Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उर्जाधानी में कार्यक्रम निश्चित हुआ है। श्रम दिवस 1 मई को वे कटघोरा के मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस के अलाधिकारियों ने मंगलवार को मेला ग्राउंड पहुंचकर चल रही तैयारी का अवलोकन किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर छायादार व्यवस्था की जा रही है।मामला चूंकि केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा हुआ है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सावधानी बरती जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर आज आईजी, अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो वायरल करने के विरोध में बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है । भाजपा ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि तेलंगाना कांग्रेस विंग द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफोर्म “X” के माध्यम केन्द्रीय गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी का एक कूटरचित वीडियो प्रसारित किया गया है जिसमे उनके मूल भाषण में कूट-रचना कर यह…
मुम्बई/स्वराज टुडे: ऊर्जावान, राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं दृढ़ निश्चय वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अरब से अधिक भारतीयों की आकांक्षाओं और आशाओं के द्योतक हैं। मेहनती, लगनशील और जुझारू श्री नरेन्द्र मोदी करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का चेहरा हैं। जबसे उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला है, तबसे देश को उस विकास की ओर ले जाने के लिए अग्रसर हैं जहां हर देशवासी अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा कर सके। प्रधानमंत्री जी अंत्योदय के विचार से काफी प्रेरित हैं, वह अंतिम पायदान पर खड़े एक-एक व्यक्ति का पूर्ण विकास करना चाहते हैं। उनके अनोखे विचारों, निर्णयों ने उन्हें देश और…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: यूके की प्रसिद्ध फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार स्वीकार किया है कि उसकी कोविड-19 की वैक्सीन से लोगों को टीटीएस जैसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। कंपनी ने माना है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) के साथ थ्रोम्बोसिस नामक एक दुर्लभ साइड इफेक्ट पैदा करने की क्षमता है। आपको बता दें कि थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के कारण शरीर में खून के थक्के जम सकते हैं जो आगे चलकर स्ट्रोक या कार्डियक अरेस्ट जैसी घटनाओं का कारण बनते हैं। क्या है पूरा मामला? बीते साल जेमी स्कॉट नामक व्यक्ति ने…
मुंबई/स्वराज टुडे : महज 27 साल की उम्र में दिव्या ढोलपरिया साहू पहले से ही दिल्ली में एक युवा उद्यमी और प्रभावशाली से स्नातक और सिम्बायोसिस से एमबीए एक प्रभावशाली शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, दिव्या दो संपन्न कंपनियों: कनेक्शन मीडिया और होरेका हायर की सीईओ हैं। हालाँकि, उनकी उपलब्धियाँ यहीं नहीं रुकतीं। दिव्या युवा लड़कियों को प्रभावशाली और उद्यमी बनने के उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाने के मिशन पर हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में दिव्या ने अपना विश्वास साझा किया कि महिलाएं न केवल व्यवसाय चला सकती हैं बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से और…
मुंबई/स्वराज टुडे : रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और दानिश जावेद द्वारा निर्देशित “प्यार के दो नाम” का ट्रेलर रिलीज़ किया गया हैं। फ़िल्म में भव्या सचदेवा और अंकिता साहू मुख्य भूमिका में हैं फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ या ‘एक दूसरे के साथ’ टैग लाइन पर आधारित हैं । इश्क़ सुभानअल्लाह, सूफियाना, प्यार मेरा एवं सन्यासी मेरा नाम जैसे रोमांटिक धारावाहिक एवं फिल्मों के लेखक दानिश जावेद द्वारा निर्देशित फ़िल्म “प्यार के दो नाम” एक आधुनिक प्रेम कहानी हैं जो युवाओं के बीच में प्यार को लेकर आधुनिक सोच को बहुत ही इमोशनल तरीके से प्रस्तुत करती हैं । फ़िल्म के…
कांग्रेस प्रत्याशी को जनसंपर्क के दौरान मिल रहा आशीर्वाद कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। भाजपा 10 साल से विकास के नाम पर झूठ बोलती आ रही है। 10 साल से वो सिर्फ विकास कह रहे हंै लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। भाजपा की योजना और घोषणाएं सिर्फ जुमलेबाजी है और यह झूठ जनता जान चुकी है। कांग्रेस न तो जुमलेबाजी करती है और न ही झूठे वादों का ढोंग, हम पक्की गारंटी देते हैं। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: लखनऊ जिला अंतर्गत मड़ियांव थाने के गेट से बाहर निकलते ही एक युवक ने सब इंस्पेक्टर प्रदीप यादव पर पीछे से लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि सिर फट गया। काफी खून बह जाने से प्रदीप वहीं बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ कर पीट दिया। हमलावर नशे में था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह घर का पता भी ठीक से नहीं बता पा रहा था। पुलिस उसे मानसिक…
आज का राशिफल: 30 अप्रैल का राशिफल बता रहा है कि गजकेसरी योग और गजलक्ष्मी योग के प्रभाव से आज का दिन मेष, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का संचार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से धनु उपरांत मकर राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होंगे जबकि शनि चंद्रमा के दूसरे भाव में गोचर कर रहे होंगे और मंगल एवं बुध चंद्रमा के आज तीसरे भाव में रहेंगे। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी…
* कांग्रेस खुद के भ्रष्टाचार के गड्ढों में फसकर अब जेल जाने का रिकार्ड बना रही है। * देश मे गांधी परिवार और कोरबा में महंत परिवार में समाई कांग्रेस : डॉ सरोज पांडेय। * कोरबा की सांसद अपने पति के कहने पर चलती है, मैं जनता के कहने पर चलती हूं। कोरबा/स्वराज टुडे: सोमवार को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के करतला में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय के पक्ष में जनसभा की, जनसभा में मुख्यमंत्री साय के पहुँचने पर प्रत्याशी सरोज पांडेय समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्री लखनलाल…
