Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी
    Featured

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7281784321790394348195b9c350e35bd9548f340bf6bc13095a0d933ec1159c8a21a6f96ccc05b2877e51
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर बिना मेडिकल डिग्री और वैध लाइसेंस के मरीजों का इलाज कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अदनान के रूप में हुई है। उसने इंटरमीडिएट यानी 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बावजूद वह खुद को डॉक्टर बताकर गोलकोंडा इलाके में ‘हिकमा सेहत केयर सेंटर’ चला रहा था।

    पुलिस का आरोप है कि अदनान और उसके परिवार के सदस्य खुद को खानदानी ‘हकीम’ बताकर मरीजों का इलाज करते थे। यहां यौन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के अलावा सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, शरीर में तेज दर्द, किडनी और कमर में दर्द और पेशाब से जुड़ी समस्याओं के मरीज भी आते थे।

    कैसे खुला फर्जी डॉक्टर का मामला?

    पुलिस के अनुसार, अदनान ने 2018 से 2020 के बीच इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। उसके पास डॉक्टर के तौर पर मरीजों का इलाज करने के लिए जरूरी मेडिकल योग्यता नहीं थी। बताया गया है कि अदनान ने 2023 में गोलकोंडा स्थित इस सेंटर में सहायक मेडिकल कर्मचारी के तौर पर काम शुरू किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात BUMS यानी यूनानी चिकित्सा की डॉक्टर मुनव्वर बेगम से हुई। पुलिस का दावा है कि बाद में अदनान और उसके परिवार ने डॉक्टर के साथ एक समझौता किया। इसके तहत डॉक्टर को कथित तौर पर हर महीने 13 हजार रुपए दिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर कभी-कभार ही सेंटर पर आती थीं और बाकी समय अदनान व उसके परिवार के सदस्य मरीजों को देखते थे।

    यह भी पढ़ें :  चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    मां और भाई भी बनाए गए आरोपी

    पुलिस के मुताबिक, अदनान अकेले यह काम नहीं कर रहा था। उसकी मां सबा खान उर्फ मोहम्मदी बेगम और भाई मोहम्मद फैजान पर भी उसके साथ मिलकर मरीजों का इलाज करने का आरोप है। तीनों कथित तौर पर खुद को पैतृक यानी खानदानी ‘हकीम’ के रूप में पेश करते थे। पुलिस का कहना है कि आवश्यक चिकित्सा योग्यता नहीं होने के बावजूद मरीजों को दवाएं दी जाती थीं और उनके लिए प्रिस्क्रिप्शन भी लिखे जाते थे। पुलिस ने आरोप लगाया कि मरीजों को दी जाने वाली कुछ दवाओं पर उचित लेबल नहीं थे। इन दवाओं की पहचान के लिए कथित तौर पर बोतलों और पाउडर के पैकेट पर मार्कर से कोड या नाम लिखे गए थे।

    क्लिनिक से क्या-क्या मिला?

    जांच के दौरान पुलिस ने सेंटर से बड़ी मात्रा में पाउडर और बोतलें बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें कथित तौर पर बिना लेबल वाली दवाएं थीं। इसके अलावा मौके से प्रिस्क्रिप्शन की किताबें, बिना लेबल वाली दवाओं के पैकेट और बोतलें, पाउडर और ‘Doctor Adnan Official’ फेसबुक पेज से संबंधित पांच किताबें बरामद की गई हैं।

    सोशल मीडिया से मरीजों तक पहुंचने का आरोप

    पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने सेंटर और इलाज से जुड़ी गतिविधियों का प्रचार सोशल मीडिया के जरिए भी करते थे। इसके लिए कथित तौर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा ‘SACH NEWS’ में प्रकाशित प्रचार सामग्री का इस्तेमाल किया गया। पुलिस का आरोप है कि इस प्रचार के जरिए लोगों को इलाज के लिए सेंटर तक लाया जाता था।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    पुलिस ने क्या कहा?

    गोलकोंडा पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को योग्य डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे थे, जबकि उनके पास इसके लिए जरूरी चिकित्सा योग्यता और वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आरोप लगाया कि इस तरह मरीजों की जान को खतरे में डालकर आर्थिक फायदा कमाया जा रहा था। मामले में अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मां सबा खान और भाई मोहम्मद फैजान को भी आरोपी बनाया गया है, हालांकि दोनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सेंटर से बरामद दवाओं तथा अन्य सामान की जांच के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।

    यह भी पढ़ें: वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    यह भी पढ़ें:‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    यह भी पढ़ें: जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन, नवज्योत पटनायक ने कहा—लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी

    November 12, 2026

    आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को…

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.