Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अवैध कबाड़ पर जारी है कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कबाड़ व्यवसायियों में मचा हड़कंप, अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी की खबर
    Featured

    अवैध कबाड़ पर जारी है कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कबाड़ व्यवसायियों में मचा हड़कंप, अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी की खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260128 202328 8614
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सीलबंद परिसर के पास चल रहा था कबाड़ का अवैध कारोबार, स्क्रैप से लदे तीन वाहन जब्त, तीन आरोपी हिरासत में

    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में प्रशासन द्वारा सील की गई कबाड़ दुकान के आसपास अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने आधी रात छापा मारकर तीन वाहनों को जब्त किया है, जिनमें भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ भरा हुआ था। कार्रवाई के दौरान कबाड़ कारोबार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार देर रात की गई। खुफिया जानकारी मिली थी कि जिला प्रशासन द्वारा पहले से सील की गई कबाड़ दुकान के पास चोरी-छिपे स्क्रैप का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कबाड़ से भरे वाहन दुकान के पास पहुंचे, पुलिस ने दबिश देकर उन्हें रोक लिया।

    जब्त किए गए तीनों वाहनों में लोहे के बड़े पाइप, प्लेटें और अन्य औद्योगिक कबाड़ लदा हुआ था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह कबाड़ दूसरे जिले में भेजे जाने की तैयारी में था। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया, जो लंबे समय से कबाड़ के व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सील की गई दुकानों के आसपास किसी भी तरह की गतिविधि गैरकानूनी है। पुलिस ने जब्त सामग्री और वाहनों को कब्जे में लेकर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों से यह भी पूछताछ की जा रही है कि कबाड़ कहां से लाया गया और इसे किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में NICU के विस्तारित भवन का उद्घाटन

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध कबाड़ कारोबार न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। इसी कारण ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    अब तक 14 लोग गिरफ्तार

    1) रशियन हॉस्टल के पास नहर पर आवागमन के लिये बने 25 टन वजनी लोहे के पुल को रातोंरात पार करने वाले 15 कबाड़ चोर और व्यवसायियों में से 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है । जिनके नाम लोचन केवट, जयसिंह राजपूत, मोती प्रजापति, सुमित साहू, केशव पुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर, राजेश उपाध्याय, बिट्टू कुमार साव और रोहित कुमार भगत हैं। अन्य सात आरोपियों की तलाश जारी है ।

    2) उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झगरहा में संचालित मदन ट्रेडिंग कंपनी से पुलिस ने 600 किलो चोरी के एल्युमीनियम से लदे वाहन को जब्त किया है। साथ ही उसके संचालक मदन अग्रवाल समेत उसके कर्मचारी सुशील कुमार सोहरा, संजय मंझवार, सचिन दागड़ी, अर्जुन गोंड़ और सागर कुमार बरेठ को गिरफ्तार किया गया है।

    इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी एम.बी.पटेल सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी और उनकी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही । उधर जिला प्रशासन और पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें अवैध कबाड़, चोरी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    यह भी पढ़ें: अपने कर्मचारियों के बीच पहुँचे उद्योगपति गौतम अडाणी, पताड़ी में दो नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट्स लगाने की योजना

    यह भी पढ़ें :  डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित KCF 'बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026' में सुनील पाल, दिलीप सेन, अली खान, केतन कराडे, लेखक दीपक देसाई और रेस्टोरेंट ओनर मोहम्मद भाई सम्मानित

    यह भी पढ़ें: 16 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुर्घटना का रूप देने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका, सामने आई खौफनाक वजह

    यह भी पढ़ें: ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे TTE, तभी मौके पर पहुंची GRP ने कहा-अपनी तलाशी दीजिये, फिर हो गया बड़ा खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त

    August 21, 2026

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,858 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    आज का राशिफल : आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जो…

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.