Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    September 7, 2026

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भाजपा नेता श्याम लाल धाकड़ हत्याकांड का खुलासा, पिता ने ही 5 लाख सुपारी देकर कराई थी हत्या, 5 महीने बाद खुला वो राज जिसने उड़ा दिए सबके होश
    Featured

    भाजपा नेता श्याम लाल धाकड़ हत्याकांड का खुलासा, पिता ने ही 5 लाख सुपारी देकर कराई थी हत्या, 5 महीने बाद खुला वो राज जिसने उड़ा दिए सबके होश

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6929383161765670931067f2324459bd135142f48be3e911880922c1c87eebdec5893e2f43af15b908ed42
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मंदसौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। यहां रिश्तों का खून इस कदर पानी बन गया कि एक पिता ही अपने सगे बेटे का काल बन बैठा।

    5 महीने बाद हुआ साजिश का पर्दाफाश

    करीब पांच महीने पहले हुई भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई, तो हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उनका अपना पिता ही निकला। जिस पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे को मौत की नींद सुला दिया। इस खुलासे ने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं।

    18 जुलाई 2025 को मिली थी भाजपा नेता की लाश

    पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा ने इस बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश करते हुए बताया कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा गांव में बीते 18 जुलाई को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घर की दूसरी मंजिल पर उनका शव खून से लथपथ मिला था। पुलिस पिछले पांच महीनों से कातिलों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक के पिता दौलतराम धाकड़ सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    ‘वो’ महिला और वायरल वीडियो का सच

    इस खौफनाक साजिश के पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने कबूला कि 45 वर्षीय श्यामलाल के सना नामक एक महिला से अवैध संबंध थे। वह उस महिला पर पानी की तरह पैसा बहा रहे थे और तो और, अपनी कुछ जमीन-जायदाद भी उसके नाम करने की फिराक में थे। इसी बीच श्यामलाल का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे परिवार की समाज में भारी बदनामी होने का डर सताने लगा। घर में रोज-रोज के क्लेश और बदनामी के डर ने पिता को इतना कठोर बना दिया कि उन्होंने पड़ोसी गोपाल धाकड़ के साथ मिलकर खूनी खेल रच डाला।

    यह भी पढ़ें :  टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    5 लाख का सौदा और खूनी रात

    दौलतराम ने अपने ही खून का सौदा महज पांच लाख रुपये में कर दिया। उन्होंने हत्या के लिए रंगलाल, सुमित और अटलु बाछड़ा को सुपारी दी। साजिश के तहत 17-18 जुलाई की दरमियानी रात हत्यारे घर में दाखिल हुए और श्यामलाल पर कुल्हाड़ी व चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई।

    5 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद मिली सफलता

    थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन टीम ने 5 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद अब आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार और वाहन बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे और पूछताछ की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: संघ की BJP हाईकमान को दो टूक: योगी का विरोध मतलब बागी, योगी ही संघ की पहली पसंद…क्या मोदी के बाद बनेंगे भाजपा का चेहरा ?

    यह भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद 2 बार दिया तलाक फिर मौलाना और भाई से करवाया हलाला! पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

    यह भी पढ़ें: जहर खाकर भाई-बहन पटना जंक्शन पहुंचे, CCTV में लड़खड़ाते दिखे; दोनों ने तोड़ा दम, दिल को झकझोर देगी इनकी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    September 7, 2026

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    September 7, 2026

    Neeb Karori Baba Family : नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’…

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.