Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा 5 नवम्बर 2025 को आयोजित है भव्य महाआरती, हसदेव मैया को चढ़ाई जाएगी चुनरी
    Featured

    नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा 5 नवम्बर 2025 को आयोजित है भव्य महाआरती, हसदेव मैया को चढ़ाई जाएगी चुनरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251103 WA00661
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, हसदेव नदी की सहायक नदियों एवं अन्य जल प्राकृतिक जल स्त्रोतों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने, एवं तट के सौंदर्याकरण करने का कार्य निरंतर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर की जाती है।

    इसी क्रम में कार्तिक मास के शुभ अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन देवउठनी एकादशी 01 नवम्बर 2025 से देव दीपावली 05 नवंबर 2025 तक एवं संत श्री रामबालक दास महात्यागी जी, पाटेश्वर धाम, बालोद (छ.ग.) के सान्निध्य में हसदेव महाआरती का भव्य आयोजन देव दीपावली 05 नवम्बर 2025 को सायं 5 बजे होगा।

    आयोजन की श्रृंखला में प्रथम दिन 01 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 9 बजे से शुरू हुई भव्य कलश यात्रा में नगर की सैकड़ों मातृशक्तियों ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। यात्रा श्री शिवमंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माँ सर्वमंगला घाट पहुँची, जहाँ वेद मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना एवं ज्योत प्रज्वलन की गई और पूजन-हवन प्रारंभ हुआ। 02 नवम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यजमानों ने वैदिक रीति से वेदी पूजन एवं हवन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पहुंचकर हवन कुण्ड में आहूति देते रहे और वेदी की परिक्रमा कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

    3 नवम्बर 2025, सोमवार को सुबह 9 बजे वैदिक शुभ यज्ञ और हवन, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कार्तिक महात्म्य कथा श्रवण एवं भजन-कीर्तन तथा सायं दीपदान का आयोजन होगा। 4 नवम्बर, मंगलवार को प्रातः 9 बजे वेदी पूजन एवं हवन कार्यक्रम रखा गया है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    5 नवम्बर 2025 को होगी भव्य महाआरती, हसदेव मैया को चढ़ाई जाएगी चुनरी

    नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित देव दीपावली के अवसर पर माँ हसदेव नदी तट पर भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। 5 नवम्बर 2025, बुधवार (कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली) को प्रातः 9 बजे से हवन पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, दीपदान, हसदेव माता को चुनरी चढ़ाया जाएगा एवं महाआरती का दिव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान सायं 5 बजे घाट को दीपों से सजाया जाएगा और श्रद्धालु दीपदान कर माँ हसदेव से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

    विदित रहे कि इसके पूर्व भी नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा 9 अगस्त से 7 अक्टूबर 2025 तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसका समापन संकल्प सभा में साध्वी गिरिजेश नंदनी जी व संत श्री रामरूपदास महात्यागी जी के सान्निध्य में विगत 7 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। दूसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान 5 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगा।

    हस्ताक्षर अभियान व संकल्प सभा के माध्यम से जीवनदायिनी हसदेव नदी को प्रदूषण मुक्त करने उसका संरक्षण व तट के सौंदर्याकरण के लिए दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवर फ्रंट का निर्माण कराये जाने की मांग की जा रही है, ताकि आने वाली पीढियों के लिए एक स्थायी, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक धरोहर भी स्थापित हो सके।

    नमामि हसदेव सेवा समिति कोरबा जिले के समस्त नागरिकों से हसदेव महाआरती में सहभागी होकर पुण्य अर्जित करने का आग्रह करती है।

    यह भी पढ़ें: रेलवे से लेकर टीचर की नौकरियां, 18,037 पदों पर वैकेंसी, 70000 तक सैलरी

    यह भी पढ़ें :  Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    यह भी पढ़ें: पुलिस लाईन में जहां बच्चे खेल रहे थे वहीं छुप कर बैठा था अजगर, अजगर में जहर नहीं होता जकड़ कर करता है अपना शिकार

    यह भी पढ़ें: पिता ने मनसा देवी मंदिर में मांगी थी मन्नत, अब बेटी शेफाली ने रच दिया इतिहास; मां बोलीं- आते ही खिलाऊंगी चटनी-रोटी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.