Author: Deepak Sahu
मुंबई/स्वराज टुडे: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने लेटेस्ट गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ के साथ एक बार फिर म्यूजिक की दुनिया में हंगामा मचा दिया है, जो धूम मचा रहा है और दुनियाभर में फैंस के दिलों पर कब्जा कर रहा है। हाल ही में रिलीज़ हुए इस गाने में सनी लियोनी एक मेस्मेराइजिंग अवतार में हैं, जिसमें एक अट्रैक्टिव म्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ उनका चार्म देखा जा सकता है। ‘तेरी लाल चुनरिया’ सनी लियोनी की मैग्नेटिक प्रजेंस को न सिर्फ उनके विजुअल्स के माध्यम से शोकेस करता है बल्कि उनके बेहतरीन डांस मूव्स के साथ भी प्रदर्शित करता है, जो…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप दिल्ली मे नौकरी की तलाश कर रहें तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड II, जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), लोअर डिवीजन क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 7 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने बुधवार को छुरी के निकट झोराघाट में पिकनिक का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और समर्थकों के अलावा जिले के आम और खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था । इस भव्य आयोजन के पीछे कोरबा लोकसभा क्षेत्र से उनकी टिकट दावेदारी के एंगल से भी देखा जा रहा है। हालांकि श्री लाम्बा हर साल नव वर्ष के मौके पर इस तरह का आयोजन करते आ रहे है जिसमें नगर निगम के…
आजकल आप जहां देखेंगे सिर्फ एक ही फिल्म की चर्चा चल रही है। इस फिल्म का नाम ’12th Fail’ है। नाम भले ही इसका 12th Fail है मगर कहानी एक आईपीएस अधिकारी और उसके जीवनसाथी की है। फिल्म ने हमें बताया कि अगर आपके भीतर कुछ बनने का जज्बा है तो कितनी भी रुकावटें क्यों ना आ जाए, आप अपने सपने को जरूर पूरा कर सकते हैं। अब फिल्म के सफल होने के बाद लोगों के बीच असली IPS अधिकारी की चर्चा बढ़ गई, जिसपर यह फिल्म बनी है। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…
कोरबा/स्वराज टुडे: लोक विज्ञान पर्यावरण सुधार संतुलित विकास छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा ग्राम चुइया के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस कैंप के छात्राओं से वैज्ञानिक जागरूकता संबंधी चर्चा की गई । उपस्थित छात्राओं एवं ग्राम चुईया की महिलाओं की उपस्थिति में विज्ञान सभा के कोरबा इकाई के सचिव दिनेश कुमार द्वारा अंधविश्वास और जादू टोने के पीछे छिपे विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोगो द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों का प्रदर्शन किया गया । तथाकथित रूप से अंधविश्वास की आड़ में किए जाने वाले अपराधों की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं इसलिए बालिकाओं एवं महिलाओं का वैज्ञानिक चेतना से परिपूर्ण होना…
* प्रो चैम्पियशिप के रिंग में दांव पेंच दिखाएंगे मार्शल आर्टिस्ट और जीतेंगे टाइटल बेल्ट सहित नगद पुरस्कार * आनलाइन रहेगी रजिस्ट्रेशन से लेकर स्कोरिंग सिस्टम, सार्टिफिकेशन की प्रकिया कोरबा/स्वराज टुडे: किकबाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग लीग की सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी के संस्थापक तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि प्रदेश में किकबाक्सिंग खेल के इस लीग की शुरवात गत वर्ष की गई थी,जिसमे प्रदेश के…
*जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा *विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में होंगे शामिल कोरबा/स्वराज टुडे: भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी से 15 जनवरी तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का 13 जनवरी को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह 13 जनवरी को शाम 6 बजे से एनटीपीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में, प्रातः 11 बजे ग्राम ढोंगदरहा विकासखंड कोरबा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में भाग लेंगे।…
संभाग स्तरीय योग शिविर एवं सम्मेलन 15 जनवरी से कोरबा/स्वराज टुडे: पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, जिन्होंने योग को सरलीकरण करके भारत ही नहीं पूरे विश्व में जन जन तक पहुंचाया है। योग द्वारा करोड़ों लोगों को न केवल बीमारियों से छुटकारा दिलाया है, बल्कि बीमारियों से लोगों को बचाया भी है। कोरोना काल में योग ने लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी से स्वावलंबी भारत का निर्माण करते हुए आरोग्य प्रदान करने वाले, आध्यात्म एवं राष्ट्रवाद का संदेश देने वाले ऐसे स्वामी जी के…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20 Series) 11 जनवरी से खेली जानी है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही अफगान टीम (Afghanistan Cricket Team) को जोर का झटका लगा है। अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल 25 साल के राशिद खान फ़िलहाल अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। उनकी कुछ महीने पहले ही कमर के निचले हिस्से की सर्जरी हुई है। इसी वजह से अब वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने बुधवार…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के दवाई दुकान के संचालक एवं फ़ार्मासिस्ट का मीटिंग लिया गया । अतिरिक्त…
