Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    September 25, 2026

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल वैन और पिकअप में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार, एक बच्ची और महिला टीचर की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद सामने आई हृदय विदारक तस्वीरें
    Featured

    स्कूल वैन और पिकअप में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार, एक बच्ची और महिला टीचर की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद सामने आई हृदय विदारक तस्वीरें

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n673074961175286059268443cb7dd3a81faa4b63546d0d44730bceb03cc50ea55925870e05c44e1bc6776e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अमरोहा/स्वराज टुडे: सड़क किनारे टूटी पानी की बोतलें… लुड़की पड़ी हैं। पास ही छिटके एक छोटे बैग से टिफन बाहर गिर चुका है… उसका ढक्कन खुला हुआ है। उसमें रखी रोटी-सब्जी बिखरी पड़ी थी। कुछ मीटर दूर स्कूल की वर्दी में लथपथ बच्चा जमीन पर लेटा है।

    उसके सिर से खून बह रहा है, पर वो बार-बार बोल रहा है मैम कहां हैं? सुबह-सुबह हंसते-खिलखिलाते बच्चों से भरी स्कूल वैन अब बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

    यूपी के अमरोहा जिले में हसनपुर गजरौला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूली वैन की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूली वैन में सवार हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अनाया(6) पुत्री सत्यप्रकाश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिक्षिका निशा(30) की उपचार के दौरान अमरोहा में मौत हो गई।

    हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जिसमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

    मनौटा पुल के पास हुए इस हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। एक मासूम बच्ची अनाया की जान चली गई और शिक्षिका निशा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। वहां की तस्वीर देख अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई।

    सड़क पर बच्चों के टिफन, बैग और पानी की बोतलें बिखर गए थे। किसी के टिफन से सब्जी बिखर गई तो किसी की पानी की बोतल लुड़कती हुई पुल के किनारे पहुंच गई। कुछ बच्चे सहमे हुए जमीन पर बैठे थे, तो कुछ खून से लथपथ साथियों को देखकर फफक-फफककर रोने लगे। मनौटा पुल के पास यह हृदय विदारक दृश्य था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    तेज रफ्तार पिकअप ने मारी वैन को जोरदार टक्कर
    हादसा सुबह करीब 7:20 बजे हुआ। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहसोली की स्कूली वैन हसनपुर से रोजाना की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। मनौटा पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बच्चों की चीखें गूंज उठीं। हादसे में हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी छह वर्षीय छात्रा अनाया सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, शिक्षिका निशा (30) ने अमरोहा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वैन में सवार 13 बच्चे और दो स्टाफ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में छात्र अभिनव, अभिकांत, अराध्यका, अरहम, अराहन, आरोही, काव्यांस, काव्या समेत 13 मासूम शामिल हैं।

    घायल बच्चों को पहुंचाया अस्पताल
    वहीं, वैन चालक विशेष, शिक्षिका रुबी और निशा भी गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बच्चों को खून से सने बैग और फटे कपड़ों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से दो की हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। शिक्षिका निशा की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया।

    अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन अपने जख्मी बच्चों से लिपटकर रोने लगे। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए... तो ये गलती बिल्कुल ना करें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    September 25, 2026

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,958 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    September 25, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का भावपूर्ण नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि भाजपा…

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.