Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश
    Featured

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n727308368178972660907835fb18997cee6683206d6e925b76bb42dd00649b51925a808a6e95a2696347af
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नालंदा/स्वराज टुडे: तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने पहुंचे युवक की उसके परिवारवालों ने हत्या कर दी और शव को गांव के पास पानी से लबालब बहते नहर में फेंक दिया। दो दिन बाद नहर से शव के बरामद होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

    गर्लफ्रेंड ने घर बुलाया और फिर मिली लाश

    मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के गोवालबिगहा गांव निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश के 25 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने शिवम की गर्लफ्रेंड के भाई गौरव समेत अन्य लोगों पर युवक को घर बुलाकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।

    पीजी की पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

    परिजनों के मुताबिक, करीब छह माह पहले पीजी की पढ़ाई के दौरान शिवम की एकंगरसराय निवासी एसयू कॉलेज की छात्रा से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने शिवम को संबंध खत्म करने की चेतावनी दी थी।

    गर्लफ्रेंड के भाई ने फोन करके बुलाया था

    परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर को छात्रा के भाई गौरव ने शिवम को फोन कर अपने पास बुलाया था। वह उसके साथ चला गया। घरवालों ने फोन पर शिवम से बात की तो उसने बिहारशरीफ में होने की जानकारी दी थी। परिजनों का कहना है कि गौरव ने भी भरोसा दिलाया था कि शिवम के साथ कोई गलत नहीं होगा।  इसके बाद उसी रात करीब आठ बजे से शिवम का मोबाइल बंद हो गया। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें :  Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    नहर में मिला अधिवक्ता शिवम का शव

    इसी बीच तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में पानी भरे नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए थाना परिसर में रखा था। परिजन जब वहां पहुंचे तो शव की पहचान शिवम के रूप में हुई। परिजनों ने उसके सिर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जतायी और शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया।

    मोबाइल से हुई मृतक की पहचान

    तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि युवक का मोबाइल 14 सितंबर की रात करीब आठ बजे से बंद था। पानी में पड़े रहने के कारण मोबाइल खराब हो गया था। एफएसएल टीम ने मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाया और तकनीकी जांच की। इसके आधार पर हिलसा न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता ओम प्रकाश से संपर्क किया गया। इसके बाद शव की पहचान शिवम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथमदृष्टया युवक के सिर पर चोट का पुराना निशान मिला है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिजनों की लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    यह भी पढ़ें: New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलने वालों को आखिर सिर आंखों पर क्यों बैठा लेती…

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.