Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 नवंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 नवंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल:आज 20 नवंबर दिन बृहस्पतिवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, कर्क और कुंभ राशि समेत कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात वृश्चिक राशि में विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच के होंगे लेकिन चंद्रमा के साथ मंगल भी वृश्चिक राशि में होंगे जिसकी वजह से नीचभंग हो जाएगा और चंद्र मंगल योग बनेगा। साथ ही आज वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध चंद्रमा और मंगल साल का अंतिम चतुर्ग्रही योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    आज गुरुवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपकी राशि से आज अष्टम भाव का चंद्रमा होना आपकी चिंता को बढा सकता है। अचानक आने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान होगा लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण भी रखा होगा। कारोबार व्यापार में आर्थिक फैसला लेते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको लाभ और सहयोग मिल पाएगा। नौकरी में आज वाद विवाद में उलझने से बचना होगा।

    वृषभ राशि

    वृश्चिक राशि आज चतुर्थ भाव में ग्रहों का संयोग कई मामलों में आपके लिेए लाभदायक रह सकता है। आपको आज चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। मान सम्मान भी आज आपको प्राप्त होगा। कोई शारीरिक समस्या चल रही है तो आज उसमें सुधार दिखेगा। किसी किसी मदद के लिए आपको आज धन और समय खर्च करना होगा। आज आपके कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। परिवार के साथ यात्रा का संयोग बन सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको बड़ी मात्रा में धन का लाभ मिल सकता है। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आज बढेगा। कुछ काम मं बाधा भी आ सकती है लेकिन आप संयम से स्थिति को संभालने में सफल होगे। आय व्यय के बीच आज आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। कहीं से आपको अच्छी खबर भी मिलेगी। आप आज किसी मित्र या संबंधी से भी मिल सकते हैं। आपको आज किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। बच्चो की चिंता आज दूर होगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको आज किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का भी मौका मिल सकता है। आपको आज कुछ अचानक आने वाले खर्च का सामना करना होगा। परिवार मे आज बच्चों की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। वैवाहिक जीवन में दिन प्रेमपूर्ण बीतेगा लेकिन माता की सेहत को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिश्रम से सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना भी आज आपकी सफल होगी। लेकिन आपको आज कुछ अनचाहे खर्च का भी सामना करना होगा। व्यापार में आज आपको कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातको को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज शाम को आप किसी शुभ समारोह में शामिल हो सकते हें। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज तीसरे भाव में हो रहा चतुर्ग्रही योग मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। आपको अपने काम पर आज पूरा फोकस करना होगा,लापरवाही से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा, लेकिन किसी को उधार या कर्ज देने से आपको आज बचना होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी लेकिन आपको आज दूसरों की बातो में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है। आपकी कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। कोई साहसिक फैसला आज आपको लाभ दिला सकता है। उपहार मिलने से आज खुशी होगी।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी में साथी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। लेकिन संतान संबंधी विषयों को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। राशि से दूसरे भाव में धन योग का बनना आपके कोष में वृद्धि का संयोग बना रहा है। आपका फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित काम में आज आपको फायदा मिलेगा। रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी भी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। लव लाइफ आपकी आज रोमांटिक रहेगी।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज परिस्थिति ऐसी बन सकती है जिससे आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। कामकाज को ध्यान से करना होगा नहीं तो आपका काम अटक सकता है। कोई काम पूरा न हो जाए तो अपनी योजना किसी से शेयर न करे। यात्रा के दौरान आपको आज सजग रहना होगा। आप आज थकान भी महसूस करेंगे। आंखों में जलन और चुभन की समस्या हो सकती है। अनचाहे खर्च का भी आपको आज सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात है कि आपको आज धन लाभ भी मिलेगा जिससे आप स्थिति को संतुलित रख पाएंग। आपके लिए जरूरी है कि आज सोच समझकर ही कोई फैसला लें।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। यात्रा और वाहन पर धन खर्च का संयोग बना हुआ है। परिवार से वैसे आपको आज सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सपोर्ट से आपका कोई काम भी आज पूरा हो सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आप किसी पुण्य लाभ के भी भागी बनेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले मे अपना ध्यान रखें, कंधे कमर में दर्द होने की आशंका है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba::बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन; 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    मकर राशि

    मकर राशि के जातको के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपके सितारे बता रहे हैं आज आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में बना शुभ योग आपको लाभ दिलाएगा। आपका पहले का किया काम भी आपको फायदा दिला सकता है। पारिवारिक जीवन में आपकी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसे आपको सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, लोग आपके काम श्रेय लेने का प्रयास कर सकते हैं। वस्त्र और सुख साधन मिलने का संयोग बना है।​

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य कई मामलों में लाभ दिलाएगा। व्यापार और काम के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते है। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, कोई अच्छी डील मिलने की भी संभावना है। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ और सहयोग मिल पाएगा लेकिन आपको भी आज किसी की मदद करनी होगी। आप आज किसी योजना में पैसा लगाकर धन प्राप्त कर सकते है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज धैर्य और संयम से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का अधिक दबाव बना रहेगा। कोई काम आपका आज अटक भी सकता है इसलिए योजना बनाकर आपको काम करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो बेहतर होगा कि आज आप आपसी बातचीत से स्थिति को सुलझाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। फैमिली लाइफ में आज जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बढ सकती है। यात्रा का संयोग बन सकता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026

    Indore: कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा था, ‘किसी के बाप में दम हो तो ‘वंदे मातरम’ कहलवाकर दिखाएं’…पार्टी ने दी नसीहत तो दी AIMIM जॉइन करने धमकी

    April 14, 2026

    Korba: डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

    April 14, 2026

    वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान, दिए जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

    April 14, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026819 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026750 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026667 Views
    Don't Miss

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    अमरावती/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों से जुड़े गंभीर अपराध का मामला सामने…

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026

    Indore: कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा था, ‘किसी के बाप में दम हो तो ‘वंदे मातरम’ कहलवाकर दिखाएं’…पार्टी ने दी नसीहत तो दी AIMIM जॉइन करने धमकी

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.