Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहे पति की भी सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर
    Featured

    पत्नी की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहे पति की भी सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6564611331742308272444efef0b1332d26994f80bc317c54de295fa14590e5231535fa803342933cb8528
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मजदूरी करने पंजाब गए थे मृतक और उसका भाई

    पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृत युवक की पहचान बहराइच जिले के केसरगंज थानाक्षेत्र के रामूआपुर रघुवीर गांव के निवासी संजय (28) के रूप में हुई है तथा घायल युवक की पहचान उसके भाई रिंकू (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पंजाब में काम करने वाला संजय पत्नी की मौत की खबर सुनकर जल्दबाजी में अपने छोटे भाई रिंकू के साथ मोटरसाइकिल से घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी। उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि संजय और रिंकू पंजाब में मजदूरी करते थे।

    प्रसव के दौरान पत्नी की हुई मौत

    उन्होंने बताया कि संजय की बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उन्होंने संजय के परिजनों के हवाले से बताया कि संजय की शादी छह साल पहले पूजा से हुई थी और उसकी चार साल की एक बेटी भी है। मिश्रा के मुताबिक संजय का परिवार खुश था क्योंकि सोमवार को पूजा का दूसरा प्रसव होना था। परिजनों ने पूजा को बहराइच के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गयी।

    छोटे भाई की हालत गंभीर

    परिजनों ने तुरंत यह दुखद खबर संजय को दी। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही संजय बेचैन हो उठा और जल्द से जल्द घर पहुंचने के लिए अपने छोटे भाई रिंकू के साथ मोटर साइकिल से पंजाब से बहराइच के लिए रवाना हो गया। तभी सोमवार की रात यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 1 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पति-पत्नी का एक साथ किया जाएगा दाह संस्कार

    संजय का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद बहराइच को भेज दिया गया । परिजनों ने जानकारी दी कि संजय और उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

    आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    उधर इस घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब हो गया । एएसपी ने बताया कि मीरगंज पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

    यह भी पढ़ें: होली खेलने बड़े भाई के सुसराल गया, गुपचुप साली की भर रहा था मांग, फिर जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: पत्नी ने अपनाया ईसाई धर्म, सामाजिक बैठक में उतार दिया अपना मंगलसूत्र, पति ने SDM से लगाई मदद की गुहार

    यह भी पढ़ें: दंगाइयों के डर से चीख रहे थे बच्चे और महिलाएं, सब कुछ जलाकर ख़ाक कर गए टोपी वाले और पुलिस के आने के इंतजार में दुपके रहे हिंदू..!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026

    New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    September 9, 2026

    Korba: पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

    September 9, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    September 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,928 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,379 Views
    Don't Miss

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:: दिनांक 9 सितंबर 2026 को डीएम स्कूल कोरबा में विद्यार्थी परिषद का…

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026

    SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026

    September 10, 2026

    150 करोड़ी फिल्म Hanuman Ansh के एक्टर को मिली बस इतनी फीस? बिना ऑडिशन दिए बने ‘नीम करौली बाबा’, दिलचस्प किस्सा

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.