Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाएं : आबकारी मंत्री लखन देवांगन ; पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश

    May 27, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ F.I.R. दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    May 27, 2026

    राशिफल 27 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाएं : आबकारी मंत्री लखन देवांगन ; पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश
    Featured

    छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाएं : आबकारी मंत्री लखन देवांगन ; पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71370814117798548078228ada320003e5ca6b89ede1512d7fd3819cbc32648a9409179a495ea3492671f3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार काे नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर आबकारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा करने और अनुशासन के साथ कार्य संपादन के निर्देश दिए। बैठक में वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, विशेष सचिव आबकारी देवेन्द्र भारद्वाज, आबकारी मुख्यालय, बेवरेजेस कारपोरेशन, मार्केटिंग कारपोरेशन के अधिकारियों सहित जिले से आए मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।

    आबकारी मंत्री देवांगन ने राज्य की अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों को अन्य राज्यों की मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर कोचियों के विरूद्ध प्रभावी कार्य करें। सभी जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करें आबकारी उपनिरीक्षक एवं नीचे का अमला अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध समझौता न करें।

    इसके अलावा विभाग में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार मदिरा स्कंध (स्टाक) का संधारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया किया मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं के मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री न हो। उन्होंने अधिकारियों को मदिरा दुकानों में नियम और अनुशासन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। दुकानों में उपलब्ध मदिरा को नियमानुसार दरों सहित रैकों में प्रदर्शित करने कहा गया, ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शिता और सुविधा मिल सके।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का ऐलान, जरूरी दवाइयां आज ही ले लें

    मंत्री ने बैठक में राजस्व लक्ष्य की जिलेवार समीक्षा करते हुए जिन जिलों ने अब तक लक्ष्य की प्राप्ति की है, उन्हें सतत् कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए। वहीं लक्ष्य से पीछे चल रहे जिलों को इसके कारणों की दुकानवार समीक्षा कर कमी की पूर्ति हेतु विस्तृत कार्य-योजना बनाकर तत्परता से अमल में लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों को इस बात की स्पष्ट हिदायत दी कि मदिरा में किसी प्रकार की मिलावट न होने पाए। इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करने और वहां पाई गई अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई और दोषी कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, दुकानों में पेटीएम या अन्य कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पृथक काउंटर की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए।

    आबकारी सचिव कंगाले ने प्रदेश में संचालित बारों, क्लबों, होटलों और ढाबों की आकस्मिक जांच करने तथा समय पश्चात संचालन अथवा अवैध मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन, तस्करी और विक्रय पर सख्त नियंत्रण रखने हेतु आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग से सहयोग लेने के निर्देश दिए गए।

    यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ F.I.R. दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    यह भी पढ़ें: बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ F.I.R. दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    May 27, 2026

    राशिफल 27 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 27, 2026

    Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    May 27, 2026

    Raipur: अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    May 26, 2026

    बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं: कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई को अनोखी परम्परा “बंधा मतौर” को लेकर मिली खास पहचान

    May 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,557 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,005 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026889 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाएं : आबकारी मंत्री लखन देवांगन ; पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश

    May 27, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार काे नवा…

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ F.I.R. दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    May 27, 2026

    राशिफल 27 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 27, 2026

    Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    May 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.