Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘इसे खत्म कर दे, छोड़ मत सिद्दू…’ जिस बॉयफ्रेंड से पति का कत्ल करवाने जा रही थी बीवी, फंदे से लटका मिला उसी का शव
    Featured

    ‘इसे खत्म कर दे, छोड़ मत सिद्दू…’ जिस बॉयफ्रेंड से पति का कत्ल करवाने जा रही थी बीवी, फंदे से लटका मिला उसी का शव

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6805587951757577689282ade01c084e7a2a47cbe3e83c9f2feb7b37d26893d20becaae863f3d5d7feb7e7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    विजयपुरा/स्वराज टुडे: बीते मंगलवार को कर्नाटक के विजयपुरा जिल के इंडी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. आधी रात को गला दबाकर जान लेने की कोशिश भी की गई. लेकिन कूलर के शोर और मकान मालिक की सर्तकता की वजह से पति बीरप्पा मयप्पा पुजारी की जान बच गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी पत्नी सुनंदा को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसका प्रेमी सिदप्पा फरार हो गया था.

    ‘हत्या की सारी प्लानिंग सुनंदा ने की थी’

    सिदप्पा ने जो वीडियो जारी किया था. उसमें उसने कहा था कि ‘मैं सिर्फ़ सुनंदा की वजह से इसमें शामिल हुआ. उसने अपने पति की हत्या की योजना बनाई थी. उसने कहा था कि तीन-चार लोग और शामिल होंगे, लेकिन बाद में उसने जोर देकर कहा कि सिर्फ मैं ही आऊं. अब ये लोग मुझे बीरप्पा की हत्या के प्रयास में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. सुनंदा, उसका भाई और एक स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य इसमें शामिल है जो मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.’

    बीवी बोली- ‘इसे खत्म कर दो. छोड़ो मत सिद्दू’

    पूरी घटना 1 सितंबर की आधी रात अक्कमहादेवी नगर स्थित किराए के एक घर की है. यहां बीरप्पा मयप्पा पुजारी नामक शख्स चैन की नींद सो रहा था. अचानक उसकी छाती पर एक शख्स आकर बैठ गया और उसकी गला दबाने लगा. वहीं कोई दूसरा व्यक्ति उसके पैरों पर बैठा था और उसके गुप्तांगों पर लगातार प्रहार कर रहा था. बीरप्पा छटपटाया तो उसका पैर कूलर से टकराया और तेज आवाज गूंजी. तभी उसने पत्नी सुनंदा पुजारी की आवाज सुनी,’इसे खत्म कर दो. छोड़ो मत सिद्दू.’

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत

    मकान मालिक के पहुंचने से बची थी जान

    तब तक शोर के चलते मकान मालिक मल्लिकार्जुन सुतार और उनकी पत्नी राजेश्वरी घर के बाहर पहुंच गए. वहीं मौजूद बीरप्पा के बच्चे राकेश ने रोते-रोते दरवाजा खोला तो सुनंदा दौड़कर बाहर आई और मकान मालिक को अंदर आने से रोकने लगी. उसने उन्हें धक्का देकर भगा दिया. इधर बीरप्पा ने गला दबाने वाला शख्स सिद्दप्पा कटानाकेरी को पहचान लिया था. ये सुनंदा का प्रेमी था जिसको लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे. उसके साथ एक और शख्स था, जिसका चेहरा कपड़े से ढंका हुआ था. दोनों भाग निकले. बीरप्पा को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सुनंदा गिरफ्तार हो गई.

    पहले वीडियो जारी किया, फिर मिली लाश

    अब सुनंदा के उसी प्रेमी ने अंजान लोकेशन से एक वीडियो जारी किया और बताया कि हत्या का सारा प्लान सुनंदा का था. मैं सिर्फ सुनंदा की वजह से फंसा हूं. इसके बाद अगले दिन बुधवार को सिद्दप्पा का शव इंडी तालुका के अंजुतागी गाँव के बाहरी इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ मिला तो हड़कंप मच गया. शव सड़ी-गली अवस्था में था.

    जालकी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सिद्दप्पा के परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए थे. पुलिस को आत्महत्या का संदेह है, लेकिन आरोपों, अवैध संबंधों और एक असफल हत्या की साजिश के साथ मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. सच्चाई का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है.

    उधर मौत की दहलीज से वापस लौटे पति बीरप्पा मयप्पा पुजारी ने राहत की सांस ली है और ईश्वर को धन्यवाद देते नहीं थक रहा है. किस्मत ने बिरप्पा का साथ दिया और बच गया वरना उसका भी हाल मेरठ के सौरभ और इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा होता .

    यह भी पढ़ें :  विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
    यह भी पढ़ें: नेपाल में बढ़ते बवाल से एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में दहशत, जानिए आखिर क्यों परेशान हैं सेक्स वर्कर्स..
    यह भी पढ़ें: देश की सबसे सस्ती कार, कीमत 4.70 लाख रुपए से कम; अब नए GST से हो जाएगी इतनी सस्ती
    यह भी पढ़ें: सुकमा में CRPF जवान ने की आत्महत्या, पत्नी की तस्वीरों को जिगरी दोस्त वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.