Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें
    Featured

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 11, 2026Updated:July 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71918975117837533424165e062cffe80c471caadb12f42b6d75010e16747509b55ea54bf2f93fbf6c4858
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    शरीर में जब खून सामान्य से गाढ़ा हो जाता है तो शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब ये गाढ़ा (High Blood Viscosity) होता है तो कई तरह की गंभीर समस्याएं शुरू होने लगती है क्योंकि खून का बहाव काफी धीमा हो जाता है लेकिन गाढ़ा खून होता कैसे है?

    तो बता दें कि खून गाढ़ा होना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त सामान्य से अधिक चिपचिपा हो जाता है और उसका बहाव धीमा पड़ जाता है। इससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से नहीं पहुंच पाते। यह समस्या कई बार बिना लक्षण के भी होती है, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

    शरीर में खून गाढ़ा होने पर आ सकती है ये समस्याएं

    खून गाढ़ा होने पर शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सबसे बड़ी समस्या खून के थक्के यानि क्लॉट्स बनने की।

    ● खून के थक्के बननाः इससे गाढ़ा खून आसानी से जम जाता है और इससे Deep Vein Thrombosis (DVT) का खतरा बढ़ जाता है।

    ● दिल को खतराः इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है क्योंकि ब्लड फ्लो धीमा होने से सीधा हार्ट पर दबाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है।

    ● स्ट्रोक का खतराः दिल की तरह दिमाग की नसों में ब्लॉकेज हो सकता है। इससे स्ट्रोक (लकवा) हो सकता है। दिल और दिमाग का ब्लॉकेज जानलेवा साबित हो सकता है।

    ● पैरों में दर्द और सूजनः जब खून का दौरा शरीर में सही से नहीं हो पाता तो इससे सूजन और दर्द की समस्या भी हो सकती है, खास कर अगर ब्लड का सर्कुलेशन पैरों में सही से नहीं हो रहा तो भारीपन, सूजन और दर्द होना लाजमी है।

    यह भी पढ़ें :  जेएनयू में निकली हैं नॉन टीचिंग के 267 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026

    ● चक्कर और सिरदर्दः दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है।

    ● थकान और कमजोरीः शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई कम होने से जल्दी थकान होती है।

    ● आंखों और त्वचा पर असरः खून गाढ़ा होने पर आंखों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और ब्लड नहीं पहुंच पाता, जिससे धुंधला दिखना शुरू हो सकता है। साथ ही त्वचा का रंग फीका या नीला पड़ सकता है, क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।

    अगर ये सारे लक्षण आपको दिख रहे हैं तो बिना देरी किए ब्लड थिकनेस का टेस्ट जरूर करवाएं ताकि समय रहते आपको समस्या का पता चल सके।

    शरीर में खून गाढ़ा होने का सामान्य कारण पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), ज्यादा फैट, जंक फूड, स्मोकिंग और शराब (हाई कोलेस्ट्रॉल) है ।

    खून गाढ़ा होने पर सही डाइट बहुत जरूरी होती है क्योंकि खानपान से ही ब्लड का फ्लो बेहतर या खराब होता है। आपकी डाइट में कुछ चीजें शामिल होनी चाहिए और कुछ से परहेज करना जरूरी है।

    ★ हरी सब्जियांः पालक, मेथी, ब्रोकोली-ये ब्लड सर्कुलेशन सुधारती हैं।

    ★ फलः संतरा, नींबू, अनार, बेरीज-खून को पतला रखने में मदद करते हैं।

    ★ लहसुन और अदरकः ये नेचुरल ब्लड थिनर की तरह काम करते हैं।

    ★ ओमेगा-3 युक्त फूडः अखरोट, अलसी के बीज, मछली – खून को गाढ़ा होने से बचाते हैं।

    ★ ज्यादा पानीः डिहाइड्रेशन से खून गाढ़ा होता है, इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।

    ★ हल्दीः सूजन कम करती है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाती है। 

    ★ जंक और तला-भुना खानाः ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर ब्लड को गाढ़ा करता है।

    यह भी पढ़ें :  अमेरिका के होटल में लगी भीषण आग, हादसे में गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    ★ ज्यादा चीनीः मीठे पेय और मिठाइयां ब्लड को गाढ़ा करने में योगदान देती हैं।

    ★ ज्यादा नमकः शरीर में पानी रोककर सूजन और समस्या बढ़ाता है।

    ★ शराब और स्मोकिंगः ब्लड सर्कुलेशन खराब करते हैं।

    ★  ज्यादा रेड मीटः फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें: Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    यह भी पढ़ें: Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    यह भी पढ़ें: Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत;ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    July 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,733 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा ने दाण्डिक अपील…

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.