Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्यूटी पेजेंट ‘Miss & Mrs. Evergreen India 2025’ में दिखेगी “कौर दी टौऱ”, सेलिब्रिटीज़ करेंगे शिरकत
    Featured

    ब्यूटी पेजेंट ‘Miss & Mrs. Evergreen India 2025’ में दिखेगी “कौर दी टौऱ”, सेलिब्रिटीज़ करेंगे शिरकत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251108 223755 5078
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: मुंबई में वर्षों से नए टैलेंट को मंच देने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, निर्माता व निर्देशक दविंद्र खन्ना इस बार अपने प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट Miss & Mrs. Evergreen India 2025 में एक विशेष सांस्कृतिक सम्मान प्रस्तुत कर रहे हैं।
    इस वर्ष इवेंट में पंजाबी पहचान, पंजाबी संस्कृति और ‘कौर’ की शान को केंद्रित करते हुए एक विशेष रनवे सेगमेंट “कौर दी टौऱ” शामिल किया गया है।

    IMG 20251108 WA0125

    यह सर्वविदित है कि ‘कौर’ नाम, सिख महिलाओं के लिए केवल संबोधन नहीं, बल्कि गुरू साहिब से मिली एक पवित्र पहचान है — जो साहस, शालीनता, सेवा, गरिमा और आत्मबल का प्रतीक है। अधिकांश सिख महिलाएँ अपनी संगत, सेवा, घर-परिवार और मर्यादा को सर्वोच्च स्थान देती हैं। उनकी आत्म-शक्ति और आत्मविश्वास शांत एवं दृढ़ होते हैं, जो अक्सर बिना शोर के, कर्मों और व्यवहार में प्रकट होते हैं।

    इन्हीं गरिमामय, तेजस्वी, विनम्र और आत्मविश्वासी सिंहनियों के स्वाभाविक सम्मान और आभा को मंच पर सौंदर्य, संस्कृति और आत्मविश्वास के उत्सव के रूप में प्रकट करने के उद्देश्य से इस बार पेजेंट में “कौर दी टौऱ” का आयोजन किया जा रहा है।

    इस ख़ूबसूरत पहल का विचार मोटिवेशनल स्पीकर और कॉन्फिडेंस कोच इंद्रजीत कौर जी का है,
    जो इस इवेंट में सपोर्टर और प्रेरक भूमिका में जुड़ी हुई हैं। उनका मानना है कि— “सेवा और संगत में रची-बसी सिंहनियाँ जब मंच पर आती हैं, तो वो सिर्फ़ चलती नहीं… वो अपनी विरासत लेकर चलती हैं।”

    यह कॉन्टेस्ट VS Nation और Taal Music & Films द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। विजेताओं को न केवल क्राउन और सम्मान, बल्कि म्यूज़िक वीडियो, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फ़िल्मों में काम करने का अवसर भी मिलेगा। पिछले सीज़न की प्रतिभागियों को म्यूज़िक वीडियो ‘तौबा तौबा’ और शॉर्ट फ़िल्म ‘बेटी आरोही’ में अभिनय का अवसर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    इस वर्ष भी कार्यक्रम में कई सेलिब्रिटीज़ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे — जिनमें टेलीविजन और OTT स्टार नैना छाबड़ा, अभिनेता अरमान ताहिल, अभिनेत्री जसविंदर गार्डनर और अभिनेत्री सूफी नृत्यांगना शिरीन फरीद और तेजी से अपनी पहचान बनाने वाली मॉडल अभिनेत्री ईशा सूद मुख्य रूप से शामिल होंगी।

    सह-आयोजिका नेहा मेहता ने बताया कि Miss तथा Mrs श्रेणी की विजेताओं को क्राउन, गिफ्ट हैम्पर, बॉलीवुड पार्क का टिकट और साथ ही मनोरंजन उद्योग में अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 10 प्रतिभागियों को विशेष टाइटल भी प्रदान किए जाएंगे।

    इवेंट में Evergreen Iconic Award भी शामिल है,
    जिसके अंतर्गत पहले से पेजेंट विजेता क्राउनधारी महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
    साथ ही मेकअप आर्टिस्ट, डिजाइनर, मॉडल, फोटोग्राफर, कोरियोग्राफर और कोच जैसे संबंधित प्रोफेशनल्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में Taal Music का नया गाना ‘बलम नहीं सोने दे’ भी लॉन्च किया जाएगा।

    रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर
    पेजेंट या अवॉर्ड रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें: 7276299885

    यह भी पढ़ें: दंतैल हाथी ने किसान को कुचल कर मारा, खेत की रखवाली करने जा रहा था मृतक, वन विभाग ने दिया मुआवजा

    यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर बन गया ‘भूत’, 15 सालों तक मरकर भी जिंदा रहा, जानिए आखिर कैसे खुला इस रहस्य से पर्दा

    यह भी पढ़ें: दोस्त से 1000 रु उधार लेकर बदले में लौटाया 1 करोड़, दिल का अमीर निकला 11 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाला सब्जी विक्रेता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.