Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब
    Featured

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260305 WA0422
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: ऊर्जा नगरी कोरबा में इस वर्ष होली का पर्व केवल रंगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपसी प्रेम, सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का प्रतीक बनकर सामने आया। शहर में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित हुए, लेकिन स्वर्ण सिटी स्थित पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर आयोजित समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

    IMG 20260305 WA0426

    इस अवसर पर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों—दर्री, जमनीपाली, बालको, कटघोरा, पाली, हर्दीबाजार, गेवरा तथा पेंड्रा-गौरेला-मरवाही एवं बिलासपुर सहित विभिन्न स्थानों से हजारों लोग स्वस्फूर्त रूप से शामिल हुए। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक समारोह में उपस्थित रहे। सभी का आत्मीय स्वागत किया गया और परंपरागत रूप से अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दी गईं। फाग गीतों की स्वर लहरियों और ढोलक की थाप ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

    IMG 20260305 WA0425

    विशेष बात यह रही कि समारोह में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने अपील की कि यदि वर्ष भर में किसी से अनजाने में कोई गलती हुई हो, तो उसे भूलकर प्रेम और सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए।

    IMG 20260305 WA0423

    उल्लेखनीय है कि श्री जयसिंह अग्रवाल वर्षों से अपने निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित करते आ रहे हैं, किंतु इस वर्ष उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ ने इसे और भी यादगार बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि जनता के बीच रहने वाला, उनकी समस्याओं को समझने वाला और हर समय उपलब्ध रहने वाला नेतृत्व ही सच्चे अर्थों में जननेता होता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    यह भी पढ़ें: कोरकोमा धान मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, मंडी कर्मचारियों में शोक की लहर

    यह भी पढ़ें: Bihar news: नीतीश कुमार राज्‍यसभा जाएंगे, बेटे निशांत बनेंगे डिप्‍टी सीएम! NDA विधायकों को बुलाया गया पटना

    यह भी पढ़ें: UP news: यूपी में अपनों के खून से होली, एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आधी रात मची चीख पुकार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.