Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026

    Korba: आबकारी टीम के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Mumbai: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नज़र आयेंगे ‘नोटिस’ में…..!

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260918 WA0033
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली में किसानों को कृषि विभागीय योजनाओं, दलहन-तिलहन उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी गई जानकारी

    मुंगेली/स्वराज टुडे:  भगवान बलराम जयंती एवं किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली में दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती विषय पर किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप संचालक कृषि, जिला मुंगेली, श्रीमती वीणा ठाकुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि, अतिथियों एवं उपस्थित किसानों द्वारा भगवान बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा भगवान बलराम जी के शस्त्र हल का विधिवत पूजन किया गया।

    IMG 20260918 WA0039

    मुख्य अतिथि श्रीमती वीणा ठाकुर ने जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कृषक हितग्राही योजनाओं तथा किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने तथा कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. के. वर्मा ने भगवान बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने की परंपरा एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर दलहन, तिलहन एवं प्राकृतिक खेती विषय पर संगोष्ठियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के किसानों से आगामी रबी एवं ग्रीष्मकालीन मौसम में दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती अवश्य करने का आग्रह किया।

    IMG 20260918 WA0040

    डॉ. वर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली द्वारा संचालित दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर सकुशल घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी

    इस अवसर पर श्री एस. के. लहरे, विषय विशेषज्ञ (पौध संरक्षण) द्वारा धान में लगने वाले प्रमुख रोग एवं कीटों की पहचान, उनके लक्षण तथा समन्वित प्रबंधन एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

    IMG 20260918 WA0020

    डॉ. प्रमिला जोगी, विषय विशेषज्ञ (उद्यानिकी) ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं नीमास्त्र तैयार करने की विधि तथा इनके उपयोग की जानकारी किसानों को दी।

    इंजीनियर पल्लवी पोर्ते, विषय विशेषज्ञ (कृषि अभियांत्रिकी) द्वारा आगामी रबी मौसम में कृषि यंत्रों के उपयोग, कृषि कार्यों में यंत्रीकरण तथा जीरो सीड ड्रिल के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    IMG 20260916 WA04621

    कार्यक्रम में श्री सुभाष सोनी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, श्रीमती निवेदिता गबेल, उप संचालक, आत्मा तथा श्री गिल्होरे, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी किसानों को कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान प्रावधानों तथा कृषक हितग्राही कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया तथा बीजामृत, घनजीवामृत एवं नीमास्त्र का लाइव प्रदर्शन किसानों को दिखाया गया। किसानों ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रदर्शन इकाइयों का अवलोकन किया।

    IMG 20260918 WA0021

    कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा 75 से अधिक किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को दलहन-तिलहन फसलों के प्रति प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराना तथा कृषि विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    यह भी पढ़ें :  बहुत जल्द मिलने वाली है भारत की पहली बुलेट ट्रेन; 280 kmph की रफ्तार, 8 कोच और स्वदेशी इंजीनियरिंग, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    यह भी पढ़ें: New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026

    Korba: आबकारी टीम के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Mumbai: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नज़र आयेंगे ‘नोटिस’ में…..!

    November 4, 2026

    अभिलेखों में दर्ज जवाहरलाल नेहरू चौक पर जवाहरलाल नेहरू की ही प्रतिमा स्थापित हो – धनेश कुमार सिंह

    November 3, 2026

    Raipur: जीजा के सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाला सगा साला गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    November 3, 2026

    सहारा रिफंड को लेकर सरकार ने खत्म की 50,000 लिमिट… नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    November 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,066 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,558 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026

    * रेत से भरे ट्रैक्टर को रोककर रेत खाली कराने की बात पर आधी…

    Korba: आबकारी टीम के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Mumbai: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नज़र आयेंगे ‘नोटिस’ में…..!

    November 4, 2026

    अभिलेखों में दर्ज जवाहरलाल नेहरू चौक पर जवाहरलाल नेहरू की ही प्रतिमा स्थापित हो – धनेश कुमार सिंह

    November 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.