गुना और रिहायशी प्रॉपर्टीज की कीमत 2-2.5 गुना बढ़ी है। एयरपोर्ट का असर 20,000+ वर्ग किलोमीटर से ज़्यादा इलाके तक फैलेगा, जिससे अलीगढ़, बुलंदशहर, खुर्जा और आस-पास के दूसरे इलाकों समेत 40-50 मिलियन लोगों पर असर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें: रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    यह भी पढ़ें: पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

    यह भी पढ़ें: कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,553 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,002 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शांतिनगर क्षेत्र में…

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.