Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम
    Featured

    दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260801 WA0136
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ▶️ *सह-आरोपी जितेंद्र मसीह की गिरफ्तारी के अगले ही दिन मुख्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में।

    ▶️ *दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

    कोरबा/स्वराज टुडे: सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* अभियान के तहत गंभीर एवं लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उरगा के अपराध क्रमांक 248/2024 में लगभग दो वर्ष से फरार मुख्य आरोपी वैभव भारती को आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा कुल ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

    मुख्य आरोपी वैभव भारती ने रची थी हत्या की साजिश

    विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि मृतक विकास अग्रवाल एवं मुख्य आरोपी वैभव भारती के बीच पुराना विवाद एवं रंजिश थी। आरोपी को संदेह था कि मृतक उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी जितेंद्र मसीह के साथ मिलकर हत्या की सुनियोजित साजिश रची और मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    मुख्य आरोपी वैभव भारती ने शराब में मिलवाया था जहर

    दिनांक 16 फरवरी 2024 को एक शादी समारोह के दौरान मुख्य आरोपी वैभव भारती एवं उसके साथी जितेंद्र मसीह ने पहले मृतक को अत्यधिक शराब पिलाई। इसके बाद दुकान से चूहा मारने की जहरीली दवा लाकर शराब में मिलाई गई और डिस्पोजेबल गिलास के माध्यम से मृतक को पिला दी गई। कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम एवं एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की पुष्टि होने पर हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र का अपराध पंजीबद्ध कर गहन विवेचना की गई।

    यह भी पढ़ें :  स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    घोषित ₹5,000 के इनामी प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार

    घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। 31 जुलाई 2026 को सह-आरोपी जितेंद्र मसीह की गिरफ्तारी के बाद प्राप्त महत्वपूर्ण तथ्यों एवं लगातार प्रयासों के आधार पर आज मुख्य आरोपी वैभव भारती को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अपना मेमोरेंडम कथन दिया।

    घोषित ₹5,000 के इनामी प्रकरण में दोनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में

    लगभग दो वर्ष पुराने इस चर्चित हत्या प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी वैभव भारती एवं सह-आरोपी जितेंद्र मसीह दोनों अब कानून की गिरफ्त में हैं। थाना उरगा पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक विवेचना, मुखबिर तंत्र एवं लगातार प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप लंबे समय से फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया को गति प्रदान की गई है। इस कार्रवाई से गंभीर अपराधों के विरुद्ध जिला कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यशैली एवं अपराधियों के विरुद्ध उसकी प्रतिबद्धता एक बार फिर सिद्ध हुई है।

    यह भी पढ़ें: Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

    यह भी पढ़ें: करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप, मृतक की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार, कहा—निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई

    यह भी पढ़ें :  New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    यह भी पढ़ें: Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.