Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दंतैल हाथी ने किसान को कुचल कर मारा, खेत की रखवाली करने जा रहा था मृतक, वन विभाग ने दिया मुआवजा
    Featured

    दंतैल हाथी ने किसान को कुचल कर मारा, खेत की रखवाली करने जा रहा था मृतक, वन विभाग ने दिया मुआवजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    hatha ka hamal sa kasana ka mata 83d30299c76d06c9e4e1a3bae2658de0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के करतला रेंज में मानव और हाथी के बीच द्वंद्व लगातार जारी है. ग्राम पंचायत बोतली में एक युवक की हाथी के हमले में मृत्यु हो गई है. वह अपने खेत में लगी फसल की रखवाली के लिए जा रहा था. तभी आमाबाड़ी के समीप एक दंतैल हाथी अचानक उसके सामने आ गया. युवक ने बचने का प्रयास किया लेकिन हाथी ने उसे अपने पैरों तले कुचल दिया. हाथी के हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

    हाथी ने ली किसान की जान

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बोतली के गांव का शिव नारायण कंवर, उम्र 36 साल, रात के लगभग 1 बजे खेत की ओर जा रहा था. रास्ते में उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया. अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने वन विभाग को अवगत कराया. इसके बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे. वन विभाग ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया.

    1200 675 25360631 thumbnail 16x9 vv

    वन विभाग ने पीड़ित परिवार को दिया मुआवजा 

    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिवार को तत्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दे दिए गए हैं. विभागीय प्रावधानों के अनुसार वन्यप्राणी के हमले में जनहानि होने पर 6 लाख रुपए मुआवजा मृतक के परिजनों को प्रदान किया जाता है. तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर 25000 रुपए तुरंत प्रदान किया जाता है. औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शेष 5 लाख 75 हजार रुपए भी जल्द ही परिजनों को दिए जाएंगे.

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत

    39 हाथियों का दल करतला क्षेत्र में मौजूद, ग्रामीणों में दहशत

    करतला रेंज में पिछले सप्ताह से 39 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है. यह दल गांव पीडिया और आसपास के क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था. एक दिन पहले यह दल आगे बढ़कर बोतली के जंगल की ओर चला गया. इसी दौरान दल से अलग हुआ एक हाथी ग्राम के पास पहुंचा और यह हादसा किसान के साथ हो गया.

    छत्तीसगढ़ में हाथी प्रभावित जिले 

    हाथी प्रभावित प्रमुख जिले हैं सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बालोद. इन जिलों में इंसान और हाथियों के बीच संघर्ष की घटनाएं होती रहती हैं. हाथी प्रभावित इलाकों में हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाना और घरों को तोड़ना आम बात है.

    दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात

    जिस हाथी ने हमला किया है, उसके लोनर हाथी होने की संभावना है, जो हाथियों के दल से अलग हो चुका है. करतला रेंज में एक माह के भीतर हाथी के हमले से यह दूसरी मौत है. इससे पहले रामपुर सर्किल में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की भी हाथी के हमले में मौत हो चुकी है.

    यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या कर बन गया ‘भूत’, 15 सालों तक मरकर भी जिंदा रहा, जानिए आखिर कैसे खुला इस रहस्य से पर्दा

    यह भी पढ़ें: स्टंटबाज ने 110KM की स्पीड से स्कूटी सवार युवती को रौंदा, दांत टूटकर बिखर गए, शरीर पर इतनी चोट कि गिनना भी मुश्किल, मिली बेहद दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: दोस्त से 1000 रु उधार लेकर बदले में लौटाया 1 करोड़, दिल का अमीर निकला 11 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाला सब्जी विक्रेता

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को "इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड" से किया सम्मानित
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.