Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 6 नवंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 6 नवंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 6 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, कन्या और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि चंद्रमा का गोचर आज मेष उपरांत वृषभ राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर में आज कृतिका नक्षत्र से संचार करेंगे। और चंद्रमा से आज सप्तम भाव में मंगल के होने से चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बनेगा जो एक शुभ योग है। जबकि आज तुला राशि में चल रहे सूर्य का का गोचर विशाखा नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन ग्रहों के शुभ योग से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    आज आप घर किसी मित्र या मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी,किसी लाभ का संयोग बनेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी माता के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। मातृ पक्ष से भी धन लाभ होता नजर आ रहा है। मामा मामी से भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति दूर दूर तक फैलेगी जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। शाम को आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए दिन का दूसरा भाग अच्छा रहेगा। आपकी राशि राशि में आज चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखेंगे और शाम तक बातचीत के जरिए सभी मुद्दे सुलझा लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी आय और व्यय का ध्यान रखना होगा। व्यापार में आपको आज अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आज आप नया मकान और दुकान खरीद सकते हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि से बारहवें भाव में चंद्रमा का संचार होगा। सालह है कि, मान-सम्मान को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आपके धन में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने दफ्तर के काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अधिकारियों और वरिष्ठों से तनाव मिल सकता है। बैंक से संबंधित काम में सफलता पाएंगे

    यह भी पढ़ें :  6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज किसी बड़े व्यक्ति की मदद से आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है और आपके सरकारी काम भी पूरे होंगे, राजनीतिक लोगों से आपके संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ेगा। आज शुरू किए गए काम से आपको लाभ होगा और आपकी कीर्ति का विस्तार होगा। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने कारोबार व्यवसाय में लाभ का मौका मिलेगा। आज किए गए काम का आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। आज कोई बड़ा सौदा तय हो सकता है, जिससे आपके धन में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खाने-पीने से बचना होगा। आज शाम के समय आप अपने भाइयो के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलने की वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आज पढाई से ज्यादा मनोरंजन पर ध्यान देंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। परिवार से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज लाभ का संयोग बनेगा। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है व्यवहार को संयमित रखे।

    यह भी पढ़ें :  90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपकी शिक्षा और करियर के लिहाज से अच्छा है। उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो दिल और दिमाग दोनों से सोच समझकर ही फैसला लें। आपमें नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चल रही परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि लंबे समय से घर के अटके हुए कार्यों को करने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो वह भी आज पूरा हो जाएगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज मेहनत से बढ़कर सफलता मिलने का योग है। धन लाभ का भी संयोग बनेगा। परिवार में आज तनावपूर्ण स्थिति का निदान हो सकता है। आपको अपनी वाणी और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हं, किसी शुभ काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। बिजनेस में लाभ का संयोग बनेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने घर की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। विवाह के योग्य जातको के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी। यदि आप किसी कर्ज में चल रहे थे, तो आप इसे अभी चुका सकते हैं। घर की सजावट के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़े विषयों को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  रतलाम में अगवा 6 माह के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। व्यापार में आप लाभ पाएंगे। नौकरी में दिन सामान्य रूप से अनुकूल बीतेगा। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा आपका कोई कानूनी मामला है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। प्रेम संबंध में आज प्रगाढ़ता आएगी, प्रमी के साथ घूमने का प्लान कर सकते हें।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज आपका दिन अनुकूल और सुखद बीतेगा। लव लाइफ में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपके यश में वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आज आप देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आज आपने वाहन खरीदने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अनुकूल है। आज आपके पड़ोस में कोई विवाद चल रहा है तो उसे निपटाने की कोशिश करनी चाहिए नहीं तो बात कानूनी हो सकती है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। सितारे कहते हैं कि, आज आपका खोया और अटका धन मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करना उत्तम रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत आज विकसित होंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। माता-पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य के कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में एक…

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.