Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन
    Featured

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72078779817848951959180e2a0080a75fa03debd64762f775f6745114432700d1ba328ce7efc868f13597
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● गरीबी ने रोका अंतिम संस्कार: 3 दिनों तक पति के शव के पास बैठी रही बेबस पत्नी
    ● कैंसर की बीमारी में खत्म हो गई जिंदगी भर की जमा-पूंजी
    ● सामाजिक उपेक्षा और बीमारी के डर ने बढ़ाई बेबसी
    ● सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला तो नगर परिषद ने लिया संज्ञान
    ● सरकारी दावों और सामाजिक व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

    बिहार
    खगड़िया/स्वराज टुडे: शहर स्थित रामचंद्रा मोहल्ले से मानवता और सामाजिक ताने-बाने को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अत्यंत आर्थिक तंगी और बेबसी के कारण एक असहाय महिला अपने पति के शव के साथ तीन दिनों तक घर में ही बैठी रही।

    गरीबी इस कदर हावी थी कि दाह-संस्कार के लिए भी महिला के पास एक रुपया नहीं था, और लंबे समय तक समाज या स्थानीय प्रशासन का कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनीता देवी के पति मन्नू साह लंबे समय से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और तीन दिन पहले उनका निधन हो गया। पति के इलाज के दौरान ही परिवार की बची-कुची सारी जमा-पूंजी पूरी तरह समाप्त हो चुकी थी। अनीता देवी ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया कि उनकी कोई संतान नहीं है और दाह-संस्कार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है, लेकिन पैसे न होने के कारण वे लाचार बनी रहीं।

    अनीता देवी ने बताया कि आर्थिक बदहाली के साथ-साथ उन्हें सामाजिक उपेक्षा का भी सामना करना पड़ा। गंभीर बीमारी (कैंसर) के कारण आसपास के लोग और पड़ोसी संक्रमण या अन्य डर की वजह से शव के पास आने और उसे छूने तक से परहेज करते रहे। न तो कोई कंधा देने आगे आया और न ही किसी ने आर्थिक मदद की, जिसके चलते वह मजबूर होकर तीन दिनों तक अपने पति के निष्प्राण शरीर के पास बैठकर सिर्फ मदद की गुहार लगाती रहीं।

    यह भी पढ़ें :  उदरदा पर्यटन मार्ग बंद: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रेलवे की मनमानी के खिलाफ 10 दिन में चक्काजाम का अल्टीमेटम !

    जब यह हृदयविदारक मामला सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ और चारों ओर चर्चा का विषय बना, तब जाकर स्थानीय प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की नींद टूटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया नगर परिषद के नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने पीड़ित महिला से संपर्क किया और तत्काल सहायता का भरोसा दिलाया। इसके बाद नगर परिषद की ओर से मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराने की पहल शुरू की गई।

    यह खौफनाक और दुखद घटना वर्तमान सामाजिक व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। एक तरफ जहां सरकार गरीबी उन्मूलन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ आर्थिक तंगी और सामाजिक दूरी के कारण किसी व्यक्ति का शव तीन दिनों तक अंतिम संस्कार के लिए पड़ा रहे—यह समाज और व्यवस्था दोनों के लिए बेहद शर्मनाक और चिंताजनक स्थिति है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    यह भी पढ़ें: आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026

    12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.