Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»देश»Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
    देश

    Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7125617641779016326805e4395da6445ae9fa0fbbaf94bfc4c5d0c06cdf13177d449b64a3fe06a8dcbca1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सूरत/स्वराज टुडे: गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने ‘लव जिहाद’ जैसे आरोपों को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है. एक महिला वकील ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने अपनी असली पहचान छुपाकर खुद को ‘रोहन’ बताया, हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था का दिखावा किया और फिर उसे प्रेम संबंध में फंसाकर शादी का झांसा दिया.

    पीड़िता का कहना है कि इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब उसने शादी की बात की, तब आरोपी की असलियत सामने आई और मामला पुलिस तक पहुंच गया.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी रहीम रज़ाक उर्फ रहीम शेख पेशे से वकील है और वर्ष 2018 के आसपास उसका संपर्क पीड़िता से हुआ था. उसने ‘रोहन’ नाम से परिचय देते हुए धीरे-धीरे पीड़िता का विश्वास जीत लिया. दोनों के बीच पहले पेशेवर संबंध बने, जो समय के साथ निजी रिश्ते में बदल गए. दोनों ने मिलकर एक वकालत का ऑफिस भी शुरू किया और कई वर्षों तक साथ में प्रैक्टिस करते रहे. इस दौरान आरोपी ने अपनी झूठी पहचान को पूरी तरह स्थापित कर लिया, जिससे पीड़िता को उसके असली नाम और पहचान पर कोई शक नहीं हुआ.

    पूजा-पाठ में शामिल होकर जीता भरोसा

    पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए धार्मिक गतिविधियों का सहारा लिया. वह उसके साथ गणपति पूजा और सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल होता था, जिससे उसे पूरा भरोसा हो गया कि आरोपी उसी धर्म से जुड़ा है, जैसा वह दावा कर रहा है. इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा भी दिया. इन प्रतीकों ने पीड़िता को यह यकीन दिला दिया कि उनका रिश्ता जल्द ही सामाजिक और कानूनी रूप से विवाह में बदल जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  अमेरिका के होटल में लगी भीषण आग, हादसे में गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    आरोपी पहले ही कर चुका था किसी से निकाह

    आरोप है कि शादी के इसी वादे के आधार पर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन जब पीड़िता ने इस रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने अचानक अपना रुख बदल लिया और साफ इनकार कर दिया. इसके बाद जब पीड़िता ने सच्चाई जानने की कोशिश की, तब उसे पता चला कि आरोपी पहले से ही किसी अन्य महिला के साथ निकाह कर चुका है. यह खुलासा उसके लिए बेहद चौंकाने वाला था और उसे अपने साथ हुए कथित धोखे और शोषण का एहसास हुआ.

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित किया. इस घटनाक्रम के बाद पीड़िता ने सूरत के चौक बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

    पुलिस ने दुष्कर्म, SC-ST एक्ट में दर्ज किया केस

    पुलिस ने आरोपी रहीम रज़ाक उर्फ रहीम शेख के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी एम. डी. उपाध्याय कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं-आरोपी की पृष्ठभूमि, उसके संपर्क और संभावित अन्य मामलों-की गंभीरता से जांच की जा रही है.

    हालांकि इस मामले में ‘लव जिहाद’ का एंगल भी सामने आया है, लेकिन पुलिस फिलहाल इसे एक आरोप के तौर पर ही देख रही है और तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  भारत में पल रहे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, गुजरात-MP से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:Rajkot: पुलिस कांस्टेबल पर हिंदू महिला से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:Sakti: आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं दोनों आरोपी

    यह भी पढ़ें:UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    14 साल तक किया कॉर्पोरेट में काम, अचानक ले-ऑफ के दौरान जब गई नौकरी, तो 56 की उम्र में बने डिलीवरी बॉय, भावुक कर देगी पूरी कहानी

    July 10, 2026

    रिश्तेदार युवतियों को भी नहीं बख्शा, शादियों में खींच लेता था फोटो; AI से बना डाले 1000 अश्लील वीडियो

    July 10, 2026

    SGT यूनिवर्सिटी के मालिक का बेटा था टारगेट! गुरुग्राम में एनकाउंटर में 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

    July 10, 2026

    ’13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और…’, परिवहन विभाग के पूर्व अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’ देख विजिलेंस की टीम भी चौंकी

    July 9, 2026

    पुलिस जिसे आत्महत्या मान रही थी वो निकला हत्या का मामला, डिलीट चैट और 49 कॉल्स ने कर दिया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

    July 8, 2026

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,732 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,424 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 9 जुलाई दिन गुरूवार को *गौमुखी सेवाधाम* द्वारा देवपहरी ग्राम में संचालित…

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026

    गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.