Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय…जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया

    September 12, 2026

    Gurugram News: ‘तू गंदी हो गई अब, नहीं छू सकता मैं’ टीबी का इलाज कराने के बहाने रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा!

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय…जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया
    Featured

    Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय…जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 12, 2026Updated:September 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG dba8c0f8 963e 479f a3a8 4411d5e6c71a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जयपुर/स्वराज टुडे:  जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. मरने वालों में एक महिला और उनकी तीन बेटियां हैं. पुलिस को शक है कि चारों की हत्या रात में सोते समय की गई. इस मामले में महिला के पति राहुल झा पर हत्या का आरोप है.वारदात के बाद वह फरार हो गया.

    घर में मिलीं मां और तीन बेटियों की लाशें

    मामला जयपुर के करधनी इलाके में गोविंद वाटिका का है. शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को एक घर में चार लोगों की हत्या की खबर मिली. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर की तलाशी शुरू की.

    पहली मंजिल के एक कमरे में राहुल झा की पत्नी गीता झा का शव मिला. इसके बाद नीचे के कमरों में उसकी तीन बेटियों की लाशें मिलीं.

    मृतकों में 23 साल की नंदिनी, 18 साल की राधिका और 14 साल की गौरी शामिल हैं. एक ही घर में चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

    सोते समय पत्थर से हमला करने का शक

    डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या रात में की गई होगी. पुलिस को शक है कि उस समय चारों सो रही थीं.

    आरोप है कि राहुल झा ने पत्थर से पत्नी और बेटियों पर हमला किया. चारों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस को मौके से एक पत्थर भी मिला है. आशंका है कि इसी पत्थर से हमला किया गया. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वारदात किस समय हुई और उस रात घर में आखिर क्या हुआ था.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

    हत्या के बाद पिता को चाय पिलाई

    इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात हत्या के बाद का घटनाक्रम है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, चारों की हत्या के बाद भी राहुल झा कुछ समय तक घर में ही रहा.

    बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे वह दूध लेने गया. दूध लेकर घर वापस आया. इसके बाद उसने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ के लिए चाय बनाई और उन्हें चाय पिलाई. चाय पिलाने के बाद राहुल घर से निकल गया. इसके बाद से उसका पता नहीं है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

    शेयर ट्रेडिंग का काम करता था राहुल

    जांच में पता चला है कि राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता था. वह कुछ दिन पहले ही गुजरात से जयपुर वापस आया था.

    उसकी पत्नी गीता झा घर की पहली मंजिल पर बुटीक चलाती थीं. वहीं बड़ी बेटी नंदिनी पढ़ाई के साथ एक प्राइवेट नौकरी भी करती थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर परिवार में ऐसा क्या हुआ कि बात चार हत्याओं तक पहुंच गई.

    घटना से पहले 25 हजार रुपये लिए थे उधार

    पुलिस को जांच के दौरान राहुल से जुड़ी एक और जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि हत्या से करीब तीन दिन पहले उसने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से 25 हजार रुपये उधार लिए थे. पुलिस इस बात को भी जांच से जोड़कर देख रही है. हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पैसे की जरूरत और हत्या के बीच कोई सीधा संबंध था.

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या राहुल किसी आर्थिक परेशानी में था. क्या शेयर ट्रेडिंग में उसे नुकसान हुआ था. या फिर परिवार के अंदर कोई विवाद चल रहा था.

    हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं

    फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस आर्थिक परेशानी, शेयर ट्रेडिंग में नुकसान और पारिवारिक विवाद समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

    पुलिस राहुल झा की तलाश में जुटी है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि चारों की हत्या क्यों की गई.

    यह भी पढ़ें: Gurugram News: ‘तू गंदी हो गई अब, नहीं छू सकता मैं’ टीबी का इलाज कराने के बहाने रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा!

    यह भी पढ़ें: Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    यह भी पढ़ें: रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    September 12, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,929 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,380 Views
    Don't Miss

    Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन…

    Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय…जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया

    September 12, 2026

    Gurugram News: ‘तू गंदी हो गई अब, नहीं छू सकता मैं’ टीबी का इलाज कराने के बहाने रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा!

    September 12, 2026

    कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.