Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026

    मत्स्य नीति के विरोध में बुका में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आहूत, विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदाय ने तेज किया आंदोलन

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भाजपा नेता के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, हर दिन नए ग्राहक, 2 से 5 हजार रेट, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी
    Featured

    भाजपा नेता के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, हर दिन नए ग्राहक, 2 से 5 हजार रेट, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66713213417490891348217e55de89afdc71b031f95ef6ad4521178372a2023e554b1d5f503b4a5b0c661f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले भाजपा नेता अतुल चौरसिया के काले कारनामों की परतें एक-एक कर उधड़ती जा रही है. एक दिन की रिमांड के बाद पुलिस ने आरोपी को भले ही जेल भेज दिया है लेकिन उसकी करतूतों का काला चिट्ठा खुलता जा रहा है.

    मुख्य सरगना भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया गिरफ्तार

    भाजपा नेता के जबलपुर के गढ़ा में संचालित होटल अतिथि में आए दिन अय्याशी की पार्टियां होती थीं. इन रंगीन पार्टियों में भाजपा नेता अतुल चौरसिया के ग्राहकों के अलावा अन्य लोग भी पहुंचते रहे हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होटल में चलने वाली रंगीन पार्टियों के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें साफ तौर पर होटल के अंदर महिला डांसर डांस करती नजर आ रही.

    असम की युवती की शिकायत के बाद जबलपुर के गढ़ा पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसके साथी शीतल उर्फ मथुरा दुबे की तलाश की जा रही है. युवती ने अपनी शिकायत में जो बताया वह बेहद चौंकाने वाला है.

    पीड़िता ने शिकायत में क्या कहा?

    मैं असम की रहने वाली हूं. तीन साल पहले जबलपुर काम की तलाश में आई थी. सोचती थी कि कोई अच्छी नौकरी मिल जाएगी, जिंदगी पटरी पर आ जाएगी, लेकिन यहां मेरी मुलाकात जिन दो लोगों से हुई, उन्होंने मेरी जिंदगी को नर्क बना दिया. ये दो नाम हैं शीतल उर्फ मथुरा दुबे और अतुल चौरसिया. शुरुआत में शीतल बहुत मीठा बोलता था. बोला कि एक होटल है, वहां रुक जाओ, हम तुम्हें काम दिला देंगे. मुझे भी लगा चलो सिर पर छत तो मिलेगी. अतुल चौरसिया से भी वहीं मुलाकात करवाई. होटल अतिथि की तीसरी मंजिल पर एक कमरा मिला, लेकिन ये कमरा नहीं था, मेरी जिंदगी की कालकोठरी थी.

    यह भी पढ़ें :  खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    अतुल ने कहा काम करना है तो कुछ बड़ा सोचना होगा. तुम खूब पैसा कमा सकती हो. जब मैंने पूछा कि कैसा काम? तो हंसकर टाल गया. लेकिन अगले ही दिन मेरे कमरे में एक आदमी भेज दिया गया. तब मुझे अहसास हुआ कि यह होटल नहीं, एक ऐसा अड्डा है जहां लड़कियों को धंधे में जबरन धकेला जाता है. हर दिन नए-नए आदमी मेरे कमरे में भेजे जाते. शीतल ग्राहक लेकर आता था और अतुल हर ग्राहक से दो से पांच हजार रुपए वसूलता था. लेकिन मुझे एक पैसा भी नहीं मिलता. जब भी मैंने पैसे मांगे, मुझे मारा गया, धमकाया गया. बोला गया कि यहां से भागने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा. मेरे मोबाइल तक छीन लिए गए. बाहर किसी से बात नहीं कर सकती थी. होटल की तीसरी मंजिल से नीचे आने की भी इजाजत नहीं थी.

    आरोपियों के खोले राज

    कमरे में कैमरे नहीं थे, लेकिन होटल के नीचे CCTV थे. कोई देख भी नहीं सकता था कि मैं वहां क्या झेल रही हूं. कई बार मैंने रोने की आवाजें दूसरे कमरों से भी सुनीं. कई बार दूसरी लड़कियां भी आईं ज्यादातर पूर्वोत्तर की थी. उन्हें भी ऐसे ही डराकर, लालच देकर रखा जाता था, लेकिन चार महीने पहले किसी तरह मैं भाग निकली. बहुत मुश्किल से खुद को बचाया. एक किराए के मकान में रहने लगी. सोचा कि अब ये सब पीछे छूट जाएगा. लेकिन हाल ही में जब मैंने अपने बकाया पैसों की बात की तो शीतल और अतुल मुझे ढूंढते हुए फिर आने लगे. धमकी दी पुलिस गई तो जान से जाएगी. तब मैंने तय किया कि अब डरना नहीं है.

    यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक की महिला संग आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, MLA के अकाउंट से हुआ पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में आया भूचाल

    मैं शिकायत करने के लिए सबसे पहले महिला पुलिस थाने पहुंची लेकिन मुझे गढ़ा थाने कहकर भगा दिया गया और मेरी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई. फिर इसके बाद में भेड़ाघाट पुलिस थाने पहुंची जहां भी मेरी शिकायत नहीं लिखी गई. महीनों भटकने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाए तब जाकर गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई और सब कुछ बता दिया. पुलिस ने मेरी बात को गंभीरता से लिया, और उसी दिन कार्रवाई की. होटल पर छापा पड़ा और अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन शीतल अब भी फरार है. वो असली शैतान है. अगर वो पकड़ा गया, तो बहुत कुछ सामने आएगा.

    ‘मैं अभी भी डरी हुई हूं’

    पीड़िता ने बताया कि मैं अब भी डरी हुई हूं. लेकिन अब मेरी लड़ाई शुरू हो गई है. मैं चाहती हूं कि अतुल चौरसिया और शीतल दुबे को कड़ी से कड़ी सजा मिले. जो कुछ मेरे साथ हुआ, वो किसी और लड़की के साथ न हो. मैं चाहती हूं कि सरकार मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करे और इस होटल को सील कर दे. जहां न जाने कितनी लड़कियां रोज अपने सपनों को मरते देखती थीं. मैं बस एक सवाल पूछना चाहती हूं. क्या किसी पार्टी में पद होने का मतलब यह है कि इंसान कानून से ऊपर हो जाता है? मैं एक आम लड़की हूं, लेकिन आज मेरी हिम्मत हर उस लड़की के लिए आवाज है जो इस दलदल में फंसी है.

    यह भी पढ़ें: यमुना में डूबकर एक ही परिवार की छह किशोरियों की दर्दनाक मौत, सामने आई एक दिन पहले बनाई गई रील, लाशों को देख फट पड़ा गांववालों का कलेजा

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुँची इस्लामी भीड़ की पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, फिर पुलिस ने बरसाई लाठियां

    यह भी पढ़ें: आखिर कब तक प्रदेश के किसानों को छलेंगे मुख्‍यमंत्री मोहन यादव! एमएसपी पर मूंग की खरीदी न होने से किसानों के छलक रहे आंसू

    यह भी पढ़ें: हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का तगड़ा एक्शन, DM-SDM समेत दर्जन भर अधिकारी सस्पेंड, विजिलेंस विभाग करेगा जांच

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026

    मत्स्य नीति के विरोध में बुका में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आहूत, विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदाय ने तेज किया आंदोलन

    May 25, 2026

    हिन्दू युवती को मुस्लिम युवक के साथ घूमते देख मचा बवाल, लव जिहाद के आरोपों से गरमाया मैहर

    May 25, 2026

    Rashifal 25 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 25, 2026

    ज्वालामुखी की खौफनाक लपटों से भी बच जाता है यह मंदिर, जानें बाली द्वीप के 2000 साल पुराने देवालय का रहस्य

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,548 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,000 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  थायरॉयड क्या है- थायरॉयड एक छोटी, तितली के आकार की ग्रंथि है…

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026

    मत्स्य नीति के विरोध में बुका में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आहूत, विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदाय ने तेज किया आंदोलन

    May 25, 2026

    हिन्दू युवती को मुस्लिम युवक के साथ घूमते देख मचा बवाल, लव जिहाद के आरोपों से गरमाया मैहर

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.