Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    April 23, 2026

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फर्जी फ्लाइट टिकट बुकिंग रैकेट का भंडाफोड़, सस्ते टिकट के लालच में फंसे अनेक लोग
    Featured

    फर्जी फ्लाइट टिकट बुकिंग रैकेट का भंडाफोड़, सस्ते टिकट के लालच में फंसे अनेक लोग

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    international airports in india 0 1200
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक फर्जी फ्लाइट टिकट बुकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी लोगों को सस्ते दामों पर फर्जी एयरलाइन टिकट देकर ठगते थे. इसके लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते थे. लोग सस्ते टिकट के लालच में उनके जाल में फंस जाते थे.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सलमान सईद सिद्दीकी (50) और रोहित राजाराम घनेकर (29) के रूप में हुई है. दोनों एक बड़े रैकेट का हिस्सा हैं. इसमें कई लोगों के शामिल होने की आशंका है. दिल्ली भगत सिंह पार्क निवासी राजीव चोपड़ा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद इस रैकेट के ठगी का मामला प्रकाश में आया.

    पुलिस उपायुक्त (आउटर नॉर्थ) निधिन वलसन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दिल्ली से टोरंटो की सस्ती उड़ान के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा था. विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद, जो एक वर्चुअल नंबर निकला, उसे व्यक्तिगत और भुगतान विवरण साझा करने के लिए राजी किया गया. जालसाजों ने नकली टिकट बुक किए.

    इसके बदले पीड़ित से 47 हजार 681 रुपए ट्रांसफर कराए गए. पैसे मिलने के बाद आरोपी गायब हो गए. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई. जांच में पता चला है कि आरोपी वर्चुअल नंबर, ट्रैवल एजेंसियों के फर्जी सोशल मीडिया पेज और ग्राहकों को फंसाने के लिए फिशिंग तकनीकों का इस्तेमाल करते थे.

    डीसीपी ने कहा कि आरोपी पैसे मांगने से पहले विश्वास हासिल करने के लिए एयरलाइन वेबसाइटों के फर्जी टिकट बनाते थे. एक बार फंड ट्रांसफर हो जाने के बाद, वे संपर्क काट लेते थे. गिरोह के मास्टरमाइंड सलमान सईद सिद्दीकी को इससे पहले साल 2023 में मुंबई में सहार पुलिस ने इसी तरह के अंतरराष्ट्रीय टिकट घोटाले के लिए गिरफ्तार किया था.

    यह भी पढ़ें :  मंझले भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फिर गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर मंझले बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम

    उसने पहले मुंबई में प्रतिष्ठित ट्रैवल एजेंसियों के साथ काम किया था. पुलिस ने बताया कि बाद में उसने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) का कोर्स पूरा करने और एयर टिकटिंग सिस्टम की गहन जानकारी हासिल करने के बाद दिल्ली में अपनी खुद की ट्रैवल फर्म खोली. सलमान पुलिस की निगरानी से बचने के लिए दिल्ली आ गया.

    महाराष्ट्र के रायगढ़ का रहने वाला उसका सहयोगी रोहित राजाराम घनेकर चोरी के पैसे को भेजने के लिए नकली सिम कार्ड और बैंक खाते बनाने का काम करता था. वो आर्थिक परेशानी की वजह से साल 2012 में मुंबई चला गया था. अपराधियों को नकली खाते और मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने में मदद करके साइबर अपराध में शामिल हो गया.

    पुलिस अधिकारी ने कहा, “ये धोखेबाज बहुत ही गुमनाम तरीके से काम करते थे. वे पहचान से बचने के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करते थे. झूठी पहचान के साथ बैंक खाते खोलते थे. ठगी के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे.” पुलिस ने मुंबई में चरनी रोड, विरार ईस्ट और दिल्ली में लाजपत नगर में छापेमारी की थी.

    आरोपियों को मुंबई और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने 12 मोबाइल फोन, डिजिटल साक्ष्यों से भरे तीन लैपटॉप, 22 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, छह चेकबुक, पासबुक, तीन सिम कार्ड, चार वाईफाई राउटर, एक वाईफाई पॉड, एक टैबलेट और फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक मोहर बरामद की है.

    यह भी पढ़ें: जेल के बाथरूम में महिला कैदी ने लगाई फांसी, 2 दिन पहले ही आई थी जेल, परिजनों का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें :  Ballia: शिकायत लेकर थाना पहुंची महिला से दो पुलिस अधिकारियों ने की जिस्म की डिमांड ! ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: पति की मौत से दुखी थी पत्नी, 93 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    April 23, 2026

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026773 Views
    Don't Miss

    सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    April 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा पुलिस द्वारा जिले के समस्त सर्राफा व्यापारियों को सूचित एवं सचेत…

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.