Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 16 जून 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 16 जून 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 16 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मकर उपरांत कुंभ राशि में होगा जिससे आज मिथुन राशि में मौजूद गुरु के साथ चंद्रमा शुभ योग बनाएंगे। चंद्रमा और गुरु के बीच आज नवम पंचम योग का उत्तम संयोग बनेगा। इसके साथ ही आज बुध और सूर्य के बीच बुधादित्य योग का भी सुंदर संयोग बनेगा। कई शुभ संयोग बनने से आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहने वाला है। इन स्थितियों में आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर ला सकता है। प्रॉपर्टी आदि के सौदों में सोच विचार के बाद ही अंतिम निर्णय लें। कारोबार में जल्दबाजी से बचें। गंभीरता से काम करने पर अनुकूल नतीजे मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज परिवार से दूर रह रहे किसी सदस्य से मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न होगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। अगर कोई सुझाव दे तो उस पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो पुराने संपर्कों का फायदा मिल सकता है। किसी अच्छी जगह से प्रस्ताव मिलने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन करते हुए रील बनाना 9 वीं के छात्र-छात्राओं को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने टीसी जारी करने थमाया नोटिस

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को आज पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। किसी काम में परेशानी हो तो पिता की सलाह फायदेमंद हो सकती है। आपको कार्यस्थल पर अनुभव का लाभ मिलेगा। संपत्ति आदि के सौदे करने से पहले परिवार के बड़े बुजुर्गों से बातचीत कर लें। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत दिखेगा।

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। आज विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। खाली समय में कुछ क्रिएटिव काम करने से आपको फायदा होगा। किसी इच्छा के पूरी होने पर आप परिवार के साथ छोटा आयोजन कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ, कीर्तन आदि को लेकर लोगों का आना-जाना बना रहेगा। इससे मन खुश रहेगा।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को आज जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए। आज आप किसी अनुभवी की सलाह मान सकते हैं। हालांकि आज कारोबार में कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या और अनुशासन पर ध्यान दें। किसी भी काम में लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आज सतर्क होकर काम करें। गलती होने पर सीनियर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को आज मनचाहा लाभ मिल सकता है। आज किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का मौका भी मिल सकता है। आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने से आपको लाभ होगा। किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: वारदात से पहले 3 आरोपियों को रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई

    ​तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें आपको संतोष मिलेगा। बातचीत के दौरान शब्दों का ध्यान रखें। मधुर वाणी से ही आप संबंधों को मजबूत कर सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और आपको दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन उन्हें मनाने में आप सफल रहेंगे। आपके सामाजिक दायरे में विस्तार होगा।

    ​धनु राशि

    आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके अनुभवों और सुझावों की सराहना होगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ने के आसार हैं। आज आप कुछ जरूरी कामों को नजरअंदाज करने से बचें, वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के आसार हैं।।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों का आज सामाजिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। जनहित के कार्यों में भागीदारी आपको संतोष देगी। आज आप सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। मन खुश रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आज सावधानी से काम करें। छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप खुलकर खर्च कर सकते हैं, लेकिन उधार देने से बचें।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपका कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। आप अपने व्यवहार और मीठी जुबान से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपकी लंबी अवधि की योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026

    Korba: हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा ओपन थिएटर

    November 19, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर…

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.