Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस.बाबा का व्यापक जनसंपर्क अभियान
    Featured

    पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस.बाबा का व्यापक जनसंपर्क अभियान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260526 WA0029
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस. बाबा के दो दिवसीय कोरबा प्रवास ने पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आदिवासी समाज, युवाओं एवं आम जनता में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया। जल-जंगल-जमीन एवं आदिवासी अधिकारों की रक्षा के समर्थन में 24 मई को बुका में आयोजित विशाल आदिवासी महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे टी.एस. बाबा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों को छीनने का गंभीर आरोप लगाया।

    IMG 20260526 WA0032 IMG 20260526 WA0031

    उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व बांगो बांध निर्माण के कारण विस्थापित हुए आदिवासी परिवारों को जीविकोपार्जन हेतु बांध क्षेत्र में मत्स्याखेट की अनुमति दी गई थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उनके इस अधिकार को समाप्त कर ठेकेदारी प्रथा लागू कर दी है, जिससे हजारों आदिवासी परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बाबा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों, किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

    IMG 20260526 WA0024 IMG 20260526 WA0025

    बुका कार्यक्रम के पश्चात टी.एस. बाबा ने कोरबा जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कटघोरा पहुंचने पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रतन मित्तल एवं डॉ. शेख इश्तियाक एवं युवा नेता शिवम् गुप्ता के निवास पर पहुंचकर भेंट मुलाकात की। इसके बाद वे एन.टी.पी.सी. गेस्ट हाउस कावेरी भवन पहुंचे जहां रात्रि विश्राम किया।

    IMG 20260526 WA0030 IMG 20260526 WA0026

    25 मई को दर्री क्षेत्र में उन्होंने पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कँवर, जमनीपाली मंडल अध्यक्ष रोपा तिर्की एवं दर्री मंडल अध्यक्ष इकबाल कुरैशी के निवास पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। प्रत्येक स्थान पर नागरिकों, कांग्रेसजनों एवं युवाओं ने पुष्पमालाओं, आतिशबाजी एवं बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर आम जनता ने आत्मीय स्वागत कर अपनी समस्याएं बाबा के समक्ष रखीं।

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    IMG 20260526 WA0027 IMG 20260526 WA0028

    बालकोनगर क्षेत्र में टी.एस. बाबा ने नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू के निवास पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद भदरापारा निवासी बालकोनगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी के निवास पर ग्रामीणों से संवाद किया, जहां लोगों ने बिजली, पेयजल, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से अवगत कराया, इसी प्रकार चेक पोस्ट निवासी पड़ीमार क्षेत्र ब्लाक अध्यक्ष देवीदयाल सोनी के निवास पर पहुँच परिजनों व् आम नागरिकों से भेंट मुलाकात किया.
    रविशंकर शुक्ल नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह के निवास पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की आम जनता परेशान है तथा किसानों, आदिवासियों एवं युवाओं के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
    दोपहर बाद भिलाईखुर्द गांव में किसान कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य अमन पटेल के निवास पहुंचे बाबा से ग्रामीणों ने एसईसीएल की विस्तार परियोजना के कारण भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार संबंधी समस्याओं को साझा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं रोजगार की गारंटी नहीं दी जा रही है। इस पर बाबा ने प्रभावित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का भरोसा दिलाया।
    इसके पश्चात उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र प्रताप जायसवाल के निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रबुद्ध नागरिकों एवं व्यवसायियों से मुलाकात किया। कुसमुंडा क्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, पार्षद गीता गभेल, बलगीखार निवासी पूर्व वार्ड पार्षद मस्तूल सिंह कंवर, घुड़देवा में जिला कांग्रेस ग्रामीण के महामंत्री परमानंद सिंह एवं बांकीमोंगरा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल के निवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से भेंट की।

    यह भी पढ़ें :  IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    टी.एस. बाबा के इस व्यापक जनसंपर्क अभियान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में नई ऊर्जा का संचार किया। कांग्रेस की रीति, नीति एवं विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों ने बाबा के आत्मीय व्यवहार, जनसंपर्क शैली एवं आम जनता के बीच लंबे समय तक रुककर संवाद करने की शैली की खुलकर सराहना की। कोरबा क्षेत्र में यह उनका पहला ऐसा विस्तृत दौरा रहा, जिसमें उन्होंने लगातार दो दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सीधे जनता से संवाद स्थापित किया।

    इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, नत्थूलाल यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरीश परसाई, सचिव बी.एन. सिंह, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुन्दर सोनी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    यह भी पढ़ें:माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    यह भी पढ़ें:हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.