Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: चांपा शहर के भालेराय मैदान में ईशिका लाइफ फाउंडेशन के बैनर तले पिछले माह आयोजित मां तुझे सलाम, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के बाद बिलासपुर शहर में अगले माह नारी आज के युग की टैंलेंट एवं रनवे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख सेलेब्रटी शाजान पदमसी है। इसके अलावा कई सेलेब्रटी कार्यक्रम में दर्शकों का भरूपर मनोरंजन करेंगे। इशिका लाइफ फाउंडेशन व बियांड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आगामी 7 मार्च को बिलासपुर शहर के लखीराम आडोटोरियम में नारी आज के युग की टैंलेंट एवं रनवे कार्यक्रम का भव्य…
मुम्बई-स्वराज टुडे: पुरस्कार समारोह के शो मैन कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान आगामी 15 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई…
आज का राशिफल: आज यानी 3 मार्च को शश आदित्य योग, हर्षण योग समेत कई लाभदायक योग बन रहे हैं, जिससे आज का दिन कर्क, मकर, मीन समेत अन्य 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। साथ ही रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य को समर्पित है, ऐसे में आज इन 5 राशियों पर सूर्य देव की शुभ दृष्टि भी रहने वाली है। आइए जानते हैं आज यानी रविवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। मेष राशि आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. अगर आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव…
छत्तीसगढ़ महासमुंद/स्वराज टुडे: महासमुंद जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने एक ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत 8.62 करोड़ रूपये बताई जा रही है. छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला मामला है जब पुलिस ने एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है. दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार गांजे की तस्करी कर रहे 2 अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गांजे की इस खेप को उड़ीसा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की…
मुंबई/स्वराज टुडे:: अभिनेता और परोपकारी सोनू सूद ने एक हॉस्पिटल चैन के साथ एक यूनिक पार्टनरशिप की है, जो महज इंडोर्समेंट के दायरे से परे है। ट्रेडिशनल एंडोर्समेंट फीस लेने के बजाय, सूद ने एक एग्रीमेंट पर बातचीत की है, जो सोशल कॉज के लिए उनके कमिटमेंट को दर्शाते हैं। इस कोलैबोरेशन में, सूद ने हॉस्पिटल चैन में विशेष रूप से, विशेषाधिकार वर्ग के पेशेंट्स के लिए 50 किडनी और लीवर ट्रान्सप्लांट्स की व्यवस्था की है। अपने इंफ्लुएंस और रिसोर्सेज का लाभ उठाकर, सूद का लक्ष्य उन व्यक्तियों के आर्थिक बोझ को कम करना है, जिन्हें इन लाइफ-सेविंग प्रोसिजर्स की…
मुंबई/स्वराज टुडे: आर्टिकल 370 निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर विजेता बनकर उभरी है। फिल्म को न केवल दर्शकों ने सराहा है बल्कि इसने कई लोगों को प्रेरित भी किया है। यामी गौतम को आर्टिकल 370 में खुफिया अधिकारी ज़ूनी के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा मिली है, लेकिन उनकी भूमिका का प्रभाव किसी की कल्पना से भी बड़ा है। यामी को इस अवतार में देखकर कई युवा लड़कियां आईबी या एनआईए में शामिल होने के लिए प्रेरित हुई हैं। सराहना और प्रशंसा के बारे में बात करते हुए यामी ने साझा किया, “यदि आपके दर्शक व्यक्तिगत…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी ने 195 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 80 लोकसभा क्षेत्र वाली यूपी के 51 प्रत्याशियों की भी सूची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए हैं तो लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी फिर मैदान में उतारी गई हैं। देखिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में बीजेपी के 51 प्रत्याशियों की लिस्ट… वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी कैराना प्रदीप कुमार मुजफ्फरनगर संजीव कुमार बालियान नगीना ओम कुमार रामपुर घनश्याम लोधी संभल…
कोलकाता/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की अनहोनियों से निपटने के लिए चुनाव आयोग पहले से तौयारियों में लगा हुआ है. पिछले साल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुए हिंसा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कम से कम 100 कंपनियां भेज दी है. एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बल की 100 कंपनियां पहुंची है, जबकि कुछ और कंपनियां अगले हफ्ते के अंत तक पहुंच सकती हैं. चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि 7 मार्च यानी अगले गुरुवार को 50 और कंपनियों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जांजगीर चांपा विधानसभा के जांजगीर ग्रामीण मंडल के ग्राम पिसोद एवं पीथमपुर में नमो युवा चौपाल आयोजित हुआ जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवम् विधानसभा के प्रभारी सुभाष राठौर मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर चांपा के जांजगीर ग्रामीण मंडल के द्वारा ग्राम पीसोद में युवा साथियों के साथ “नमो युवा चौपाल” का आयोजन किया गया *जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के प्रभारी सुभाष राठौर जी ने संबोधित करते हुए कहा कि* युवा चौपाल के माध्यम…
* बुधवारी स्थित आदिवासी शक्तिपीठ के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखनलाल देवांगन, आज बुधवारी स्थित आदिवासी समाज के शक्तिपीठ के 14वें स्थापना समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान परिसर में 45.84 लाख रूपए के डोम का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है कि आज समाज की…
