Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नववर्ष 2026 को लेकर कोरबा पुलिस का व्यापक सुरक्षा, निगरानी एवं यातायात नियंत्रण अभियान, देखें पूरी जानकारी
    Featured

    नववर्ष 2026 को लेकर कोरबा पुलिस का व्यापक सुरक्षा, निगरानी एवं यातायात नियंत्रण अभियान, देखें पूरी जानकारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251229 WA0051
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा/स्वराज टुडे:  नववर्ष 2026 को जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस इकाइयों को विशेष सतर्कता, चेकिंग एवं निगरानी अभियान के निर्देश दिए गए हैं।

    व्यापारियों एवं डीजे संचालकों की बैठक

    उक्त निर्देशों के परिपालन में जिले के सभी थाना एवं चौकियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में सभी व्यापारी वर्ग एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर निर्धारित समय पर दुकान बंद करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा रात्रिकालीन समय में अनावश्यक रूप से दुकानें खुली न रखने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।
    साथ ही व्यापारियों को यह भी समझाइश दी गई कि बैंक में नगद राशि जमा करते समय पूर्ण सतर्कता बरतें, किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपने साथ रखें, अकेले न जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।
    इसी बैठक में डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा एवं डेसिबल मानक का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा निर्धारित समय पर डीजे बंद करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

    बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी

    नववर्ष के अवसर पर जिले के ढाबा संचालकों की बैठक तथा होटल, सराफा बाजार, मोबाइल दुकानों, बैंक मार्गों , भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था

    जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों एवं पर्यटन क्षेत्रों में संभावित भीड़ को देखते हुए वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। नागरिकों से अपील की जाती है कि—
    • जलाशयों एवं नदियों में गहराई में न जाएं,
    • किसी भी प्रकार का जोखिमपूर्ण व्यवहार न करें,
    • लौटते समय शराब पीकर वाहन न चलाएं।

    यह भी पढ़ें :  करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप, मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार, कहा—निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई

    यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान

    कोरबा पुलिस द्वारा नववर्ष के दौरान यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है—
    • चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य,
    • दो पहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वालों द्वारा हेलमेट पहनना अनिवार्य,
    • ड्रंक एंड ड्राइव, तेज गति एवं स्टंटबाजी पर सख्त कार्रवाई,
    • मॉडिफाइड/अवैध साइलेंसर के विरुद्ध कार्यवाही,
    • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग निषिद्ध,
    • नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर अभिभावकों पर भी वैधानिक कार्रवाई।

    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    कोरबा पुलिस की अपील

    कोरबा पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, पिकनिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों एवं व्यापारी वर्ग से अपील है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, नियमों का पालन करें तथा नववर्ष 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण ढंग से मनाएं।

    यह भी पढ़ें: डॉ. अर्पण विश्वास पर जानलेवा हमले की IMA ने की तीखी निंदा; डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : IMA

    यह भी पढ़ें: भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे पर पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं के पथराव के बीच दबोचे गए 32 बदमाश, विदेशी मुद्रा और फर्जी प्रेस कार्ड बरामद

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में 7 वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, एक युवक ने दोस्ती कर किया था दुष्कर्म, मासूम बच्चियों को यौन शोषण से बचाने माता-पिता रखें इन बातों का ध्यान…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-पाली/स्वराज टुडे: विवादास्पद प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल में संभावित पुनः पदस्थापना की…

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.