Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तीन दिवसीय ‘मां तुझे सलाम’ का भव्य शुभारंभ, आज रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, गणतंत्र दिवस पर होगा आयोजन का समापन
    Featured

    तीन दिवसीय ‘मां तुझे सलाम’ का भव्य शुभारंभ, आज रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, गणतंत्र दिवस पर होगा आयोजन का समापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260125 WA0007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: तीन दिवसीय गणतंत्र दिवस विशेष आयोजन ‘मां तुझे सलाम’ का प्रथम दिवस शनिवार को भव्य शुभारंभ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। पहले ही दिन आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर पालिका निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचित पार्षद एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री देवेंद्र पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी तथा सुमित ज्वेलर्स के संचालक श्री पारस जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन न्यूज़ 36गढ़ के संपादक श्री मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ‘मां तुझे सलाम’ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक सोच का संगम है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सहभागियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन अत्यंत उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक है। उन्होंने स्टॉल लगाने वाले सभी सहभागियों को बधाई देते हुए ‘मां तुझे सलाम’ आयोजन की खुले मंच से प्रशंसा की।

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि कोरबा में इस प्रकार का नवीन और व्यापक आयोजन स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल कोरबा बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम प्रदेश और देश के पटल पर स्थापित होता है।

    यह भी पढ़ें :  Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    वहीं नगर पालिका निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

    प्रथम दिन होने के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। ट्रेड फेयर में लगे विभिन्न स्टॉल्स पर लोग उत्सुकता से जानकारी लेते नजर आए, जिससे आयोजन की रौनक और बढ़ गई।

    कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सुमित ज्वेलर्स रहे, वहीं ऑफिशियल फूड पार्टनर के रूप में STAY ORRA उपस्थित रहा।

    ऑटोमोबाइल सेक्शन में टाटा, होंडा, टीवीएस, टोयोटा, महिंद्रा, KTM, रॉयल एनफील्ड और गुड लक ई-रिक्शा जैसे प्रतिष्ठानों के स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र बने रहे।

    शिक्षा क्षेत्र में फिजिक्स वाला सहित अन्य संस्थानों के स्टॉल्स पर छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के विषयों को लेकर जानकारी प्राप्त करते दिखाई दिए। वहीं सोलर एनर्जी से जुड़ी सोलर vista सहित अन्य कंपनियों द्वारा सोलर आधारित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    कार्यक्रम के फूड जोन में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार रही। खंडवा से आए जड़ी-बूटी उत्पादों के स्टॉल, कोरबा के वनवासी एवं अति सुदूर ग्रामीण अंचलों से आए बांस एवं अन्य ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण बने। कई आगंतुकों ने बताया कि ऐसे उत्पाद वे कोरबा में पहली बार देख रहे हैं।

    आयोजकों द्वारा मुख्य द्वार पर प्रत्येक आगंतुक के लिए लकी ड्रॉ कूपन की व्यवस्था की गई है। फॉर्म भरने के बाद प्रत्येक घंटे लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन उपहार दिए जा रहे हैं, जिसे लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।

    यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    यह आयोजन आयोजन समिति के सदस्यों — मनोज मिश्रा, राजेश मिश्रा, लाल बाबू चौधरी, जितेंद्र सिंह राजपूत, पवन सिन्हा एवं ऋषभ शुक्ला के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है। समिति के सदस्यों की योजनाबद्ध तैयारी और समन्वय का ही परिणाम है कि प्रथम दिवस पर ही कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन मिला।

    कुल मिलाकर ‘मां तुझे सलाम’ का प्रथम दिवस ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को आयोजन का भव्य समापन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: ट्रेन में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे TTE, तभी मौके पर पहुंची GRP ने कहा-अपनी तलाशी दीजिये, फिर हो गया बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद डिफेंस सेक्टर में बनाना है करियर ? NDA-AFCAT समेत इन 6 एंट्रेंस एग्जाम की करें तैयारी, जानें डिटेल्स

    यह भी पढ़ें: महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप, पीड़ित व्यक्ति ने मानसिक तनाव में दे दी जान, पुरुष अधिकार कार्यकर्ताओं ने महिला के लिए की सख्त कार्रवाई की माँग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,880 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    महाराष्ट्र औरंगाबाद/स्वराज टुडे: औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी…

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.