Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार
    Featured

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7122823231778806562830de837992d639986b7429506d291b41939b22366d3cbacccc513916c7b56f8c87
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मुरादाबाद/स्वराज टुडे:मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में हुई करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की हाईप्रोफाइल डकैती का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि पीतल कारोबारी की अपनी ही बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर घर में डकैती की साजिश रची थी. पुलिस ने कारोबारी की बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई कारें बरामद कर ली है.

    एसएसपी Satpal Antil ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हाई प्रोफाइल डकैती को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद पूरे गिरोह तक पहुंचना संभव हो सका.

    11 मई की रात वारदात को दिया गया था अंजाम

    घटना 11 मई की रात की है. नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी इमरान के घर देर रात हथियारबंद बदमाश घुस आए थे. बदमाशों ने परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घर में रखी भारी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

    9 साल से प्रेम संबंध में है युवती

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने कई टीमें गठित की थी. पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह और क्षेत्राधिकारी कोतवाली सुनीता दहिया के नेतृत्व में गठित टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई. जांच के दौरान पुलिस ने अरशद वारसी, कुलदीप, रवि कुमार, निक्की और कारोबारी की 21 वर्षीय बेटी अरीबा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि अरीबा और आरोपी अरशद वारसी के बीच पिछले आठ – नौ साल से प्रेम संबंध थे. दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, जिस वजह से परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. इसी बात से नाराज होकर दोनों ने डकैती की साजिश तैयार की.

    यह भी पढ़ें :  राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    युवती ने घर की चाबियां प्रेमी को दे दी

    पुलिस के मुताबिक अरीबा लगातार अपने प्रेमी को घर की आर्थिक स्थिति, नकदी और परिवार की गतिविधियों की जानकारी देती रही. करीब एक महीने पहले उसने घर की चाबियां भी अरशद को उपलब्ध करा दी थीं. वारदात वाली रात मुख्य दरवाजा खोलने की जिम्मेदारी भी अरीबा ने निभाई. इसके बाद अरशद अपने साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ और पूरी वारदात को अंजाम दिया गया.

    एसएसपी सतपाल अंतिल ने की पूरी पुलिस टीम की सराहना 

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 47 लाख 24 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, चार अवैध तमंचे, कई जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं. पुलिस का कहना है कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है. एसएसपी सतपाल अंतिल ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि मुरादाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी बड़ी वारदात में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

    यह भी पढ़ें: 13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू होंगी RE-NEET 2026 के लिए Free Classes एवं Test Series

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक बार फिर ‘निर्भया कांड’, चलती बस में गैंगरेप के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,852 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,487 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,340 Views
    Don't Miss

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता श्री…

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.