Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba news: कोरबा पॉवर लिमिटेड पताढ़ी के क्षमता विस्तार के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई सम्पन्न, हजारों ग्रामीण हुए शामिल
    Featured

    Korba news: कोरबा पॉवर लिमिटेड पताढ़ी के क्षमता विस्तार के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई सम्पन्न, हजारों ग्रामीण हुए शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    image 2026 02 27T181736.502
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के क्षमता विस्तार के लिए शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई। कलेक्टर कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के पर्यावरण स्वीकृति के आदेश के लिए जनसुनवाई 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से ग्राम सरगबूंदिया स्थित शासकीय स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की गई।

    e4deb13ca941ac08ed0a74b41a2a5a3b

    क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता जिसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में कोरबा के अतिरिक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, कोरबा के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अंकुर साहू मौजूद थे। इसके साथ ही एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे, कार्यपालक अभियंता श्री प्रसन्ना सोनकर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अदाणी पॉवर लिमिटेड से पर्यावरण विभाग प्रमुख आर एन शुक्ला ने केपील परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    95 प्रतिशत लोगों ने पक्ष में दिया अपना समर्थन

    जनसुनवाई लगभग 2.30 घंटे तक चली, जिसमें बरपाली तहसील के ग्राम खोड्डल, पताड़ी, सरगबूंदिया,पहंदा, बरीडीह, तिलकेजा इत्यादि सहित कुल 12 गांव के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सभा में ग्रामीणों द्वारा मुख्यरूप से क्षेत्र के विकास, नौकरी और स्वरोजगार के लिए उचित प्रबंध सहित कई माँगों तथा सुझावों को पीठासीन अधिकारी ने बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनकर कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में विचार करने का भरोसा दिलाया।

    3165ea2b742d6d9d2d65fc31bebd39bb

    हजारों स्थानीय लोगों को नौकरी तथा इतने ही स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर

    इस तरह जन सुनवाई में पधारे 95 फीसदी लोगों ने अदाणी पॉवर लिमिटेड के केपील की 800 मेगावाट की दो इकाईयों के क्षमता विस्तारण का समर्थन किया। लोक सुनवाई में उपस्थित सरपंचों में ग्राम पताड़ी के श्री प्रधान सिंह ठाकुर, सहित ग्राम पहंदा की श्रीमती संगीता कंवर, सरगबुँदिया के श्री अश्वनी कुमार तंवर, ढ़नढ़नी के श्री कन्हैय्या बिंझवार, खोड्डल की श्रीमती निकिता सिंह, संडैल की श्री उषा धनंजय बिंझवार, बरीडीह की श्रीमती रिंकी कंवर, कटबितला की श्रीमती अचला कंवर, ग्राम अखरापाली की श्रीमती गीता बाई मांझी, उरगा की श्रीमती ललिता बाई जगत, बरपाली के श्री भुनेश्वर बिंझवार तथा तिलकेजा की श्रीमती तेरस बाई सहित सभी ग्राम सचिव व हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने समर्थन में अपनी बात रखी। इसके अलावा तिलकेज से किशन साव, भाजपा अखरापाली की जनपद सदस्य श्रीमती कमलेश्वरी कंवर व श्री अजय कंवर, कटबितला जनपद के पूर्व अध्यक्ष और बरपाली तहसील के अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री किशन अग्रवाल भाजपा उरगा के मंडल अध्यक्ष किशन साव तथा भाजपा बरपाली के मंडल अध्यक्ष श्री राजू साहू ने कहा, कि केपील संयंत्र के क्षमता विस्तारण से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने के साथ ही हजारों लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाएं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताते हुए अपनी सहमति प्रदान करने की बात कही।

    यह भी पढ़ें :  6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    रिसदिहापारा की एक महिला ग्रामीण श्रीमती भारती कुर्रे ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि, “कोरबा पॉवर लिमिटेड के आने से हमारे गाँव में विकास के कई कार्य बड़ी ही तेज गति से संचालित हो रहे हैं। गांवों की सड़कें अब सोलर लाइट से जगमगाने लगी हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी शाला विकास के साथ साथ विद्यार्थियों को बैग सहित कापी, जेमेट्री बॉक्स इत्यादि भी बाँटे गए। जिसमें सभी आसपास के गांव इनकी सभी कार्यक्रमों से लाभान्वित हैं। इसलिए मैं अदाणी कोरबा पॉवर लिमिटेड के संयंत्र विस्तारण का समर्थन करती हूँ।“

    सभा में ग्राम पहंदा की सरपंच श्रीमती संगीता कंवर ने कहा कि, “जब से अदाणी पॉवर लिमिटेड हमारे गांव में आया है तब से हमारे गांव में विकास की लहर उठ गई है। यहां अब गांव की सड़कों में अब उजाला पसर गया है। वहीं हमें पीने के लिए अब शुद्ध पानी मिलने लगा है। अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सहभागिता के कार्यों से सभी पास के ग्रामों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका के कार्ये से लोगों का समुचित विकास हो रहा है। इसलिए मैं हमारे गांव तथा क्षेत्र में अदाणी पॉवर लिमिटेड के विस्तार का समर्थन करती हूँ।“

    उल्लेखनीय है कि अदाणी पॉवर लिमिटेड की कोरबा जिले के बरपाली तहसील में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड में सब क्रिटिकल तकनीक की 300 मेगावाट की दो इकाइयां अर्थात कुल 600 मेगावाट की क्षमता विगत पंद्रह सालों से संचालित है। जिसके सामाजिक सराकारों के तहत आसपास के करीब 25000 से अधिक जनसंख्या वाले 12 से अधिक ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहीर की।

    यह भी पढ़ें :  Delhi: बेगुनाहों की जिंदगियों से खेलता भ्रष्ट तंत्र, दिल्ली में विभिन्न अग्निकांड हादसों में अब तक सैकड़ो लोगों की जा चुकी है जान, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला ?

    जनसुनवाई के अंत में अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्रोजेक्ट प्रमुख श्री सी वी के प्रसाद ने कहा कि, “परियोजना के आने से जहां रोजगार सृजन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं सामाजिक सरोकारों के जरिए ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास के नए आयाम खुलेंगे। अदानी पॉवर क्षेत्र में रोजगारोन्मुख, विकासात्मक तथा ग्रामों के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।“ उन्होंने जनसुनवाई में कंपनी की पक्ष में अपने विचार रखने उपस्थित सभी ग्रामीणजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, हितधारकों, तथा जनसुनवाई के आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

    यह भी पढ़ें: Bhopal news: बुर्काधारी महिला ने मंदिर के पास फेंका मांस, पकड़े जाने पर दिया ऐसा जवाब कि बुलानी पड़ी पुलिस

    यह भी पढ़ें: Rajasthan news: कुदरत का खौफनाक चेहरा: स्कूल में 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, 4 माह पहले भाई ने भी इसी तरह तोड़ा था दम

    यह भी पढ़ें: CG news: अंबिकापुर में पत्रकार से मारपीट, FIR दर्ज लेकिन गिरफ्तारी नहीं, पत्रकार संगठनों ने दी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.