Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘देखना था कि मेरे मरने पर कितने लोग आते हैं’, रिटायर्ड सैनिक ने अपनी ही शवयात्रा निकलवाई, भोज भी कराया
    Featured

    ‘देखना था कि मेरे मरने पर कितने लोग आते हैं’, रिटायर्ड सैनिक ने अपनी ही शवयात्रा निकलवाई, भोज भी कराया

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6850573271760494485926aa1ed05be3ff6fd0f2ae2698c111a416d0a866f663beef2bbf6a6ea57537ef21
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    गयाजी/स्वराज टुडे: ‘मैं देखना चाहता था कि जब मेरी मौत हो, तो कितने लोग आते हैं.’ ये कहना है बिहार के गयाजी में अपनी ही शवयात्रा में शामिल होने वाले एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक का. ऐसा कहा भी जाता है कि ‘इंसान ने पूरे जीवन में क्या कमाया, ये जानना हो तो उसकी अंतिम यात्रा देख लो.’ ये है तो कहावत, लेकिन इसमें काफी हद तक सच्चाई भी है.

    और इसी सच्चाई को जानने के लिए गयाजी के रिटायर्ड एयरफोर्स जवान मोहनलाल ने अपनी खुद की अंतिम यात्रा (Retired Air Force Soldier Mohanlal makes his own funeral procession) निकाली. मुक्तिधाम यानी शमशान घाट पहुंचने के बाद खुद का प्रतीकात्मक पुतला जलवाया. साथ में गाना भी बज रहा था ‘चल उड़ जा रे पंछी, अब देश हुआ बेगाना’.

    गांव के लोगों के लिए करते हैं काम

    ये पूरा मामला बिहार के गयाजी का है. जिले के गुरारू ब्लॉक में कोंची नाम का गांव पड़ता है. यहां इंडियन एयरफोर्स के एक रिटायर्ड जवान रहते हैं. नाम है मोहनलाल. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल क्षेत्र में समाजसेवा के काम भी करवाते हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने देखा कि बरसात की वजह से लोगों को शव जलाने में दिक्कत आ रही है. लिहाजा उन्होंने अपने खर्च से गांव में कई सुविधाओं से लैस एक मुक्तिधाम बनवाया.

    मोहन लाल के दो बेटे हैं, जिसमें एक बेटा डॉ दीपक कुमार कोलकाता में डॉक्टर है. और दूसरा बेटा विश्व प्रकाश इंटर कॉलेज (10+2 विद्यालय) में काम करता है. एक बेटी गुड़िया कुमारी हैं, जो धनबाद में रहती हैं. मोहन लाल की पत्नी जीवन ज्योति 14 वर्ष पहले गुजर गई थीं. तबसे मोहनलाल गांव के लोगों के लिए काम करते आ रहे हैं.

    यह भी पढ़ें :  ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    खुद की शवयात्रा निकाली, भोज भी करवाया

    खुद की शवयात्रा निकालना अपने आप में अनोखी बात है. लिहाजा जब आसपास के लोगों को पता चला कि मोहनलाल अपनी शवयात्रा निकाल रहे हैं, तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने आए. मोहनलाल ने अर्थी बनवाई, खुद उस पर लेटे और मुक्तिधाम पहुंचने तक उसी पर बिल्कुल किसी शव की तरह ही पड़े रहे. मुक्तिधाम पहुंचने के बाद उनका प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया.

    ‘मैं खुद से यह देखना चाहता था’

    इस अनोखी शवयात्रा के बारे में बताते हुए मोहनलाल कहते हैं कि वो बस देखना चाहते थे कि उनकी शवयात्रा में कौन-कौन शामिल होता है. मोहनलाल कहते हैं कि जीते-जी तो सब पूछेंगे. असली कमाई तो यह है कि मरने के बाद आपकी शवयात्रा में कितने लोग आते हैं. वो कहते हैं

    मरने के बाद लोग अर्थी उठाते हैं, लेकिन मैं चाहता था कि यह दृश्य मैं खुद देखूं और जान सकूं कि लोग मुझे कितना सम्मान और स्नेह देते हैं.

    मोहनलाल की ये शवयात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस अनोखी यात्रा, बैंडबाजे के साथ ‘राम नाम सत्य है’ की गूंज के बीच वे फूल-मालाओं से सजी अर्थी और भोज की लोगों के बीच खूब चर्चा है.

    यह भी पढ़ें: पटाखा दुकानों में आग से बचाव हेतु एडवाईजरी जारी, आम लोगों से भी की गई ये अपील

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर हो गया तालिबान से भी 10 गुणा बड़ा हमला, 250 से ज्यादा नेता और आमलोगों के मारे जाने की खबर, 1500 से ज्यादा घायल

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

    यह भी पढ़ें: तिरुपति बालाजी मंदिर से डॉलर की गड्डियां चुरा-चुराकर बना लिया 100 करोड़ की प्रॉपर्टी, अंडरवियर में छिपाकर ले जाते समय आखिर चढ़ गया हत्थे….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,954 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,516 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,387 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    आज का राशिफल : आज दिन में भद्रा का साया रहेगा, इसलिए कोई भी नया…

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.