Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिलासपुर में फूटा कोरोना बम, शुक्रवार को एक साथ 10 मरीजों की पुष्टि, देश में कुल संख्या 5,364 पहुंची, जानिए अन्य राज्यों का हाल….
    Featured

    बिलासपुर में फूटा कोरोना बम, शुक्रवार को एक साथ 10 मरीजों की पुष्टि, देश में कुल संख्या 5,364 पहुंची, जानिए अन्य राज्यों का हाल….

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n667520375174929660173433f6fe0d7167e61e36ebd841aa8cffb6664bbec7e65cfb8c363c302f9299bb96
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

    छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 50 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,183 तक पहुँच चुकी है। इनमें कई मरीजों में नए वैरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में मुख्य रूप से सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण पाए गए हैं, जो काफी हद तक इन्फ्लूएंजा से मिलते-जुलते हैं। बिलासपुर में स्थिति और अधिक चिंताजनक है, जहां एक ही दिन में 10 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए अलर्ट का संकेत है।

    सर्दी जुकाम समझ कर लोग कर रहे हैं नजरअंदाज

    विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम के बीच लक्षणों की समानता के कारण कई बार कोरोना संक्रमण को सामान्य सर्दी-ज़ुकाम समझकर नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, जो संक्रमण के फैलाव को और बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखें तो वे तुरंत जांच कराएं और सावधानी बरतें।

    बिलासपुर के ये क्षेत्र हैं प्रभावित

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर के गुलाब नगर, राजकिशोर नगर, हेमूनगर और नेहरू नगर को कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। इन इलाकों से एक ही दिन में 10 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें हाईकोर्ट के एक जस्टिस भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग ने उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें :  विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    अन्य राज्यों से आने वाले लोग संक्रमित, RTPCR टेस्ट में हुई पुष्टि

    जांच में यह बात भी सामने आयी है कि संक्रमितों में से कई लोग हाल ही में अन्य राज्यों की यात्रा कर लौटे हैं। इन सभी की RTPCR जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों की उम्र 8 साल से लेकर 65 साल तक के बीच है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह संक्रमण का फैलाव अब सभी आयु वर्गों में हो रहा है, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील बन रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, भीड़-भाड़ से बचें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। बिलासपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कोविड प्रभारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में कोरोना जांच की संख्या में और वृद्धि की जाएगी ताकि संक्रमण पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

    बिलासपुर में जारी की गई कोविड की गाइडलाइंस, जानिए अन्य प्रदेशों का हाल

    बिलासपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोविड अलर्ट जारी कर दिया है। संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नई कोविड गाइडलाइन भी लागू कर दी गई है।
    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जांच, ट्रैकिंग और आइसोलेशन की प्रक्रिया को तेज किया गया है, साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 19 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    गाइडलाइन के अनुसार, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई को गंभीरता से ले रहा है और पूरी तैयारी के साथ स्थिति से निपटने में जुटा है। देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के केसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या 5,364 तक पहुंच गई और 24 घंटे में 4 मौतें दर्ज की गईं।

    हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को मेडिकल तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर जनता से सतर्क रहने की अपील की है। अब जानते हैं आपके राज्य की कोविड स्थिति क्या है।

    दिल्ली में कोविड के 30 नए मामले, एक्टिव केस 592

    दिल्ली में शुक्रवार को 30 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल एक्टिव केस की संख्या 592 हो गई है। 1 जनवरी से अब तक 7 मौतें हुई हैं, हालांकि गुरुवार के बाद कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई है।

    महाराष्ट्र में 114 नए कोविड केस, अब तक 18 मौतें

    महाराष्ट्र में शुक्रवार को 114 नए कोविड मामले सामने आए। जनवरी से अब तक कुल 1,276 केस दर्ज हुए हैं और 18 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 17 को पहले से अन्य बीमारियां थीं।

    हरियाणा में 31 नए कोविड केस, एक्टिव मामले 87

    हरियाणा में शुक्रवार को 31 नए कोविड केस सामने आए, जिनमें से 20 मामले गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। राज्य में 87 एक्टिव केस हैं, जबकि सिर्फ 2 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

    तमिलनाडु में तीव्रता कम, सतर्क रहने की सलाह

    तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि कोविड मामलों में उछाल के बावजूद संक्रमण की तीव्रता कम है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ओडिशा में 30 कोविड केस, सतर्कता की सलाह

    ओडिशा में अब तक 30 कोविड केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7 शुक्रवार को मिले। वर्तमान में 23 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। उन्होंने पुरी रथ यात्रा में लक्षण वाले लोगों को दूर रहने की सलाह दी और स्कूल खुलने पर एहतियात बरतने की संभावना जताई।

    पश्चिम बंगाल में 58 नए कोविड केस, हालात नियंत्रण में

    पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 58 नए कोविड मामले दर्ज हुए और 91 लोग ठीक हुए। राज्य में अब कुल 596 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 मौत हुई है। अधिकारीयों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की गई है।

    यह भी पढ़ें: सीबीएसई स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा राज्य खेलों में मौका, SGFI का बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें: तुम्हारे घर भी ईद के दिन होगा मातम. जुमे की नमाज के बाद टीचर को मारी गोली, एक साल पहले दी थी धमकी; हैरान कर देगी वजह

    यह भी पढ़ें: ICICI बैंक मैनेजर साक्षी गुप्ता ने खाताधारकों को लगाया करोड़ों का चूना, फर्जीवाड़े का तरीका जान पुलिस भी रह गयी हैरान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026

    राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 26, 2026

    सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोहर्रम पर्व को लेकर कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

    June 26, 2026

    यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    June 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,668 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,087 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026928 Views
    Don't Miss

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा द्वारा स्पेशल केस (इलेक्ट्रिसिटी) क्रमांक…

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    June 26, 2026

    राशिफल 26 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.