Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेलवे से लेकर टीचर की नौकरियां, 18,037 पदों पर वैकेंसी, 70000 तक सैलरी
    Featured

    रेलवे से लेकर टीचर की नौकरियां, 18,037 पदों पर वैकेंसी, 70000 तक सैलरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Job alert
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Government job: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो देश के अलग अलग हिस्‍सों में अलग अलग विभागों में कई हजार भर्तियां निकली हैं. इस हफ्ते कुल 18,037 पदों पर वैकेंसी है. आइए आपको बताते हैं कि कहां कितनी नौकरियां निकली हैं और किस नौकरी के लिए क्‍या योग्‍यता चाहिए?

    10,673 पदों पर प्राइमरी टीचर भर्ती

    प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE)असम ने लोअर और अपर प्राइमरी स्कूलों में कुल 10,673 असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं.ये भर्तियां खास तौर पर उन टीचर्स के लिए है जो अभी संविदा या राज्य पूल में काम कर रहे हैं. आवेदक के पास कम से कम 3 साल का टीचिंग एक्सपीरियेंस होना जरूरी है जो 1 अप्रैल 2022 तक पूरा हो. सेलेक्‍शन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. मेरिट में एक्सपीरियेंस और एकेडमिक मार्क्स को जोड़ा जाएगा.चयनित टीचर्स को हर महीने 14,000 से 70,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी.साथ में ग्रेड पे 6,200 रुपये और अन्य अलाउंस भी मिलेगा. आवेदन की प्रक्रिया 8 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है.सभी आवेदन ऑनलाइन dee.assam.gov.in वेबसाइट पर ही भरने होंगे.फीस की जानकारी अभी नोटिफिकेशन में आएगी इसलिए चेक करते रहें. ये भर्ती री-इंगेजमेंट है यानी नए कैंडिडेट्स अप्लाई नहीं कर सकते.

    2,569 पदों पर रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE)की भर्तियां

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल असिस्टेंट के कुल 2,569 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या B.E./B.Tech डिग्री होना जरूरी है.आयु सीमा 18 से 33 साल है, लेकिन OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलेगी. सेलेक्‍शन प्रक्रिया में सबसे पहले CBT-1 होगा जिसमें 100 मार्क्स के 90 मिनट का पेपर आएगा.फिर CBT-2 होगा जो 150 मार्क्स का होगा. यह 120 मिनट का पेपर होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.चयनित होने पर सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी.साथ में DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे.आवेदन अभी चल रहे हैं और आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है.ऑनलाइन आवेदन rrbapply.gov.in या अपने क्षेत्र के RRB की वेबसाइट पर करना है. जनरल और OBC वालों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि SC/ST, महिला और PWD को 250 रुपये (रिफंडेबल)फीस देनी होगी.

    यह भी पढ़ें :  चक्रवात 'अकवान' का कहर: वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

    तमिलनाडु हेल्थ इंस्पेक्टर ग्रेड-II की भर्तियां

    मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (MRB) तमिलनाडु ने हेल्थ इंस्पेक्टर ग्रेड-II के 1,429 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदक के पास 12वीं साइंस स्ट्रीम में पास होना और 1 या 2 साल का मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर/हेल्थ इंस्पेक्टर कोर्स का सर्टिफिकेट होना जरूरी है.एज लिमिट 18 से 32 साल है, लेकिन आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी.चयन के लिए एक लिखित परीक्षा (OMR बेस्ड) होगी जिसमें हेल्थ, सैनिटेशन और बेसिक साइंस से सवाल आएंगे. परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन होगा. चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 19,500 से 71,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी. आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2025 है.सभी आवेदन ऑनलाइन mrb.tn.gov.in होंगे. जनरल और OBC वालों को 600 रुपये फीस देनी होगी जबकि SC/ST को 300 रुपये फीस देनी होगी.परीक्षा की तारीख बाद में अनाउंस की जाएगी.

    रेलवे में 12वीं पास वालों के लिए 3,058 वैकेंसी

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने टेक्निशियन,असिस्टेंट लोको पायलट,गुड्स गार्ड आदि के कुल 3,058 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए. आयु सीमा 18 से 30 साल है लेकिन OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलेगी.चयन प्रक्रिया में सबसे पहले CBT-1, फिर CBT-2 होगा. ALP के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट भी देना पड़ेगा. इसके बाद स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. चयनित उम्‍मीदवारों को 19,900 से 21,700 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी. आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है. ऑनलाइन आवेदन rrbapply.gov.in पर ही करना है. जनरल और OBC वालों को 500 रुपये फीस देनी होगी.बाकी के लिए फीस 250 रुपये लगेगी.

    यह भी पढ़ें :  क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    कोचीन शिपयार्ड अप्रेंटिसशिप

    कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस के 308 पदों पर भर्ती निकाली है.इसके लिए 10वीं में 50% मार्क्स और संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) का सर्टिफिकेट होना जरूरी है.आयु सीमा 18 साल से ऊपर है.अधिकतम आयु की कोई लिमिट नहीं बताई गई. चयन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगा यानी 10वीं और ITI के मार्क्स देखे जाएंगे.कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा.ट्रेनिंग 1 साल की होगी और हर महीने 11,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा. आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है. सभी आवेदन ऑनलाइन cochinshipyard.in पर ही भरने हैं. इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद CSL में जॉब मिलने की अच्छी संभावना रहती है.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव…

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.