मुम्बई/स्वराज टुडे: देश की अर्थिक राजधानी मुंबई की चर्चित समाजसेवी संस्था कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान आगामी 2 अक्टूबर 2026 को ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ के छठे सीजन का आयोजन अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में करने जा रहे हैं।
डॉ. कृष्णा चौहान फ़िलहाल अवार्ड समारोह की तैयारी बड़े जोरशोर से कर रहे हैं अवार्ड समारोह में प्रतिष्ठित समाजसेवकों सहित उद्योगपति, डॉक्टर, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, पत्रकार एवं बॉलीवुड से जुड़े कलाकार, टेक्नीशियन को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन अतिथियों का यहां आगमन तय हुआ है उनमें कुछ नाम उल्लेखनीय हैं आईपीएस कृष्ण प्रकाश, आईजी मोहन राठौड़, डीएसपी बाजीराव महाजन, बी एन तिवारी, डॉ योगेश लखानी (ब्राइट आउट डोर मीडिया), पद्मभूषण उदित नारायण, पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, दीपक पराशर, दिलीप सेन, टीनू वर्मा, अली खान, सुनील पाल, केतन करांडे, रमेश गोयल, प्रो एडवोकेट डॉ सुनील बी गायकवाड़, डॉ आदित्य सिंघानिया, मुस्तफा युसुफअली गोम, दीपक देसाई दीपक, आचार्य पवन त्रिपाठी, कमांडो मधुसूदन सुर्वे, बसवराज सुभाष गवे, मोहम्मद सय्यद, नीलेश मनोहर मुंगेकर इत्यादि.
डॉ कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में सक्रीय हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा निर्मित व निर्देशित कई म्यूजिक वीडियो कामयाब साबित हुए हैं।
उनकी नई हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

Editor in Chief















