Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने छात्रों के लिए जारी की चेतावनी, कहा – सावधान रहें, प्रवेश से पहले इन बातों की करें पुष्टि
    Featured

    छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने छात्रों के लिए जारी की चेतावनी, कहा – सावधान रहें, प्रवेश से पहले इन बातों की करें पुष्टि

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6731346761752895664090efc7029abf1f3f6208b9fa9230739d5a3b90a4d5b1141dc59ccaf036c3a2f28c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने राज्य के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. आयोग ने निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने से पहले कुछ आवश्यक बिंदुओं की जांच करने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. यह कदम विद्यार्थियों को धोखाधड़ी और अनियमितताओं से बचाने के लिए उठाया गया है.

    आयोग के अध्यक्ष विजय गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि निजी विश्वविद्यालयों में कॉलेजों में प्रवेश लेने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि संबंधित निजी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन अधिनियम-2005 के तहत विधिवत अधिसूचित है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के परिनियम और अध्यादेश छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में प्रकाशित होने चाहिए. बिना राजपत्र में प्रकाशन के कोई भी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दे सकता.

    क्या हैं जांच के प्रमुख बिंदु?

    आयोग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को निम्नलिखित बिंदुओं की पुष्टि करने को कहा है.

    ● विश्वविद्यालय की वैधता : यह जांच लें कि विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसके परिनियम राजपत्र में प्रकाशित हैं.

    ● संघटक इकाई की पुष्टि : निजी विश्वविद्यालय एकात्मक स्वरूप के होते हैं, यानी वे किसी अन्य महाविद्यालय या संस्थान को संबद्ध नहीं कर सकते. सुनिश्चित करें कि जिस संस्थान में प्रवेश लिया जा रहा है, वह विश्वविद्यालय की संघटक इकाई है, न कि कोई संबद्ध कॉलेज या शोध संस्थान.

    ● पाठ्यक्रम की मान्यता : जिस पाठ्यक्रम या डिग्री में प्रवेश ले रहे हैं, वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अनुमोदित होना चाहिए. साथ ही संबंधित पाठ्यक्रम का अध्यादेश राजपत्र में शामिल होना चाहिए.

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और नए भारत की कहानी — केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    ● पीएचडी के लिए विशेष सावधानी : पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि विश्वविद्यालय में यूजीसी के 2022 के न्यूनतम मानक और प्रक्रिया विनियम लागू हैं. साथ ही संबंधित विषय में योग्य और नियमित रूप से पदस्थ शोध निर्देशक उपलब्ध हैं. बाहरी शोध निर्देशकों के माध्यम से शोध कार्य कराना यूजीसी नियमों के खिलाफ है.

    क्यों जरूरी है यह सावधानी?

    पिछले कुछ वर्षों में, कई निजी विश्वविद्यालयों में अनियमितताओं और गलत जानकारी के आधार पर प्रवेश देने की शिकायतें सामने आई है. कुछ संस्थानों ने बिना मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश देकर विद्यार्थियों के भविष्य को खतरे में डाला है. आयोग की यह पहल सुनिश्चित करती है कि विद्यार्थी और उनके परिवार अपने समय, धन और मेहनत को सही दिशा में लगाएं.

    विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए सलाह

    आयोग ने सुझाव दिया है कि प्रवेश लेने से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र की जांच करें. इसके अलावा यूजीसी की वेबसाइट पर भी पाठ्यक्रमों की मान्यता की पुष्टि की जा सकती है. किसी भी संदेह की स्थिति में आयोग के कार्यालय से संपर्क करें.

    जागरूकता ही बचाव है

    छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की इस चेतावनी का मकसद विद्यार्थियों को जागरूक और सशक्त बनाना है. आयोग ने अपील की है कि अभिभावक और विद्यार्थी जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और सभी जरूरी तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया में आगे बढ़ें.

    यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर में गंदा खेल! कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक स्थिति में मिले कपल

    यह भी पढ़ें :  पत्रकार सुरक्षा कानून के कड़ाई से पालन की मांग को लेकर आज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    यह भी पढ़ें: बिजली चोरी करने वाले युवक को सुनाई गई सजा, परिवादी की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की थी पैरवी

    यह भी पढ़ें: स्कूल वैन और पिकअप में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार, एक बच्ची और महिला टीचर की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद सामने आई हृदय विदारक तस्वीरें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,656 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.