Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 10 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 10 दिसंबर 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 10 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातको के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात सिंह राशि में केतु के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा। ऐसे में कर्क और सिंह राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि आज सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग और बुध शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है जो कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी राशि से पंचम भाव मे बना चंद्रमा और केतु का योग आपको मानसिक तनाव दे सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहने की जरूरत है। वैसे राशि स्वामी मंगल का बल भी आपको मिलेगा जिससे संघर्ष के बाद सफलता का मीठा स्वाद चखने का भी आपको मौका मिलेगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े जातकों को लाभ और उन्नति मिलने का संयोग बना है। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता परेशानी होगी। जबकि लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। छात्रों पर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तकनीक और गैजेट्स से चक्कर में मानसिक भटकाव हो सकता है। आपको आज जोखिम से बचना होगा, चोट लग सकती है। धारदार चीजों से आपको अलर्ट रहना होगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी राशि से आज सप्तम भाव में राशि स्वामी का गोचर हो रहा है जो आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्र में लाभ और उन्नति का अवसर दिला सकता है। आपको नौकरी और कारोबार में कल सकारात्मक स्थिति का फायदा मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने का भी संयोग बना हुआ है। वस्त्र और मोबाइल एवं अन्य तकनीकी कार्यो से जुडे़ जातको के लिए कल का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कल के दिन भाग्य तकनीकी ज्ञान का लाभ दिलाएगा। आप अपनी लव लाइफ में कल कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो परंपरा से हटकर हो सकता है। राजनीतिक संपर्क का भी आपको कल फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छात्रा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। स्वास्थ्य आपका कल सामान्य रहेगा लेकिन आपको संयमित और संतुलित आहार लेना चाहिए नहीं तो अपच से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको संयम और धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान देना होगा। कुछ तकनीकी समस्या आ सकती है लेकिन आप उनका समाधान निकालने में सफल होंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में संयम रखना होगा, कुछ अनचाहे खर्च होंगे। लेकिन बिजनेस में आपको आज लाभ मिलने का योग है। अगर आप शेयर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सभी पक्षों को ध्यान में रखकर ही फैसला लें, छोटी अवधि के निवेश से आपको बचना होगा। अकाउंट और शिक्षा के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। आपका कोई उलझा मामला सुलझ सकता है। आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज अपेक्षित लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आज थोड़ी सुस्ती रहेगी, योग ध्यान करना फायदेमंद होगा। कफ वर्धक पदार्थ के सेवन से आपको आज परहेज रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव और उलझन को बढाने वाला रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा आज आपकी राशि से दूसरे भाव में केतु के साथ युति कर रहे हैं ऐसे में आपको आज बड़े आर्थिक निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पेंडिंग काम निपटाने के लिए भी आपके ऊपर दबाव रह सकता है। आपको आज अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। पिता और घर के बड़ों की सेहत को लेकर चिंता होगी। आपको भी आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सिर दर्द और मानसिक थकान की समस्या हो सकती है। कोई पुरानी दबी समस्या भी उभर सकती है, ध्यान रखें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण योग बन रहा है ऐसे मे आपको आज अपने काम में सतर्क रहना होगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए आंख मूंदकर किसी पर भी दबाव बनाए रखने से आपको बचना होगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में परेशानी हो सकती है। आप आज कोर्ट कचहरी के मामले को बाहर ही सुलझाने का प्रयास करें तो बेहतर होगा। आपके पिता को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उनकी परेशानी बढ सकती है, सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आपको वैवाहिक जीवन में भी संयम बरतने की जरूरत है, नहीं तो आपस में तनाव बढ सकता है। आपको आज चोट लगने की आशंका रहेगी, सतर्कता से काम करें, शरीर के ऊपरी भाग में कष्ट होने की भी आशंका है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभ के साथ खर्च में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रहेगा। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा है उनके लिए दिन आज अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिलेगा। अकाउंट के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज लाभ का मौका मिलेगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल्स के काम से जुड़े हुए हैं उनको कोई अच्छी डील मिलने का योग है। आपको आज काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन मे आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। ऐसा लगेगा जैसे आप पास होकर भी एक दूसरे से दूर है। खानपान में आपको संयम रखना होगा, कफ वर्धक पदार्थ से आपको आज परहेज रखना होगा। संतुलित आहार लेना अच्छा है।​

    यह भी पढ़ें :  मुस्लिम युवक ने अपहरण के बाद 2 दिन घर में बंधक बनाकर किया रेप, पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कर दिया फैसला 'ऑन द स्पॉट', अब एक्शन मोड में पुलिस

    तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन अच्छा है। राशि स्वामी शुक्र राशि से दूसरे भाव में गोचर करते हुए आपके लिए लाभदायक स्थिति बनाए हुए हैं। आपको आज नौकरी में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी पूरी होगी। नौकरी में आपको कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है। कोई डील डील अटक रही थी तो उसे फाइनल कर पाने में सफलता पाएंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का संयोग बन सकता है। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। आपका सामाजिक संपर्क बढ़ेगा, भविष्य में इसका आप लाभ भी पाएंगे। लव लाइफ में आज सुखद स्थिति रहेगी, आपका प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जिन जातकों को शुगर की समस्या है वह अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनाएं तो बेहतर होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा आपको आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। अधिकारी वर्ग से भी आपको आज पूरा सहयोग सपोर्ट मिलेगा। आप आज सरकारी काम में भी सफलता प्राप्त कर सकते है। कोर्ट कचहरी के मामले मे आप उलझे हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आप आयात-निर्यात और धातु से संबंधित कारोबार में आज खूब लाभ प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन के मामले में आपका दिन आज अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता और पिता पक्ष से आपको आज फायदा हो सकता है। दोस्तो से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। हृदय रोग की समस्या जिन जातकों को है वह अपना ध्यान विशेष रूप से रखें। आपको आज पित्तकारक भोजन से बचना चाहिए।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक बेहतर प्रतीत होने वाला है। शुरुआत मे दिन थोड़ा सुस्त रहेगा लेकिन दिन के साथ काम की गति और दबाव भी बढेगा। जो लोग बिजली के उपकरण और धातु के काम से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपके सितारे बताते हैं कि आप अपनी कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव बनाए रख पाएगे। आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर परिवार में आपको आज घर के बड़ो से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपको फायदा होगा। बीमार चल रहे जातको के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे, काम से छुट्टी लेकर यात्रा पर जाने की भी प्लानिंग हो सकती है। आपको आज पीठ और शरीर के ऊपरी भाग में कष्ट हो सकता है। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग ध्यान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आप आज उत्साह और जोश से भरपूर रहेगे। आप आज कारोबार में कोई साहसिक फैसला ले सकते हें जिससे आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के काम में आपको आज साझेदारो से पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार मे आज आपका भाइयों से तालमेल बना रहेगा जिससे घर परिवार के कई काम को आप मिलकर सुलझाने मे सफल रहेंगे। विरोधियो से लेकिन आपको आज सतर्क रहना होगा, पड़ोसियों से आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए, वाद विवाद से बचे। सर्वाइकल की समस्या जिन जातकों को है उनकी परेशानी बढ सकती है, ध्यान रखें। आपको आज उपाय के तौर पर श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन मानसिक तनाव और उलझन को बढाने वाला है। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर फैसला लेना होगा नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना होगा। आपको आज नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ तकनीकी समस्या की वजह से आपको आज परेशानी होने की भी आशंका है। आपके सितारे बताते है कि आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से आपको बचना होगा। किसी के हाथ में गया धन मिलने मे परेशानी होगी। जो लोग बिजली के उपकरण और बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं उनको आज फायदा हो सकता है। धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। वाणी पर कंट्रोल करें। पारिवारिक संबंधों में तालमेल बनाकर चलना होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। आपको आज वायु विकार और उदर संबंधी समस्या होने की आशंका है। कुछ जातको को नस नाड़ी से संबंधित समस्या भी होने की आशंका है।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिश्रम से सफलता मिलने का योग है। वैसे आज आपको कुछ मामलों में भाग्यशाली भी रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को आज अच्छी डील मिलेगी। धर्म दर्शन और शोध कार्य में आज आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से फायदा होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव होगा। घर परिवार में आपसी रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा है मतभेद तो रिश्ते में होगा सुधार। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन मीन राशि के लिए अच्छा है। परिवार के साथ यात्रा का संयोग बन सकता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  दिनांक 9/8/26 26 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अंतरराष्ट्रीय…

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.