Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»8 साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री! बैगा ने नाबालिग की गला दबाकर की थी हत्या, फंदे से लटका मिला था शव, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    8 साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री! बैगा ने नाबालिग की गला दबाकर की थी हत्या, फंदे से लटका मिला था शव, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69331557617658993062017d1379ad3b3011983f387392efeb6bf38bf1259512ebbd0f71a69ddb67e9464a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कवर्धा/स्वराज टुडे: जिले में आठ साल पहले हुई एक नाबालिग बच्ची की हत्या के अंधे मामले का आखिरकार खुलासा हो गया है। कड़ी मेहनत और सटीक विवेचना के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज प्रकरण की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम अमनिया का है, जो लंबे समय तक पुलिस के लिए चुनौती बना रहा।

    8 साल पहले फांसी के फंदे से लटका मिला था शव

    जानकारी के अनुसार 17 मई 2017 को ग्राम अमनिया निवासी 14 वर्षीय बालिका राजबाई गोड का शव कोलिहामाड़ा नाला के पास एक भेलवा के पेड़ पर उसकी चुनरी से लटका हुआ मिला था। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।

    हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। डॉक्टर ने मृत्यु का कारण गला दबाने से दम घुटना बताया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की, लेकिन ठोस सबूतों के अभाव में मामला वर्षों तक अंधा कत्ल बना रहा।

    पुराने मामलों की समीक्षा से मिली सफलता

    वर्ष 2025 में कबीरधाम पुलिस द्वारा पुराने और लंबित गंभीर अपराधों की विशेष समीक्षा की गई। इसी दौरान इस मामले को प्राथमिकता में लेते हुए नए सिरे से गहन जांच शुरू की गई। पुराने साक्ष्यों का दोबारा विश्लेषण किया गया, संदिग्धों की पहचान कर उन पर लगातार निगरानी रखी गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    इसी कड़ी में साक्षी लक्ष्मण टेकाम से अहम जानकारी मिली। पुलिस ने उसका बयान न्यायालय में धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दर्ज कराया, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिली।

    पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रमला उर्फ राम धुर्वे से पूछताछ की। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मृतका राजबाई गोड़ का दयाल उर्फ दयालाल बैगा (27) से अफेयर था। शादी से इंकार करने पर दयालाल बैगा ने बालिका का गला दबाकर हत्या की थी। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। इस स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने आरोपी दयाल उर्फ दयालाल बैगा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    कवर्धा पुलिस ने बीते 1 साल में 14 अंधे कत्ल मामलों का किया खुलासा

    गौरतलब है कि बीते एक वर्ष में कवर्धा पुलिस जिले में हुए 14 अंधे कत्ल मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना कुकदूर पुलिस टीम की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि अपराध चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, अपराधी कानून से बच नहीं सकते।

    यह भी पढ़ें: 15वें वित्त की राशि में लाखों का घोटाला: लालपुर सचिव मोहम्मद हसन सस्पेंड…सचिव, सरपंच और पूर्व सरपंच से 8.64 लाख रूपए की होगी वसूली

    यह भी पढ़ें: कोयले की अफरा- तफरी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही, पांच आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी, 335 टन कोयला कीमती 5 लाख 76 हजार एवं अपराध में शामिल 6 नग ट्रेलर जप्त

    यह भी पढ़ें :  Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    यह भी पढ़ें: अजनबी को लिफ्ट दी..चिकन खिलाया..शराब पिलाई, फिर कार में जिंदा जलाया, लातूर में हिला देने वाली घटना

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत हसौद में रेस्ट हाउस के पीछे शासकीय जमीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पेड़ों की कटाई कर भारी मात्रा में किया गया अवैध भंडारण

    May 30, 2026

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के साइबर अपराध से जुड़े मिले तार…

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत हसौद में रेस्ट हाउस के पीछे शासकीय जमीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पेड़ों की कटाई कर भारी मात्रा में किया गया अवैध भंडारण

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.