Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लेखक निर्देशक दानिश जावेद की फ़िल्म “प्यार के दो नाम” का ट्रेलर रिलीज़
    Featured

    लेखक निर्देशक दानिश जावेद की फ़िल्म “प्यार के दो नाम” का ट्रेलर रिलीज़

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे : रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और दानिश जावेद द्वारा निर्देशित “प्यार के दो नाम” का ट्रेलर रिलीज़ किया गया हैं। फ़िल्म में भव्या सचदेवा और अंकिता साहू मुख्य भूमिका में हैं फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ या ‘एक दूसरे के साथ’ टैग लाइन पर आधारित हैं । इश्क़ सुभानअल्लाह, सूफियाना, प्यार मेरा एवं सन्यासी मेरा नाम जैसे रोमांटिक धारावाहिक एवं फिल्मों के लेखक दानिश जावेद द्वारा निर्देशित फ़िल्म “प्यार के दो नाम” एक आधुनिक प्रेम कहानी हैं जो युवाओं के बीच में प्यार को लेकर आधुनिक सोच को बहुत ही इमोशनल तरीके से प्रस्तुत करती हैं ।

    Bhavya Sachdeva Danish Javed Ankita Sahu

    फ़िल्म के ट्रेलर की शुरुआत मुख्य अभिनेत्री के एक संवाद से होती हैं “फ़िल्म की प्यार एक हादसा हैं जो कभी भी किसी से हो सकता हैं । बैकग्राउंड में एक अनाउंसमेंट होती हैं आज के इस मुकाबले में हमे नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी में से किसी एक को पीस लीडर चुनना हैं। ट्रेलर के अगले हिस्से में आर्यन खन्ना कहते हैं मंडेला जी की ज़िंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा, हिंसा के ज़रिए अपनी जंग लड़ने में गया। फिर कयारा सिंह कहती हैं महात्मा गांधी अहिंसा वादी थे उन्होंने कभी भी शांति के लिए हिंसा का समर्थन नहीं किया।

    PKDN InCinemas 12x15 02 01

    कायरा सिंह की माँ सवाल करती है “कितने सारे लड़के तेरे आगे हाथ बढ़ाते हैं मगर तू किसी का भी हाथ नहीं थामती । तो वह जवाब देती हैं कि मैं बिना सोचे समझे मैं अपना हाथ किसी लड़के नहीं सौपेंगी।

    ट्रेलर के दूसरे हिस्से में आर्यन खन्ना कहता हैं “तुम्हारी खूबसूरत आँखें मुझे सोने नहीं देती तुम्हारा यह चेहरा मुझे चैन नहीं लेने देता। एक और प्रेमी जोडे के बीच बहस होती हैं हमारी शादी इम्पॉसिबल हैं कबीर, टीवी डिबेट होगी, कुछ लोग मेरे घर के सामने प्रदर्शन करेंगे और कुछ लोग तुम्हारे घर के सामने धरना देंगे। इस का जवाब देते हुए लड़का कहता हैं “हम इस समाज को छोड़ देंगे कही दूर चले जाएँगे। ट्रेलर के इस हिस्से से दो प्रेमियों के बीच मजहब की दीवार की बात होती हैं। कुछ रोमांटिक विज़ुअल्स के बाद एक संवाद आता हैं मैं तुमसे प्यार करने लगी थी आर्यन। और आर्यन कहता हैं मैं अपने पूरे साथ जन्म तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूँ। ट्रेलर के आख़िरी संवाद “अब चाहे एक पाल हो या एक जिंदगी मैं तुमसे प्यार नहीं कर सकती” फ़िल्म का २ मिनट और ३७ सेकंड का ट्रेलर टाइटल ट्रैक के यह ट्रेलर एक फ्रेश लव स्टोरी का एहसास कराता हैं । ट्रेलर में दो मधुर गाने भी अपना प्रभाव छोड़ते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    Bhavya Sachdeva Ankita Sahu

    रिलायंस एंटरटेनमेंट और जोकुलर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फ़िल्म “प्यार के दो नाम” में मुख्य भूमिका में भव्या सचदेवा , अंकिता साहू के साथ कनिका गौतम, अचल टंकवाल , दीप्ति मिश्रा , नमिता लाल प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएँगे । फ़िल्म के निर्माता विजय गोयल और दानिश जावेद है, और सह निर्माता शहाब इलाहाबादी है। फ़िल्म के लेखक निर्देशक दानिश जावेद हैं इस अनोखी लव स्टोरी का संगीत अंजन भट्टाचार्य और शब्बीर अहमद ने तैयार किया है और गीतों को दानिश जावेद और वसीम बरेलवी ने लिखा हैं । गीतों को जावेद अली, ऋतु पाठक, राजा हसन और स्वाति शर्मा ने गाया हैं।

    फ़िल्म के लेखक निर्देशक दानिश जावेद ने कहा कि यह फ़िल्म विश्व के दो महान नेताओं के सिद्धांतों पर आधारित आज की प्रेम कहानी हैं। यह पहली प्रेम कहानी हैं जो आज के युवाओं के प्रेम की बात करती हैं ।

    फ़िल्म के निर्माता विजय गोयल ने कहा कि ”इस फ़िल्म, प्यार के दो नाम महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के प्रेम दर्शन के बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक अनोखी लव स्टोरी हैं।

    फ़िल्म की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खान के सम्मान में “विश्व शांति नेता” को चुनने के लिए एक सेमिनार की घोषणा के साथ होती हैं। कायरा सिंह और आर्यन खन्ना भी सेमिनार में भाग लेने आए हैं। पहली मुलाकात में दोनों के बीच खट्टी-मीठी लड़ाई शुरू हो जाती है, यहीं से दो विचारधाराओं का टकराव शुरू होता है। जहां कायरा इस बात पर अड़ी है कि अगर प्यार है तो हमें जिंदगी भर साथ रहना होगा, वहीं आर्यन का मानना है कि जब तक प्यार है, हम साथ रहेंगे, प्यार खत्म, साथ खत्म। ३ मई को “प्यार के दो नाम” देशभर के सिनेमागृहों में रिलीज होगी ।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों के लिए बना रोडमैप

    Trailer link : https://youtu.be/n5MSJT3hUpc?si=6JCrtV9LBZNbOOS0

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    May 14, 2026

    Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 14, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026970 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    आज का राशिफल: आज 15 मई शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में मंगल…

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.